Arang News: गांधी इंग्लिश मीडियम स्कूल में गूंजा बापू का संदेश बच्चों ने स्वच्छता और जल संरक्षण की उठाई मशाल
Arang News: गांधी जयंती पर आरंग के गांधी इंग्लिश मीडियम स्कूल में स्वच्छता, जल संरक्षण और नशा मुक्ति अभियान आयोजित किया गया। विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों और जागरूकता रैली के जरिए सामाजिक संदेश दिया।
Arang News: रीवा स्थित गांधी English Medium School में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती पर 'स्वच्छता एवं नशा मुक्ति अभियान' का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ बापू के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन से हुआ। इस दौरान विद्यार्थियों ने भाषण, देशभक्ति गीत, कविता और चित्रकला में बढ़-चढ़कर भाग लिया।
फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में स्वतंत्रता सेनानियों के रूप में सजे नन्हें बच्चों की प्रस्तुति ने सभी का ध्यान आकर्षित किया।
सफाई अभियान और जल संरक्षण का संकल्प
केवल मंच तक सीमित न रहते हुए शिक्षकों और विद्यार्थियों ने धरातल पर स्वच्छता का संदेश दिया। सभी ने मिलकर स्कूल परिसर की सफाई की और पास के जल स्रोत क्षेत्र में जाकर अभियान चलाया। इस मौके पर उपस्थित लोगों ने पर्यावरण को स्वच्छ रखने और दैनिक जीवन में जल संरक्षण अपनाने का संकल्प लिया।
नशा मुक्ति रैली से दिया जागरूकता का संदेश
सामाजिक चेतना फैलाने के उद्देश्य से छात्रों ने शहर में एक विशाल नशा मुक्ति रैली निकाली। हाथों में जागरूकता की तख्तियां थामे बच्चों ने "नशा छोड़ो, जीवन से नाता जोड़ो" के नारे लगाते हुए लोगों को नशे से दूर रहने का संदेश दिया। प्रधान पाठक खान सर ने कहा कि
स्वच्छता को दैनिक आदत बनाना और नशे से दूर रहकर सशक्त भारत का निर्माण करना ही बापू को सच्ची श्रद्धांजलि है। इस अवसर पर स्कूल का समस्त स्टाफ और छात्र उपस्थित रहे।