Saturday, 05 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Mungeli News : मटका फोड़ कार्यक्रम में हाईटेंशन तार की चपेट में आया छात्र, हालत गंभीर Cooperative Bank Jobs : छत्तीसगढ़ में सहकारी बैंकों और समितियों में 1,360 पदों पर भर्ती को मंजूरी Elephant Attack : मनेन्द्रगढ़ में हाथियों का आतंक, तीन मकान क्षतिग्रस्त और फसलों को पहुंचाया नुकसान Elephant Alert: महासमुंद में दंतैल हाथी का मूवमेंट, फिंगेश्वर रेंज में प्रवेश की आशंका, कई गांवों में हाई अलर्ट Student Harassment: गैंदाटोला स्कूल में छात्राओं से गलत व्यवहार का मामला, शिक्षक हिरासत में Jhiram Ghati Attack: 13 साल बाद अदालत का फैसला, पर क्या बेनकाब हो पाए असली गुनहगार? Mungeli News : मटका फोड़ कार्यक्रम में हाईटेंशन तार की चपेट में आया छात्र, हालत गंभीर Cooperative Bank Jobs : छत्तीसगढ़ में सहकारी बैंकों और समितियों में 1,360 पदों पर भर्ती को मंजूरी Elephant Attack : मनेन्द्रगढ़ में हाथियों का आतंक, तीन मकान क्षतिग्रस्त और फसलों को पहुंचाया नुकसान Elephant Alert: महासमुंद में दंतैल हाथी का मूवमेंट, फिंगेश्वर रेंज में प्रवेश की आशंका, कई गांवों में हाई अलर्ट Student Harassment: गैंदाटोला स्कूल में छात्राओं से गलत व्यवहार का मामला, शिक्षक हिरासत में Jhiram Ghati Attack: 13 साल बाद अदालत का फैसला, पर क्या बेनकाब हो पाए असली गुनहगार?
W 𝕏 f
होम दुर्ग संभाग Bhilai fake note case: शराब भट्टी से 200 रुपये का…
Suspicious ₹200 note found in Bhila
Suspicious ₹200 note found in Bhila
🔴 BREAKING दुर्ग संभाग

Bhilai fake note case: शराब भट्टी से 200 रुपये का नकली नोट मिलने का दावा, पंचर की दुकान पर खुला राज

Bhilai fake note case: बटालियन स्थित सरकारी शराब भट्टी से 200 रुपये का संदिग्ध नोट मिलने का मामला सामने आया है। नेहरू नगर निवासी युवक ने नोट मिलने का दावा किया है। पुलिस में शिकायत नहीं होने के कारण फिलहाल नोट के नकली होने की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

कीर्तिमान न्यूज
05 Sep 2026, 03:07 PM
भिलाई
Bhilai fake note case: शहर में जाली नोट खपाने की आशंका से जुड़ा एक संदिग्ध मामला सामने आया है। नेहरू नगर निवासी पुरुषोत्तम बाघ नाम के एक युवक ने दावा किया है कि उसे बटालियन स्थित सरकारी शराब भट्टी से 200 रुपए का नकली नोट थमा दिया गया। हालांकि, मामले में अभी तक पुलिस से आधिकारिक शिकायत नहीं की गई है, लेकिन अगर यह दावा सच निकलता है तो जिले में नकली नोटों के चलन को लेकर बड़े सवाल खड़े होते हैं। मिली जानकारी के मुताबिक, घटना तीन सितंबर की रात करीब साढ़े नौ बजे की है। 

नहीं लगी युवक को भनक 

पीड़ित पुरुषोत्तम बटालियन शराब भट्टी पर शराब खरीदने पहुंचा था। वहां उसने काउंटर पर तैनात कर्मचारी को 500 रुपए का नोट दिया। कर्मचारी ने बिल काटने के बाद उसे 300 रुपए वापस किए, जिसमें 200 रुपए का एक और 100 रुपये का एक नोट शामिल था। रात के समय ध्यान न देने के कारण युवक पैसे जेब में रखकर घर लौट आया। मामले की भनक युवक को अगले दिन लगी, जब वह अपनी गाड़ी का पंचर बनवाने एक दुकान पर गया। 

रोशनी के सामने रखने पर वाॅटरमार्क हो रहा धुंधला 

भुगतान के लिए जब उसने भट्टी से मिला वही 200 रुपए का नोट दुकानदार को दिया, तो उसने नोट को संदिग्ध बताते हुए लेने से साफ इनकार कर दिया। संदेश होने पर युवक ने जब उस नोट की तुलना अपने पास रखे एक अन्य 200 रुपए के असली नोट से की, तो अंतर साफ समझ आ गया। नोट को रोशनी के सामने रखकर देखने पर महात्मा गांधी का वॉटरमार्क (तस्वीर) और 200 रुपए का अंक पूरी तरह गायब या धुंधला नजर आ रहा था। 

पीड़ित युवक ने की लिखित शिकायत दर्ज 

मामले की भनक लगने के बाद भी पीड़ित ने अभी तक थाने में इसकी सूचना नहीं दी है, जिसके चलते नोट के फर्जी होने की आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है। इस संबंध में दुर्ग के एसएसपी विजय अग्रवाल ने बताया कि पीड़ित युवक को तत्काल संबंधित थाने में जाकर मामले की लिखित शिकायत दर्ज करानी चाहिए। पुलिस में शिकायत आने के बाद ही नोट की जांच की जाएगी और यह पता लगाया जाएगा कि नोट असली है या नकली, और यदि नकली है तो यह शराब भट्टी तक कैसे पहुंचा।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें