Sunday, 20 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस
W 𝕏 f
होम बिलासपुर बड़ा खुलासा : बैन कंपनी को PWD ने दिया 13 करोड़ क…
छत्तीसगढ़ PWD में ठेका विवाद और जांच का दृश्य
छत्तीसगढ़ PWD में ठेका विवाद और जांच का दृश्य
बिलासपुर

बड़ा खुलासा : बैन कंपनी को PWD ने दिया 13 करोड़ का ठेका 

अफसरों की लापरवाही: PWD के अधिकारियों ने बिना किसी जांच-पड़ताल (वेरिफिकेशन) के आंखें मूंदकर इस फर्जी हलफनामे को स्वीकार कर लिया और बिलासपुर खेल परिसर व विद्युत नवीनीकरण कार्य के लिए कंपनी को 4.87 करोड़ रुपए का भुगतान भी जारी कर दिया।

कीर्तिमान डेस्क
प्रकाशित: 13 Jun 2026, 04:47 PM · अपडेट: 16 Sep 2026, 10:08 AM
बिलासपुर
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश

छत्तीसगढ़ लोक निर्माण विभाग (PWD) की विद्युत एवं यांत्रिकी शाखा में भ्रष्टाचार और लापरवाही का एक ऐसा बड़ा खेल सामने आया है, जिसने विभागीय साख पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। बिलासपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड द्वारा पांच साल के लिए प्रतिबंधित (ब्लैकलिस्ट) की जा चुकी कंपनी मेसर्स  कृष्णा इंफ्रा डेवलपर को विभाग ने नियमों को ताक पर रखकर करीब 13 करोड़ रुपए के बड़े ठेके सौंप दिए। इस खुलासे के बाद से न सिर्फ विभाग में हड़कंप मचा है, बल्कि प्रदेश की सियासत में भी भूचाल आ गया है।

जांच में यह चौंकाने वाली बात सामने आई है कि कंपनी ने करोड़ों के टेंडर हथियाने के लिए लोक निर्माण विभाग को एक पूरी तरह से झूठा और फर्जी शपथ पत्र (Affidavit) सौंपा था। स्टाम्प पेपर पर लिखित रूप से यह दावा किया गया था

जब्त हुई थी EMD

दस्तावेजों और ताजा अपडेट्स के मुताबिक, मेसर्स श्री कृष्णा इंफ्रा डेवलपर का ट्रैक रिकॉर्ड पहले से ही दागदार रहा है। साल 2023 में बिलासपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड ने इस कंपनी की गंभीर अनियमितताओं के चलते इसकी निविदा सुरक्षा राशि (EMD) को पूरी तरह से जब्त कर लिया था और कंपनी को पांच साल के लिए ब्लैकलिस्ट घोषित कर दिया था। नियम कहते हैं कि ब्लैकलिस्टेड कंपनी किसी भी अन्य सरकारी टेंडर प्रक्रिया में भाग नहीं ले सकती, लेकिन PWD में इस नियम की धज्जियां उड़ा दी गईं। 

 करोड़ों के फंड का हुआ

ब्लैकलिस्ट की अवधि प्रभावी होने के बावजूद, विभागीय अफसरों की 'कृपा' से इस दागी कंपनी को बिलासपुर खेल परिसर के निर्माण और विद्युत नवीनीकरण जैसे महत्वपूर्ण कार्यों की जिम्मेदारी सौंप दी गई। शुरुआती दौर में ही कंपनी को करीब 4.87 करोड़ रुपए का भारी-भरकम आवंटन भी जारी कर दिया गया। अब इस बात की भी आशंका जताई जा रही है कि पूर्व में किए गए कार्यों की गुणवत्ता में भी भारी विसंगतियां हो सकती हैं।

PWD मंत्री, छत्तीसगढ़

इस महाघोटाले के उजागर होने के बाद जहां PWD के आला अधिकारी कैमरे के सामने कुछ भी बोलने से बच रहे हैं और फाइलों को छुपाने की कोशिश में जुटे हैं, वहीं छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री और लोक निर्माण विभाग के मंत्री अरुण साव ने कड़ा रुख अख्तियार कर लिया है। राजनीतिक गलियारों में विपक्ष भी इस मुद्दे पर सरकार को घेरने की रणनीति बना रहा है, जिससे आने वाले दिनों में इस मामले पर सियासत और ज्यादा गर्माने के आसार हैं।

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? हमारी सुधार नीति देखें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें