Thursday, 02 Jul 2026 भारत
W 𝕏 f
होम कोरबा भीषण आग : कोरबा के क्लॉथ स्टोर में लाखों का हुआ न…
कोरबा के क्लॉथ स्टोर में लगी भीषण आग
कोरबा के क्लॉथ स्टोर में लगी भीषण आग
कोरबा

भीषण आग : कोरबा के क्लॉथ स्टोर में लाखों का हुआ नुकसान

कोरबा के पावर हाउस रोड स्थित पैसा वसूल क्लॉथ स्टोर में मंगलवार देर रात भीषण आग लगने से दुकान में रखा अधिकांश सामान जलकर राख हो गया। दमकल की टीम ने करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया, जिससे आग आसपास की दुकानों तक नहीं फैल सकी। शुरुआती तौर पर शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई जा रही है और नुकसान का आकलन व जांच जारी है।

कीर्तिमान डेस्क
कीर्तिमान डेस्क
01 Jul 2026, 11:47 AM
कोरबा
कोरबा शहर के पावर हाउस रोड स्थित 'पैसा वसूल क्लॉथ स्टोर' में मंगलवार देर रात अचानक भीषण आग लग गई। दुकान से उठते घने धुएं और आग की तेज लपटों को देखकर आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू किया गया। 

साप्ताहिक अवकाश के कारण बंद थी दुकान

मंगलवार को साप्ताहिक अवकाश होने की वजह से बाजार की अधिकांश दुकानें बंद थीं। रात करीब 12 बजे स्थानीय लोगों की नजर क्लॉथ स्टोर से निकल रहे धुएं पर पड़ी। इसके
फायर ब्रिगेड की तत्परता से टला बड़ा हादसा
बाद तुरंत पुलिस, दमकल विभाग और दुकान संचालक को सूचना दी गई। जब तक टीम मौके पर पहुंची, तब तक आग पूरे शोरूम में फैल चुकी थी और अंदर रखा अधिकांश कपड़ा व अन्य सामान जलकर खाक हो चुका था। दमकल विभाग की टीम ने लगातार करीब 30 मिनट तक पानी की बौछार कर आग पर काबू पाया। समय रहते आग बुझा लेने से बड़ा हादसा टल गया और आग आसपास की अन्य दुकानों तक नहीं पहुंच सकी। यदि आग फैल जाती तो नुकसान कई गुना अधिक हो सकता था। 

शॉर्ट सर्किट की आशंका

फिलहाल आग लगने के कारणों का आधिकारिक खुलासा नहीं हुआ है। शुरुआती तौर पर शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई जा रही है, हालांकि इसकी पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी। प्रशासन और संबंधित विभाग मामले की जांच में जुटे हैं, जबकि दुकान संचालक को हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
गाइए और छा जाइए
भारत
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
विदेश
राजनीति
मनोरंजन
खेल
तकनीक
कारोबार
शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल
कलमकार
डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें