Tuesday, 18 Aug 2026 भारत
ब्रेकिंग
खाने का लालच देकर मासूमों से गलत हरकत, भिलाई से आरोपी बुजुर्ग गिरफ्तार LPG ग्राहकों को राहत : e-KYC की डेडलाइन 23 अगस्त तक बढ़ी, नहीं किया तो देना होगा कमर्शियल रेट खुला नाला बना मौत का जाल, खेलते-खेलते गिरे 4 वर्षीय मासूम की मौत, नगर निगम व्यवस्था पर उठे सवाल बाल सुधार गृह में फंसी के फंदे पर मिला नाबालिग, मौत की वजह तलाश रही पुलिस भर्तियों पर नया बवाल : JSSC-CGL रद्द होते ही सड़क पर उतरे नौकरीपेशा युवा, अब CBI जांच पर अड़े छात्र अस्पताल की बड़ी लापरवाही : युवक को थमा दी HIV पॉजिटिव रिपोर्ट, बवाल मचा तो दूसरी जांच में निकला नेगेटिव खाने का लालच देकर मासूमों से गलत हरकत, भिलाई से आरोपी बुजुर्ग गिरफ्तार LPG ग्राहकों को राहत : e-KYC की डेडलाइन 23 अगस्त तक बढ़ी, नहीं किया तो देना होगा कमर्शियल रेट खुला नाला बना मौत का जाल, खेलते-खेलते गिरे 4 वर्षीय मासूम की मौत, नगर निगम व्यवस्था पर उठे सवाल बाल सुधार गृह में फंसी के फंदे पर मिला नाबालिग, मौत की वजह तलाश रही पुलिस भर्तियों पर नया बवाल : JSSC-CGL रद्द होते ही सड़क पर उतरे नौकरीपेशा युवा, अब CBI जांच पर अड़े छात्र अस्पताल की बड़ी लापरवाही : युवक को थमा दी HIV पॉजिटिव रिपोर्ट, बवाल मचा तो दूसरी जांच में निकला नेगेटिव
W 𝕏 f
होम महासमुंद भानसोज से बेलदार सिवनी तक निकली भव्य कांवर यात्रा…
भानसोज से अर्द्धनारीश्वर महादेव मंदिर तक कांवर यात्रा
भानसोज से अर्द्धनारीश्वर महादेव मंदिर तक कांवर यात्रा
महासमुंद

भानसोज से बेलदार सिवनी तक निकली भव्य कांवर यात्रा, हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा क्षेत्र

सावन सोमवार पर भानसोज से बेलदार सिवनी के अर्द्धनारीश्वर महादेव मंदिर तक चौथे वर्ष भव्य कांवर यात्रा निकाली गई। श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का जलाभिषेक कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की।

कीर्तिमान रिपोर्ट लक्ष्मी साहू
18 Aug 2026, 01:16 PM
आरंग
पवित्र सावन माह के तीसरे सोमवार को आरंग के ग्राम भानसोज से ग्राम बेलदार सिवनी स्थित अर्द्धनारीश्वर महादेव मंदिर तक भव्य कांवर यात्रा निकाली गई। लगातार चौथे वर्ष आयोजित इस धार्मिक यात्रा को लेकर शिवभक्तों में खासा उत्साह देखने को मिला। जहां बड़ी संख्या में महिला-पुरुष श्रद्धालुओं ने कांवर यात्रा में शामिल होकर भगवान भोलेनाथ के प्रति अपनी आस्था प्रकट की।

सुबह 5 बजे शिव मंदिर से शुरू हुई कांवर यात्रा

सोमवार सुबह करीब 5 बजे ग्राम भानसोज के नैय्या तालाब स्थित शिव मंदिर से कांवर यात्रा की शुरुआत हुई। हाथों में कांवर लेकर श्रद्धालु ‘बोल बम’, ‘हर-हर महादेव’ और ‘जय श्री महाकाल’ के जयघोष के साथ ग्राम बेलदार सिवनी स्थित अर्द्धनारीश्वर महादेव मंदिर के लिए रवाना हुए।
कांवर यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। भगवान शिव के जयकारों से पूरा मार्ग भक्तिमय हो गया। बड़ी संख्या में ग्रामीण भी यात्रा में शामिल हुए और शिवभक्तों का उत्साह बढ़ाया।

अर्द्धनारीश्वर महादेव का किया जलाभिषेक

कांवरियों ने पूरे भक्तिभाव के साथ यात्रा पूरी की और बेलदार सिवनी स्थित अर्द्धनारीश्वर महादेव मंदिर पहुंचे। यहां श्रद्धालुओं ने भगवान भोलेनाथ का विधि-विधान से जलाभिषेक और पूजा-अर्चना की। इस दौरान भक्तों ने भगवान शिव से क्षेत्र की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की। मंदिर परिसर में भी पूरे दिन धार्मिक और भक्तिमय माहौल बना रहा। कांवर यात्रा में युवाओं के साथ महिलाओं और अन्य ग्रामीण श्रद्धालुओं ने भी उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई।

लगातार चौथे वर्ष हुआ आयोजन

भानसोज से बेलदार सिवनी तक कांवर यात्रा निकालने का यह लगातार चौथा वर्ष रहा। श्रीराम लीला मंडली, रामायण मंडली और समस्त ग्रामवासियों के सहयोग से यात्रा का आयोजन किया गया। हर वर्ष की तरह इस बार भी ग्रामीणों और शिवभक्तों ने आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
सावन सोमवार के अवसर पर निकली इस भव्य कांवर यात्रा ने क्षेत्र में धार्मिक उत्साह को और बढ़ा दिया। यात्रा के दौरान जगह-जगह गूंजते भगवान शिव के जयकारों से पूरा इलाका शिवमय नजर आया।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें