Monday, 28 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Bilaspur News: झलमला गौठान में 20 से ज्यादा मवेशियों की मौत, ग्रामीणों ने व्यवस्था उठाए सवाल Road Accident: ट्रक की चपेट में आने से 17 वर्षीय छात्र की मौत,दोस्त घायल, ट्रक चालक फरार Bilaspur Murder Case: पुरानी रंजिश में युवक की चाकू मारकर हत्या, शव को घसीटकर बाईपास पर फेंका Ujjain Shahi Masjid: पुलिस पर पथराव के बाद लाठीचार्ज, इलाके में बाजार बंद और पुलिस बल तैनात Kanker News: माओवादियों के डंप से मिली नकदी, अधिकारियों पर 20 लाख आपस में बांटने का आरोप Ujjain News: उज्जैन में शाही मस्जिद के अतिक्रमण हटाने पर बवाल, उपद्रवियों ने किया पथराव Bilaspur News: झलमला गौठान में 20 से ज्यादा मवेशियों की मौत, ग्रामीणों ने व्यवस्था उठाए सवाल Road Accident: ट्रक की चपेट में आने से 17 वर्षीय छात्र की मौत,दोस्त घायल, ट्रक चालक फरार Bilaspur Murder Case: पुरानी रंजिश में युवक की चाकू मारकर हत्या, शव को घसीटकर बाईपास पर फेंका Ujjain Shahi Masjid: पुलिस पर पथराव के बाद लाठीचार्ज, इलाके में बाजार बंद और पुलिस बल तैनात Kanker News: माओवादियों के डंप से मिली नकदी, अधिकारियों पर 20 लाख आपस में बांटने का आरोप Ujjain News: उज्जैन में शाही मस्जिद के अतिक्रमण हटाने पर बवाल, उपद्रवियों ने किया पथराव
W 𝕏 f
होम › राज्य सरकार › Swachh Bharat Mission: स्वच्छता की सच्ची मिसाल बन…
Swachhata Didis cleaning the village(Image Source: CGDPR)
Swachhata Didis cleaning the village(Image Source: CGDPR)
राज्य सरकार

Swachh Bharat Mission: स्वच्छता की सच्ची मिसाल बनीं कोरिया की दो दीदियां, गांव में लाई जागरूकता

Swachh Bharat Mission: कोरिया जिले के सोनहत जनपद के ग्राम पंचायत बोड़ार में स्वच्छता दीदियों पूनम और जयकुंवर ने अपनी मेहनत व समर्पण से गांव की तस्वीर बदल दी है। घर-घर कचरा संग्रहण और जनजागरूकता अभियान के जरिए उन्होंने ग्रामीणों में स्वच्छता के प्रति जिम्मेदारी की भावना विकसित की, जिससे गांव अब स्वच्छता और अनुशासन की मिसाल बन गया है।

क
प्रकाशित: 28 Sep 2026, 02:47 PM · 3 मिनट पढ़ने का समय
कोरिया
स्रोत: PIB
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
Swachh Bharat Mission: कोरिया जिले के वनांचल जनपद सोनहत के ग्राम पंचायत बोड़ार में स्व सहायता समूह की दो दीदियों ने अपनी कर्मठता से गांव में स्वच्छता की अलख जगा दी है। ग्राम विक्रमपुर में रहने वाली पूनम और जयकुंवर द्वारा बीते वर्ष से निरंतर समर्पण भाव से किए जा रहे स्वच्छता कार्य से पूरे गांव में सामूहिक अनुशासन और स्वच्छता के प्रति जागरूकता की समझ विकसित हुई है। अब यह गांव पहले से ज्यादा बेहतर और स्वच्छता से पूर्ण हैं। इस अभिनव पहल से गांव में वातावरण की शुद्धता के साथ प्रदूषण का खतरा भी नगण्य हो गया है।
स्वच्छ भारत मिषन ग्रामीण के तहत गांव में कचरे का प्रबंधन करने के लिए घर घर कचरा कलेक्षन का कार्य आरंभ किया जाना था। ऐसे मे समूह से जुड़ी हुई कई महिलाओं ने पारिवारिक संकोच के कारण इस कार्य से अपने आप को अलग कर लिया। ऐसे समय में गांव की पूनम और जयकुंवर ने गांव में स्वच्छता के लिए कार्य करने पर सहमति प्रदान की। इस कार्य को लेकर उनको अलग अलग तरह से बातें भी सुनने को मिलीं। लेकिन अपने इरादे पर अटल रहते हुए दोनों सखियों ने इस गंभीर कार्य की जिम्मेदारी उठाई। आज जबकि पूरा गांव स्वच्छता का अनुषासन निभा रहा है तब पूरे गांव में सिर्फ इनके कर्मठता और समर्पण पर बात होती है।

बोड़ार में स्वच्छता पर कार्य

स्वच्छ भारत मिषन के अंतर्गत ग्राम पंचायत बोड़ार को ओडीएफ गांव घोषित किया जा चुका है। अब यहां पर नियमित तौर पर गांव में घर घर कचरा कलेक्षन का कार्य स्वच्छता दीदियों के माध्यम से कराया जा रहा है। गांव में हर तीसरे दिन हर मोहल्ले में जाकर यह दीदियां अपनी कचरा गाड़ी में कचरे का संग्रहण करती हैं और उसे ग्राम पंचायत के बाहर बने कचरा संग्रहण केंद्र में ले जाकर पृथक्करण करती हैं। निरंतर कार्य करने से इनके गांव में अब हर ग्रामीण सड़क पर कचरा फेंकने के बजाए एक नियत स्थान पर एकत्र करते हैं और उसे यह दीदियां सप्ताह में दो बार एकत्र करती हैं।

चुनौतियों के आगे अनुषासन की राह

स्वच्छता का जिम्मा सम्हाल रही पूनम और जयकुंवर ने बताया कि पहले गांव के लोग कचरा देने में भी आना-कानी करते थे। कभी सड़कों पर पहले से कचरा फेंक देते थे। लेकिन दोनों ने हार नहीं मानी और निरंतर जनसंपर्क कर कचरे का संग्रहण कार्य जारी रखा। गांव के लोगों को धीरे धीरे इनकी मेहनत और उद्देष्य पर भरोसा बढ़ा और अब गांव के लगभग सभी निवासियों और दुकानदारों ने अपने घरों व दुकानों से निकलने वाले कचरे का निष्पादन स्वच्छता दीदियों के हिसाब से करना शुरू कर दिया है।

पूनम और जयकुंवर हैं मानक उदाहरण

गांव में अब यदि स्वच्छता पर बात होती है तो इन दोनों स्वच्छता दीदियों का नाम बड़े सम्मान से लिया जाता है। पहले अलग अलग तरह की नकारात्मक बातें सुनने के बाद भी अपने मजबूत इरादे से गांव में स्वच्छता की अलग जगाने वाली पूनम और जयकुंवर को जिला स्तर पर कई आयोजनों में भी सम्मानित किया गया है। गांव में स्वच्छता के प्रति अनुशासन लाने में इनकी महती भूमिका है। 
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? हमारी सुधार नीति देखें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें