Sunday, 20 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस
W 𝕏 f
होम महासमुंद भोरिंग पंचायत में बवाल : 18 पंचों ने सरपंच के खिल…
18 पंचों ने सरपंच के खिलाफ कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
18 पंचों ने सरपंच के खिलाफ कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
महासमुंद

भोरिंग पंचायत में बवाल : 18 पंचों ने सरपंच के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव की मांग की

महासमुंद जिले की ग्राम पंचायत भोरिंग में 18 पंचों ने सरपंच के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव की प्रक्रिया शुरू करने की मांग को लेकर कलेक्टर विनय कुमार लंगेह को ज्ञापन सौंपा। पंचों ने विकास कार्यों में अनियमितता, पंचायत फंड में गड़बड़ी, मनमानी और पंचों की उपेक्षा जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं।

प्रकाशित: 28 Jul 2026, 07:41 AM · अपडेट: 10 Sep 2026, 12:54 AM
महासमुंद
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
ग्राम पंचायत भोरिंग के विकास कार्यों में व्याप्त अनियमितता, पंचों और आम जनता की उपेक्षा तथा पंचायत फंड में गड़बड़ी को लेकर पंचायत के 18 पंचों ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर सरपंच के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव की प्रक्रिया शीघ्र प्रारंभ करने की मांग की। पंचों ने कलेक्टर विनय कुमार लंगेह से निवेदन किया कि पंचायत में व्याप्त अव्यवस्था को देखते हुए अविलंब आवश्यक कार्रवाई की जाए।
ज्ञातव्य है कि पिछले 4 से 5 दिनों से ग्राम पंचायत भोरिंग के समस्त पंच अविश्वास प्रस्ताव की सूचना देने एसडीएम कार्यालय का लगातार चक्कर लगा रहे थे। लेकिन पंचों का आरोप है कि एसडीएम अक्षा गुप्ता द्वारा उनका आवेदन स्वीकार ही नहीं किया जा रहा था। हर बार उन्हें आज-कल कहकर वापस भेज दिया जा रहा था। प्रशासनिक स्तर पर इस प्रकार की उदासीनता से क्षुब्ध होकर पंचों ने पूर्व पार्षद पंकज साहू के नेतृत्व में आज कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर अपनी पीड़ा रखी। कलेक्टर ने पंचों का आवेदन प्राप्त कर उसे नियमानुसार कार्रवाई हेतु एसडीएम को मार्क कर दिया है।

सरपंच ने की विकास कार्यों में घेर लापरवाही

कलेक्टर को सौंपे गए ज्ञापन में पंचों ने सरपंच पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पत्र में कहा गया है कि सरपंच द्वारा विकास कार्यों में घोर लापरवाही बरती जा रही है, पंचों एवं आम नागरिकों की बातों को सुना ही नहीं जाता। पंचायत के फंड में भ्रष्टाचार और गड़बड़ी की जा रही है। सरपंच के ससुर द्वारा पंचायत के कार्यों में लगातार हस्तक्षेप कर मनमानी की जा रही है। ग्राम सभा की बैठक में जानबूझकर पंचों को नहीं बुलाया जाता और उनके साथ भेदभावपूर्ण व्यवहार किया जाता है। 

गांव में विकास कार्य पूरी तरह ठप

ज्ञापन में हटरी बाजार की राशि का गबन, ठेकेदारों से कमीशन लेकर निम्न स्तर का सीसी रोड निर्माण कराना, मनरेगा की राशि का निजी उपयोग तथा पंचों के साथ जातिगत भेदभाव और अभद्रता जैसे आरोप भी लगाए गए हैं। पंचों का कहना है कि इस स्थिति के कारण गांव में विकास कार्य पूरी तरह ठप हो गए हैं और जनता में आक्रोश व्याप्त है। ज्ञापन सौंपने के दौरान उप सरपंच भेखराम साहू के साथ वार्ड क्रमांक 1 के पंच सतबई नेहरू, हितेंद्र ढीढी, रजिया चेलक, पराग आवड़े, आनंद टंडन, निर्मला साहू, चपेश्वरी साहू, चमन साहू, रुक्मणी साहू, वेद प्रकाश साहू, गीता सोनवानी, खिलेश्वरी साहू, सावित्री साहू, खोरबहरा साहू, हरि साहू, चुम्मन साहू और गायत्री साहू उपस्थित थे। पंचों ने मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की जाए और पंचायत को भ्रष्टाचार मुक्त बनाकर विकास के रास्ते पर लाया जाए।

एसडीएम की कार्यशैली पर पूर्व पार्षद ने उठाए सवाल

पूर्व पार्षद पंकज साहू ने एसडीएम के रवैये को बेहद दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुये कहा कि एक प्रशासनिक अधिकारी इस प्रकार का रवैया अपना रहे हैं। पंचों का आवेदन एसडीएम को लेना चाहिए, लेकिन लगातार 4-5 बार एसडीएम कार्यालय आने के बाद भी पंचों का आवेदन नहीं लेना, उन्हें आजकल कहकर घुमाना एसडीएम की कार्यशैली पर गंभीर प्रश्नचिन्ह खड़ा कर रहा है। पंचायत राज व्यवस्था में चुने हुए प्रतिनिधियों की आवाज को दबाना लोकतंत्र के लिए ठीक नहीं है। हम मांग करते हैं कि कलेक्टर महोदय इस मामले में तत्काल संज्ञान लेकर अविश्वास प्रस्ताव की प्रक्रिया शुरू कराएं।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? हमारी सुधार नीति देखें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें