Sunday, 04 Oct 2026 भारत
ब्रेकिंग
CG Crime News: बिलासपुर में पत्नी से मारपीट, गर्भस्थ शिशु की मौत,  आरोपी पति गिरफ्तार Murder Case: जमीन विवाद में बेटे ने की पिता की हत्या, आरोपी बेटा गिरफ्तार Raipur Jeweller Theft: कर्ज चुकाने के लिए ज्वेलर्स में चोरी, मास्टरमाइंड समेत 2 आरोपी गिरफ्तार Road Accident: कुसमुंडा खदान में दो ट्रेलर की भिड़ंत, एक चालक की मौत, दूसरा गंभीर रूप से घायल Child Health: कुपोषण के खिलाफ धरमजयगढ़ में बढ़ी स्वास्थ्य विभाग की सक्रियता Dhamtari Suicide Case: युवक ने उठाया खौफनाक कदम, पत्नी पर 25 लाख मांगने का आरोप CG Crime News: बिलासपुर में पत्नी से मारपीट, गर्भस्थ शिशु की मौत,  आरोपी पति गिरफ्तार Murder Case: जमीन विवाद में बेटे ने की पिता की हत्या, आरोपी बेटा गिरफ्तार Raipur Jeweller Theft: कर्ज चुकाने के लिए ज्वेलर्स में चोरी, मास्टरमाइंड समेत 2 आरोपी गिरफ्तार Road Accident: कुसमुंडा खदान में दो ट्रेलर की भिड़ंत, एक चालक की मौत, दूसरा गंभीर रूप से घायल Child Health: कुपोषण के खिलाफ धरमजयगढ़ में बढ़ी स्वास्थ्य विभाग की सक्रियता Dhamtari Suicide Case: युवक ने उठाया खौफनाक कदम, पत्नी पर 25 लाख मांगने का आरोप
W 𝕏 f
होम › महासमुंद › खिरसाली के ग्रामीणों ने विधायक से की गांव में राश…
राशन दुकान की मांग को लेकर सौंपा ज्ञापन
राशन दुकान की मांग को लेकर सौंपा ज्ञापन
महासमुंद

खिरसाली के ग्रामीणों ने विधायक से की गांव में राशन दुकान की मांग

महासमुंद के ग्राम पंचायत बंदोरा के आश्रित ग्राम खिरसाली के ग्रामीणों ने विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों ने बताया कि राशन दुकान बंदोरा में होने के कारण उन्हें काफी दूर जाना पड़ता है। उन्होंने गांव में ही राशन वितरण की व्यवस्था करने की मांग की। विधायक ने खाद्य विभाग के अधिकारी को समस्या के निराकरण के निर्देश दिए और जल्द समाधान का आश्वासन दिया।

अप्पू धीवर |  कीर्तिमान न्यूज
प्रकाशित: 18 Aug 2026, 11:03 AM · अपडेट: 01 Oct 2026, 11:53 PM
महासमुंद
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
ग्राम पंचायत बंदोरा के आश्रित ग्राम खिरसाली के ग्रामीणों ने सोमवार को विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा से मुलाकात कर उन्हें अपनी मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा है। ग्रामीणों ने बताया कि शासकीय उचित मूल्य की दुकान (राशन दुकान) ग्राम पंचायत बंदोरा में है, जो उनके गांव से दूर है, जिसके कारण उन्हें समस्या होती है। इसलिए ग्रामीणों ने ज्ञापन के माध्यम से मांग की है कि राशन वितरण की व्यवस्था उनके ही गांव में किया जाए। 

योजनाओं के संबंध में चर्चा 

ग्रामीणों की मांग को लेकर विधायक सिन्हा ने उनसे आवश्यक चर्चा की। उन्होंने खाद्य विभाग के अधिकारी को ग्रामीणों की समस्या के उचित निराकरण के लिए निर्देशित किया। साथ ही उन्हें आश्वस्त किया कि उनकी समस्या का जल्द निराकरण किया जाएगा। इसके अलावा उन्होंने ग्रामीणों से केंद्र एवं राज्य सरकार की लोक कल्याणकारी योजनाओं के संबंध में चर्चा की। किसान प्रधानमंत्री आवास योजना, सम्मान निधि योजना, महतारी वंदन योजना सहित अन्य योजनाओं के प्रगति के संबंध में जानकारी ली। 

समस्याओं का निराकरण ही प्राथमिकता

ग्रामीणों ने खुलकर अपनी बातें विधायक के समक्ष रखी। विधायक सिन्हा ने ग्रामीणों से कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन की सरकार में आमजन की समस्याओं का निराकरण ही प्राथमिकता है। प्रदेश के अंतिम छोर तक योजनाओं का क्रियान्वयन और विकास कार्य पहुंचाना हमारी जिम्मेदारी है। इस अवसर पर भाजपा नेता गोविंद ठाकुर, हनीश बग्गा उपस्थित थें।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें