Saturday, 19 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस
W 𝕏 f
होम महासमुंद भाजपा युवा मोर्चा का फैसला : जसराज चंद्राकर बाला …
जसराज चंद्राकर बाला को भाजयुमो की नई जिम्मेदारी
जसराज चंद्राकर बाला को भाजयुमो की नई जिम्मेदारी
महासमुंद

भाजपा युवा मोर्चा का फैसला : जसराज चंद्राकर बाला को बड़ी जिम्मेदारी, बने सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के प्रभारी   

भारतीय जनता युवा मोर्चा ने महासमुंद के युवा नेता जसराज चंद्राकर बाला को सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले का प्रभारी नियुक्त किया है। संगठन ने उनके अनुभव और सक्रिय भूमिका को देखते हुए यह जिम्मेदारी सौंपी है। जसराज चंद्राकर ने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और युवाओं को जोड़ने को अपनी प्राथमिकता बताया है।

कीर्तिमान डेस्क
प्रकाशित: 18 Jul 2026, 01:21 PM · अपडेट: 10 Sep 2026, 07:37 AM
बागबाहरा
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा (भाजयुमो) के प्रदेश नेतृत्व ने महासमुंद के युवा नेता जसराज चंद्राकर 'बाला' को सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले का प्रभारी नियुक्त किया है। इस नई जिम्मेदारी के साथ उन्हें जिले में संगठन को मजबूत करने, युवा कार्यकर्ताओं के बीच समन्वय बढ़ाने और संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने का दायित्व सौंपा गया है।
भाजयुमो प्रदेश नेतृत्व की ओर से जारी नियुक्ति के अनुसार, जसराज चंद्राकर 'बाला' अब सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में संगठन के विस्तार और बूथ स्तर तक युवा मोर्चा को सक्रिय करने की दिशा में कार्य करेंगे। संगठन को उम्मीद है कि उनके अनुभव का लाभ जिले में पार्टी को मिलेगा। 

संगठन में निभा चुके हैं महत्वपूर्ण दायित्व

जसराज चंद्राकर 'बाला' वर्तमान में भाजयुमो प्रदेश टीम में प्रदेश प्रमुख, शासकीय योजना स्वाध्याय मंडल के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। इससे पहले वे महासमुंद भाजयुमो के जिलाध्यक्ष भी रह चुके हैं। संगठनात्मक कार्यों में उनकी सक्रिय भागीदारी और लंबे अनुभव को देखते हुए उन्हें यह नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।

राजनीतिक के दृष्टि से अहम नियुक्ति

राजनीतिक जानकारों का मानना है कि सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में जसराज चंद्राकर की नियुक्ति संगठन की रणनीतिक योजना का हिस्सा है। कांग्रेस के प्रभाव वाले इस जिले में भाजपा युवा मोर्चा को अधिक सक्रिय और मजबूत बनाने के उद्देश्य से यह फैसला महत्वपूर्ण माना जा रहा है। 

जसराज चंद्राकर ने जताया नेतृत्व का आभार

नई जिम्मेदारी मिलने पर जसराज चंद्राकर 'बाला' ने भाजपा और भाजयुमो के प्रदेश नेतृत्व का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि संगठन ने उन पर जो विश्वास जताया है, उस पर पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ खरा उतरने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि उनकी प्राथमिकता बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करना, अधिक से अधिक युवाओं को भाजपा से जोड़ना तथा केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आम जनता तक पहुंचाना होगी।

नेताओं और कार्यकर्ताओं ने दी शुभकामनाएं

जसराज चंद्राकर 'बाला' की नियुक्ति पर भाजपा के वरिष्ठ नेताओं, युवा मोर्चा के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उन्हें शुभकामनाएं दी हैं। सभी ने विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व और संगठनात्मक अनुभव से सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में युवा मोर्चा को नई ऊर्जा मिलेगी और संगठन को और अधिक मजबूती प्राप्त होगी।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें