Saturday, 24 Oct 2026 भारत
W 𝕏 f
होम › ओटीटी › bigg boss 20 bhagirath bhatt: एंट्री पर तोड़ी चुप…
bhagirath-bhatt-not-part-of-bigg-boss-20(Image source: Social media)
bhagirath-bhatt-not-part-of-bigg-boss-20(Image source: Social media)
ओटीटी Featured

bigg boss 20 bhagirath bhatt: एंट्री पर तोड़ी चुप्पी, अफवाहों पर विराम लगाते हुए दिया यह बड़ा बयान

bigg boss 20 bhagirath bhatt: रियलिटी शो एंट्री वाले मामले में साफ कर दिया है कि वह Bigg Boss 20 का हिस्सा नहीं बनेंगे। उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए शो में शामिल होने की खबरों पर प्रतिक्रिया दी।

अप्पू धीवर |  कीर्तिमान न्यूज
प्रकाशित: 04 Sep 2026, 01:03 PM · अपडेट: 18 Oct 2026, 04:48 PM
मुंबई
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
bigg boss 20 bhagirath bhatt: रियलिटी शो 'बिग बॉस 20' का ग्रैंड प्रीमियर बस कुछ ही दिनों में होने वाला है और शो को लेकर फैंस का एक्साइटमेंट चरम पर है। सलमान खान के इस बहुचर्चित शो में कौन-कौन से सितारे नज़र आएंगे, इसे लेकर रोज़ नए कयास लगाए जा रहे हैं। इसी बीच एक ऐसी खबर सामने आई है जिसने फैंस को चौंका दिया है। मशहूर शास्त्रीय सितार वादक और संगीतकार भागीरथ भट्ट, जिनके इस सीज़न में शामिल होने की ज़ोरदार चर्चा थी, उन्होंने अब इन सभी खबरों पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। सोशल मीडिया पर फैंस उनसे लगातार पूछ रहे थे कि क्या वे इस बार बिग बॉस के घर में बंद होने वाले हैं? इन तमाम अटकलों पर विराम लगाते हुए भागीरथ भट्ट ने खुद साफ कर दिया है कि वे बिग बॉस 20 का हिस्सा नहीं बनने जा रहे हैं।

इंस्टाग्राम पर शेयर किया खास मैसेज: "मैं चिल्लाने या शोर मचाने वाला इंसान नहीं हूँ"

भागीरथ भट्ट ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर स्टोरी शेयर करते हुए इस बारे में विस्तार से लिखा। उन्होंने फैंस की उत्सुकता और प्यार के लिए शुक्रिया अदा किया, लेकिन साथ ही यह स्पष्ट किया कि शो में जाने की उनकी कोई योजना नहीं है।

उन्होंने लिखा, “पिछले कुछ दिनों से मुझे लगातार मैसेज और सवाल मिल रहे हैं कि क्या मैं बिग बॉस 20 में जा रहा हूँ? आप सभी के प्यार और इस उत्सुकता के लिए दिल से धन्यवाद। लेकिन मैं यह साफ कर देना चाहता हूँ कि मैं बिग बॉस 20 का हिस्सा नहीं हूँ।”

अपने इस फैसले की वजह बताते हुए उन्होंने आगे लिखा, “सच कहूँ तो मुझे लगता है कि मैं इस तरह के शो के लिए बिल्कुल सही इंसान नहीं हूँ। मैं चीखने-चिल्लाने या बेवजह के ड्रामे में यकीन नहीं रखता। मेरी दुनिया सुकून भरा संगीत है और शांति ही मेरी सबसे बड़ी प्रेरणा रही है। आपके इस बेपनाह प्यार और आशीर्वाद के लिए एक बार फिर शुक्रिया।”

आखिर क्यों उड़ा था भागीरथ भट्ट के बिग बॉस में जाने का कयास?

दरअसल, मनोरंजन जगत की कई रिपोर्टों में यह दावा किया गया था कि मेकर्स ने इस बार कुछ अलग बैकग्राउंड के लोगों को अप्रोच किया है, जिनमें भागीरथ भट्ट का नाम सबसे ऊपर चल रहा था। हालाँकि, मेकर्स की तरफ से कभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई थी। फिर भी, एक शास्त्रीय संगीतकार का नाम टीवी के सबसे विवादित रियलिटी शो से जुड़ना ही फैंस के लिए काफी चौंकाने वाला था। 

बचपन से ही सुर-ताल का मिला माहौल 

भागीरथ भट्ट आमतौर पर टीवी की ग्लैमरस दुनिया से दूर ही रहते हैं। वे भारतीय शास्त्रीय संगीत का एक जाना-माना नाम हैं और उन्होंने फिल्मों से लेकर ओटीटी तक कई बड़े प्रोजेक्ट्स में अपना संगीत दिया है। गुजरात के जामनगर से ताल्लुक रखने वाले भागीरथ भट्ट का जन्म संगीत से जुड़े परिवार में हुआ था। उन्हें बचपन से ही सुर-ताल का माहौल मिला। उन्होंने उस्ताद अब्दुल हलीम जाफर खान, उस्ताद शाहिद परवेज़, उस्ताद असद खान और चेतन शास्त्री जैसे दिग्गजों से सितार वादन की बारीकियां सीखी हैं। उन्होंने बड़ौदा के मशहूर महाराजा सयाजीराव विश्वविद्यालय से सितार में विशेषज्ञता हासिल की और गोल्ड मेडल भी जीता। 

भागीरथी भट्‌ट
फिल्मों के अलावा शास्त्रीय संगीत से भी जुड़े 

बॉलीवुड में भी उनके काम का डंका बजता है। भागीरथ भट्ट ने 'पद्मावत', 'भूल भुलैया 3', 'मिशन रानीगंज', 'एक विलेन रिटर्न्स', 'हम दो हमारे दो' और 'बॉर्डर 2' जैसी बड़ी फिल्मों में अपनी कला का प्रदर्शन किया है। ओटीटी की बात करें तो सुपरहिट सीरीज़ 'बंदिश बैंडिट्स', 'हीरामंडी', 'कोटा फैक्ट्री' और 'गुल्लक' के म्यूज़िक में भी उनका योगदान रहा है। फिल्मों के अलावा वे भक्ति और शास्त्रीय संगीत से गहराई से जुड़े हैं और राम कथा, भागवत कथा व शिव महापुराण जैसे धार्मिक आयोजनों में प्रस्तुतियाँ देते रहते हैं। बिग बॉस 20' की धमाकेदार शुरुआत 6 सितंबर, 2026 से होने जा रही है। दर्शक इस शो को कलर्स टीवी पर रात 10:30 बजे देख सकेंगे। वहीं, ओटीटी प्लेटफॉर्म जियोहॉटस्टार (JioHotstar) पर यह रात 9:00 बजे से ही स्ट्रीम किया जाएगा।

बिग बॉस 20 के संभावित प्रतियोगियों की लिस्ट

भागीरथ भट्ट भले ही इस रेस से बाहर हो गए हों, लेकिन शो को लेकर बज बना हुआ है। हालांकि आधिकारिक लिस्ट का इंतज़ार अभी बाकी है, लेकिन जिन नामों की सबसे ज़्यादा चर्चा है, उनमें शामिल हैं:

  • माही विज

  • कुशल तंवर (गुल्लू)

  • अर्शिफा खान

  • कनिका मान

  • ईशा रिखी

  • काजी तौकीर

  • नितीश राजपूत

  • रोहेद खान

  • रीति तिवारी

  • फैसल खान

  • शौविक चक्रवर्ती

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें