Sunday, 20 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Korba Double Suicide Case: एक ही फंदे पर लटके मिले युवक-युवती, जांच में जुटी पुलिस CG Road Problem: खाट पर ले जाई गई गर्भवती महिला, नाला पार कर पहुंचाया अस्पताल Hoshiarpur Crime News: अदालत ने दोषी को सुनाई फांसी की सजा, परिवार को मिला न्याय Accident: ट्रेन और ट्रक की चपेट में आए 14 मवेशियों की मौत, प्रशासन ने शुरू की मुआवजा प्रक्रिया CG Police News: ड्यूटी के दौरान शराब सेवन और वाहन हादसे पर आरक्षक के खिलाफ सख्त कार्रवाई POCSO Act Case: बालोद में मासूमों के साथ गंभीर अपराध का मामला, पुलिस की त्वरित कार्रवाई से आरोपी गिरफ्तार Korba Double Suicide Case: एक ही फंदे पर लटके मिले युवक-युवती, जांच में जुटी पुलिस CG Road Problem: खाट पर ले जाई गई गर्भवती महिला, नाला पार कर पहुंचाया अस्पताल Hoshiarpur Crime News: अदालत ने दोषी को सुनाई फांसी की सजा, परिवार को मिला न्याय Accident: ट्रेन और ट्रक की चपेट में आए 14 मवेशियों की मौत, प्रशासन ने शुरू की मुआवजा प्रक्रिया CG Police News: ड्यूटी के दौरान शराब सेवन और वाहन हादसे पर आरक्षक के खिलाफ सख्त कार्रवाई POCSO Act Case: बालोद में मासूमों के साथ गंभीर अपराध का मामला, पुलिस की त्वरित कार्रवाई से आरोपी गिरफ्तार
W 𝕏 f
होम रायपुर लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही थी बीएड छात्रा, बहन न…
रायपुर में बीएड छात्रा की मौत
रायपुर में बीएड छात्रा की मौत
रायपुर

लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही थी बीएड छात्रा, बहन ने पार्टनर पर लगाया ये गंभीर आरोप

राजधानी रायपुर के मुजगहन थाना क्षेत्र स्थित बोरियाकला हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही एक आदिवासी छात्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका के शरीर और गले पर चोट के निशान मिलने के बाद पुलिस ने हत्या की आशंका जताते हुए जांच शुरू कर दी है। मामले में उसके साथ रहने वाले छात्र को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

कीर्तिमान डेस्क
प्रकाशित: 06 Aug 2026, 03:36 PM · अपडेट: 09 Sep 2026, 08:23 PM
रायपुर
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश

राजधानी रायपुर के मुजगहन थाना क्षेत्र स्थित बोरियाकला हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही एक आदिवासी छात्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका के शरीर और गले पर चोट के निशान मिलने के बाद पुलिस ने हत्या की आशंका जताते हुए जांच शुरू कर दी है। मामले में उसके साथ रहने वाले छात्र को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। 

मृतका की पहचान भारती नेताम (19) के रूप में हुई है। वह कांकेर जिले के कोकपुर गांव की रहने वाली थी। भारती रायपुर के विकास महाविद्यालय में बीएड की पढ़ाई कर रही थी। पिछले करीब 6-7 महीनों से वह कोंडागांव जिले के रावतपुरा सरकार महाविद्यालय में पढ़ने वाले छात्र सावंत बघेल के साथ बोरियाकला हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में किराए के मकान में रह रही थी।  

मौत से पहले बहन को किया था फोन

देविका ने पुलिस को बताया कि घटना से एक दिन पहले भारती ने फोन कर बताया था कि सावंत ने उसके साथ फिर मारपीट की है। उसने घर वापस कोकपुर आने की इच्छा जताई थी, लेकिन उसके पास पैसे नहीं थे। इसके बाद देविका ने उसे ऑनलाइन तीन हजार रुपये भेजे थे।

बहन ने लगाया मारपीट का आरोप

भारती की बड़ी बहन देविका नेताम ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि सावंत बघेल के किसी अन्य युवती से संपर्क होने के शक को लेकर दोनों के बीच अक्सर विवाद होता था। देविका के अनुसार, सावंत कई बार भारती के साथ मारपीट भी करता था। 

इलाज के दौरान हुई मौत, परिवार पहुंचा रायपुर

4 अगस्त की रात देविका को सूचना मिली कि भारती को गंभीर हालत में रायपुर के मेकाहारा अस्पताल ले जाया गया है। वहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। सूचना मिलने के बाद 5 अगस्त को देविका अपने पिता और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ रायपुर पहुंची।

शरीर पर मिले चोट के निशान, हत्या का मामला दर्ज

पुलिस के अनुसार, मृतका की बाईं आंख के नीचे, गर्दन के पीछे चोट के निशान और खून जमने के प्रमाण मिले हैं। परिजनों ने आरोप लगाया है कि सावंत बघेल ने ही भारती के साथ मारपीट कर उसकी हत्या की है।

पुलिस ने शुरू की जांच, संदेही से पूछताछ जारी

देविका नेताम की शिकायत के आधार पर मुजगहन थाना पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने मुख्य संदेही सावंत बघेल को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? हमारी सुधार नीति देखें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें