Saturday, 19 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस
W 𝕏 f
होम बिलासपुर बिलासपुर रेप केस : नशीली कोल्ड ड्रिंक पिलाकर रेप …
AI फोटो
AI फोटो
बिलासपुर

बिलासपुर रेप केस : नशीली कोल्ड ड्रिंक पिलाकर रेप का आरोप, 8 महीने तक ब्लैकमेलिंग की शिकायत

बिलासपुर में एक महिला ने रियल एस्टेट कारोबारी पर नशीली कोल्ड ड्रिंक पिलाकर दुष्कर्म करने और वीडियो बनाकर 8 महीने तक ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी के खिलाफ BNS की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।

प्रकाशित: 11 Jul 2026, 08:00 PM · अपडेट: 16 Sep 2026, 12:56 AM
बिलासपुर
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में एक महिला ने रियल एस्टेट कारोबारी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला का आरोप है कि आरोपी ने उसे नशीली कोल्ड ड्रिंक पिलाकर दुष्कर्म किया और घटना का वीडियो बनाकर करीब 8 महीने तक उसे ब्लैकमेल करता रहा। मामले में पीड़िता की शिकायत के आधार पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

महिला से बढ़ाई नजदीकी 

जानकारी के अनुसार, पीड़िता मुंगेली नाका क्षेत्र के पास किराये के कमरे में सिलाई सेंटर संचालित करती थी। इसी दौरान उसकी पहचान रियल एस्टेट कारोबारी प्रशांत नारंग उर्फ बंटू (45) से हुई। महिला का आरोप है कि कारोबारी ने उसे भरोसा दिलाया कि उसका एक परिचित हाईकोर्ट का वकील है, जो उसके पुराने मामले में मदद कर सकता है। पीड़िता के मुताबिक, 8 सितंबर 2024 को दोपहर करीब 2 बजे आरोपी ने उसे बिलासपुर के होटल ईस्ट पार्क में बुलाया। वहां उसे पीने के लिए कोल्ड ड्रिंक दी गई, जिसमें कथित तौर पर नशीला पदार्थ मिला हुआ था। 

दुष्कर्म और वीडियो बनाने का आरोप 

महिला ने शिकायत में बताया कि कोल्ड ड्रिंक पीने के बाद उसकी तबीयत बिगड़ गई और वह बेहोश हो गई। इसी दौरान आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया और घटना का वीडियो बना लिया। पीड़िता का आरोप है कि इसके बाद आरोपी वीडियो वायरल करने की धमकी देकर लगातार उसका शोषण करता रहा। बदनामी के डर से वह लंबे समय तक इस मामले की जानकारी किसी को नहीं दे सकी।

8 महीने तक ब्लैकमेल करने का आरोप 

महिला ने पुलिस को बताया कि आरोपी अप्रैल 2025 तक उसे अलग-अलग होटलों में बुलाता रहा और कथित रूप से उसके साथ गलत हरकत करता रहा। जब पीड़िता ने वीडियो हटाने की बात कही तो आरोपी ने टालमटोल की और बाद में उसका मोबाइल नंबर भी ब्लॉक कर दिया। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, आरोपी फिलहाल मुंबई में होने की बात सामने आई है। 

पुलिस ने दर्ज की एफआईआर, जांच जारी 

मामले में पीड़िता का बयान मजिस्ट्रेट के सामने दर्ज कराया गया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 64(2)(एम), 308(2) और 351(3) के तहत प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और सामने आए तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें