Saturday, 11 Jul 2026 भारत
ब्रेकिंग
दतिया उपचुनाव : टिकट कटने पर भड़के नरोत्तम मिश्रा के समर्थक, हाईवे जाम, पथराव के बाद पूर्व गृहमंत्री ने तोड़ी चुप्पी आईएनएस महेंद्रगिरि : नौसेना में शामिल हुआ तैरता हुआ किला, खासियतें ऐसी कि कांप उठेंगे दुश्मन देश हाथी बने मौत का कारण : हाथियों के हमले से रायगढ़ में मातम, महिला और ग्रामीण की मौत के बाद वन विभाग अलर्ट जूनागढ़ सड़क हादसा : रोंगटे खड़े कर देने वाली टक्कर में 4 जिंदगी खत्म, पुलिस ने शुरू की हाईवे पर जांच तेज रफ्तार का कहर : रायपुर-जगदलपुर मार्ग पर भीषण दुर्घटना, अज्ञात बाइक सवार युवक की मौके पर मौत नई शुरुआत : दो बच्चियों ने किया पुल का उद्घाटन, अबूझमाड़ के गांवों को मिली नई राह दतिया उपचुनाव : टिकट कटने पर भड़के नरोत्तम मिश्रा के समर्थक, हाईवे जाम, पथराव के बाद पूर्व गृहमंत्री ने तोड़ी चुप्पी आईएनएस महेंद्रगिरि : नौसेना में शामिल हुआ तैरता हुआ किला, खासियतें ऐसी कि कांप उठेंगे दुश्मन देश हाथी बने मौत का कारण : हाथियों के हमले से रायगढ़ में मातम, महिला और ग्रामीण की मौत के बाद वन विभाग अलर्ट जूनागढ़ सड़क हादसा : रोंगटे खड़े कर देने वाली टक्कर में 4 जिंदगी खत्म, पुलिस ने शुरू की हाईवे पर जांच तेज रफ्तार का कहर : रायपुर-जगदलपुर मार्ग पर भीषण दुर्घटना, अज्ञात बाइक सवार युवक की मौके पर मौत नई शुरुआत : दो बच्चियों ने किया पुल का उद्घाटन, अबूझमाड़ के गांवों को मिली नई राह
W 𝕏 f
होम क्रिकेट भारत-इंग्लैंड 5वां T20 : जीत जरूरी, वरना हाथ से ज…
भारत-इंग्लैंड 5वां T20 मैच
भारत-इंग्लैंड 5वां T20 मैच
क्रिकेट

भारत-इंग्लैंड 5वां T20 : जीत जरूरी, वरना हाथ से जाएगी नंबर-1 पोजीशन

भारत और इंग्लैंड के बीच पांचवें टी20 मुकाबले में टीम इंडिया के सामने बड़ी चुनौती होगी। सीरीज गंवा चुकी भारतीय टीम अब जीत के साथ सम्मान बचाने उतरेगी। वहीं, हार मिलने पर इंग्लैंड टी20 रैंकिंग में भारत को पीछे छोड़कर नंबर-1 टीम बन सकता है।

कीर्तिमान डेस्क
कीर्तिमान डेस्क
11 Jul 2026, 01:11 PM
नई दिल्ली
इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में भारतीय टीम के लिए अब मुकाबला सिर्फ एक मैच का नहीं, बल्कि अपनी प्रतिष्ठा और रैंकिंग बचाने का भी है। सीरीज जीतने का मौका गंवा चुकी टीम इंडिया अब आखिरी मुकाबले में जीत दर्ज कर क्लीन स्वीप से बचना चाहेगी। इसके साथ ही भारतीय टीम को आईसीसी टी20 रैंकिंग में अपनी नंबर-1 पोजीशन बनाए रखने की चुनौती भी होगी। 
अगर पांचवें टी20 इंटरनेशनल मुकाबले में इंग्लैंड भारत को हरा देता है, तो वह रैंकिंग में भारत को पीछे छोड़कर शीर्ष स्थान हासिल कर लेगा। फिलहाल इंग्लैंड दूसरे नंबर पर है और सीरीज में 3-0 की बढ़त बनाकर उसका आत्मविश्वास काफी बढ़ा हुआ है। वहीं श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली भारतीय टीम के लिए यह मुकाबला वर्ल्ड चैंपियन वाली साख बचाने का आखिरी मौका होगा।

नंबर-1 रैंकिंग पर मंडरा रहा खतरा

इंग्लैंड की टीम ने पूरी सीरीज में शानदार प्रदर्शन किया है। हैरी ब्रूक की कप्तानी में टीम ने भारतीय खिलाड़ियों पर दबाव बनाए रखा और शुरुआती तीन मुकाबले जीतकर सीरीज अपने नाम कर ली। अब इंग्लैंड की नजर आखिरी मुकाबला जीतकर टी20 रैंकिंग में नंबर-1 बनने पर होगी। दूसरी ओर भारतीय टीम जीत के साथ सीरीज का अंत करना चाहेगी, ताकि हार का अंतर कम हो सके और रैंकिंग में भी अपना दबदबा बरकरार रखा जा सके। पूरी सीरीज में भारतीय बल्लेबाज उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर सके। 
युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी मिले मौकों को भुनाने में नाकाम रहे हैं, जबकि अभिषेक शर्मा भी पिछले कुछ मुकाबलों में बड़ी पारी खेलने में सफल नहीं हुए हैं। ईशान किशन लगातार रन बनाने के लिए संघर्ष करते नजर आए हैं। वहीं तिलक वर्मा और अक्षर पटेल भी बल्ले से प्रभाव छोड़ने में नाकाम रहे। हालांकि कप्तान श्रेयस अय्यर ने चौथे टी20 मुकाबले में शानदार बल्लेबाजी करते हुए 49 गेंदों पर 80 रन की पारी खेलकर टीम को संभालने की कोशिश की थी। 
भारत इंग्लैंड क्रिकेट मुकाबला

गेंदबाजी में भी नहीं दिखा असर

भारतीय गेंदबाज भी इस सीरीज में अपनी छाप छोड़ने में असफल रहे हैं। तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह और हर्षित राणा रन रोकने में संघर्ष करते दिखे, जबकि प्रसिद्ध कृष्णा भी उम्मीदों पर खरे नहीं उतर सके। स्पिन विभाग में अक्षर पटेल का प्रदर्शन भी खास प्रभावी नहीं रहा। इंग्लैंड के बल्लेबाजों ने भारतीय गेंदबाजी आक्रमण के खिलाफ खुलकर रन बनाए हैं। पांचवां टी20 मुकाबला साउथैम्पटन के द रोज बाउल स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मैदान की पिच आमतौर पर बल्लेबाजों के लिए मददगार मानी जाती है।
 यहां गेंद में अच्छा उछाल देखने को मिलता है, जिससे बल्लेबाजों को शॉट खेलने में आसानी होती है। इस मैदान पर पहली पारी का औसत स्कोर करीब 166 रन रहा है, जबकि दूसरी पारी में औसत स्कोर 138 रन है। आंकड़ों के मुताबिक, यहां टॉस की भूमिका भी अहम रहती है। अब तक खेले गए 24 मुकाबलों में से 16 बार पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने जीत हासिल की है, जबकि लक्ष्य का पीछा करने वाली टीम को 8 मैचों में सफलता मिली है। 

मौसम रहेगा साफ, बारिश की संभावना कम

मौसम विभाग के अनुसार साउथैम्पटन में शनिवार को मौसम साफ रहने की उम्मीद है। बारिश की संभावना बेहद कम है, ऐसे में क्रिकेट फैंस को पूरे 40 ओवर का रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता है।

दोनों टीमों के संभावित स्क्वॉड

भारत: श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा (उपकप्तान), रवि बिश्नोई, अभिषेक शर्मा, सूर्यांश शेडगे, प्रसिद्ध कृष्णा, संजू सैमसन, अक्षर पटेल, हर्षित राणा, ईशान किशन, वॉशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह, शिवम दुबे, वरुण चक्रवर्ती, प्रिंस यादव और वैभव सूर्यवंशी। इंग्लैंड: हैरी ब्रूक, रेहान अहमद, जोफ्रा आर्चर, सोनी बेकर, टॉम बैंटन, जैकब बेथेल, जोस बटलर, जेम्स कोल्स, जॉर्डन कॉक्स, सैम कुरेन, लियाम डॉसन, विल जैक्स, साकिब महमूद, आदिल राशिद, फिल साल्ट, जोश टंग और ल्यूक वुड।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
गाइए और छा जाइए
कलमकार
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
भारत
विदेश
राजनीति
मनोरंजन
खेल
तकनीक
कारोबार
शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें