Saturday, 19 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस
W 𝕏 f
होम राष्ट्रीय किसानों की हुंकार से दूसरे दिन भी थमी भोपाल की रफ…
भोपाल में किसान आंदोलन के दौरान प्रदर्शन करते किसान और पुलिस बल की तैनाती
भोपाल में किसान आंदोलन के दौरान प्रदर्शन करते किसान और पुलिस बल की तैनाती
राष्ट्रीय

किसानों की हुंकार से दूसरे दिन भी थमी भोपाल की रफ्तार, मूंग की सरकारी खरीद और ई-टोकन बंद करने पर अड़े

मूंग की 100 फीसदी सरकारी खरीदी और खाद वितरण में ई-टोकन व्यवस्था खत्म करने सहित विभिन्न मांगों को लेकर संयुक्त किसान मोर्चा का आंदोलन भोपाल में दूसरे दिन भी जारी रहा। किसानों ने रातभर सड़क पर डेरा डालकर विरोध प्रदर्शन किया और मांगें पूरी होने तक आंदोलन जारी रखने का ऐलान किया है।

प्रकाशित: 29 Jul 2026, 07:53 AM · अपडेट: 29 Jul 2026, 09:59 AM
भोपाल
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
अपनी विभिन्न मांगों को लेकर सड़कों पर उतरे किसानों का गुस्सा अब राजधानी की सड़कों पर साफ नजर आने लगा है। मूंग की 100 फीसदी सरकारी खरीदी और खाद वितरण में ई-टोकन व्यवस्था को खत्म करने जैसी प्रमुख मांगों को लेकर संयुक्त किसान मोर्चा के नेतृत्व में शुरू हुआ यह आंदोलन दूसरे दिन भी पूरी ताकत के साथ जारी रहा। किसानों ने दो टूक शब्दों में संदेश दे दिया है कि जब तक सरकार उनकी मांगों पर कोई लिखित या ठोस फैसला नहीं लेती, तब तक वे पीछे हटने वाले नहीं हैं। मंगलवार देर रात तक जब प्रशासन और किसानों के बीच बात नहीं बनी, तो प्रदर्शनकारियों ने आंदोलन स्थल को ही अपना अस्थायी आशियाना बना लिया। 

इलाके को बदल दिया छावनी में 

किसानों ने सड़क किनारे ही अपने भोजन की व्यवस्था की, चूल्हे जलाए और रातभर वहीं डटे रहे। दूसरी ओर, स्थिति की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस-प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड़ पर है। मुख्यमंत्री निवास और उसके आसपास के तमाम रास्तों पर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। इलाके को छावनी में बदल दिया गया है ताकि किसान आगे
सीएम हाऊस घेराव की तैयारी
न बढ़ सकें। राजधानी पहुंचने से पहले किसानों को रोकने के लिए प्रशासन ने एड़ी-चोटी का जोर लगा दिया था। नर्मदापुरम से लेकर भोपाल के रास्ते में करीब 15 अलग-अलग जगहों पर पुलिस ने भारी बैरिकेडिंग की थी।
  • धक्का-मुक्की और नोकझोंक: कई जगहों पर पुलिस ने किसानों को आगे बढ़ने से रोका, जिससे दोनों पक्षों के बीच तीखी बहस, खींचतान और धक्का-मुक्की की स्थितियां बनीं।

  • बढ़ते रहे कदम: इन तमाम रुकावटों और भारी पुलिस बल के बावजूद हजारों की संख्या में किसान एक-एक कर सभी बैरिकेड्स तोड़ते हुए आगे बढ़ते चले गए।

  • 15 किसान संगठनों का संयुक्त मोर्चा 

    यह पूरा प्रदर्शन 'किसान क्रांति रैली' के बैनर तले निकाला जा रहा है। इसमें प्रदेश के करीब 15 छोटे-बड़े किसान संगठनों के पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हैं। किसानों का कहना है कि ई-टोकन व्यवस्था से खाद मिलने में भारी परेशानी आ रही है और मूंग की पूरी खरीदी न होने से उन्हें बिचौलियों को औने-पौने दाम पर फसल बेचनी पड़ रही है। जब तक इन समस्याओं का स्थायी समाधान नहीं होता, भोपाल में उनका यह डेरा जमा रहेगा।
    अधिक अपडेट के लिए पढ़ते रहे...
    क्या यह खबर उपयोगी लगी?
    शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
    WhatsApp Telegram
    हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
    कीर्तिमान
    छत्तीसगढ़
    सभी छत्तीसगढ़ ›
    रायपुर संभाग
    दुर्ग संभाग
    बिलासपुर संभाग
    सरगुजा संभाग
    बस्तर संभाग
    देश
    विदेश
    सरकारी सूचना
    राजनीति
    खेल
    मनोरंजन
    कारोबार
    कीर्तिमान विशेष
    तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
    वीडियो
    अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
    अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
    टिप्पणियाँ
    शेयर करें
    Clip & Share

    अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

    सावधान: संवेदनशील सामग्री
    इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
    ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
    पुश नोटिफिकेशन चालू करें