Sunday, 16 Aug 2026 भारत
ब्रेकिंग
रेलवे ट्रैक पर युवक का सिर कटा शव मिलने से मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस रायपुर में ज्वेलर्स की दीवार तोड़कर चोरी, 72 घंटे में दो महिलाओं समेत 5 आरोपी गिरफ्तार पश्चिम बंगाल में बड़ा सियासी भूचाल : पूर्व डिप्टी स्पीकर और TMC के दिग्गज नेता आशीष बनर्जी का फंदे से लटकता मिला शव पढ़ाई-नौकरी का झांसा देकर बच्चियों की तस्करी, अलीगढ़ में 5 गिरफ्तार रायगढ़ में एटीएम से कैश निकालकर लौट रहे युवक को सड़क पर घसीट-घसीटकर पीटा, 30 हजार लूटे बंद रेस्टोरेंट, टूटी खिड़की और लापता युवक... बाहर से लगा था ताला, फिर अंदर से कैसे गायब हुआ अनिरुद्ध? रेलवे ट्रैक पर युवक का सिर कटा शव मिलने से मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस रायपुर में ज्वेलर्स की दीवार तोड़कर चोरी, 72 घंटे में दो महिलाओं समेत 5 आरोपी गिरफ्तार पश्चिम बंगाल में बड़ा सियासी भूचाल : पूर्व डिप्टी स्पीकर और TMC के दिग्गज नेता आशीष बनर्जी का फंदे से लटकता मिला शव पढ़ाई-नौकरी का झांसा देकर बच्चियों की तस्करी, अलीगढ़ में 5 गिरफ्तार रायगढ़ में एटीएम से कैश निकालकर लौट रहे युवक को सड़क पर घसीट-घसीटकर पीटा, 30 हजार लूटे बंद रेस्टोरेंट, टूटी खिड़की और लापता युवक... बाहर से लगा था ताला, फिर अंदर से कैसे गायब हुआ अनिरुद्ध?
W 𝕏 f
होम महासमुंद स्वतंत्रता दिवस के साथ मना विधायक द्वारिकाधीश याद…
— विज्ञापन —
0:00
स्वतंत्रता दिवस के साथ मना विधायक द्वारिकाधीश यादव का जन्मदिन
महासमुंद

स्वतंत्रता दिवस के साथ मना विधायक द्वारिकाधीश यादव का जन्मदिन

15 अगस्त को विधायक द्वारिकाधीश यादव का जन्मदिन बागबाहरा में उत्सव के रूप में मनाया गया। बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं, समर्थकों और क्षेत्रवासियों ने पहुंचकर उन्हें शुभकामनाएं दीं। विद्यार्थियों ने बधाई गीत प्रस्तुत किया, जबकि विधायक ने जनता के स्नेह और आशीर्वाद के लिए आभार जताया।

कीर्तिमान डेस्क
कीर्तिमान डेस्क
16 Aug 2026, 11:40 AM
बागबाहरा
स्वतंत्रता दिवस के उत्साह के बीच 15 अगस्त को विधायक द्वारिकाधीश यादव का जन्मदिन क्षेत्र में उत्सव के रूप में मनाया गया। सुबह से ही बागबाहरा स्थित उनके निवास पर जिलेभर से कांग्रेस कार्यकर्ताओं, जनप्रतिनिधियों, समर्थकों और आमजनों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया, जो देर शाम तक जारी रहा। पूरे दिन उनके निवास पर बधाई देने वालों का तांता लगा रहा और माहौल उत्सवमय बना रहा।
जन्मदिन के अवसर पर विधायक यादव ने दिन की शुरुआत जिला कांग्रेस कार्यालय में ध्वजारोहण के साथ की। राष्ट्रध्वज को सलामी देने के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केक काटकर उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं तथा उनके दीर्घायु, स्वस्थ एवं सुखमय जीवन की कामना की।

विधायक यादव को जन्मदिन की बधाई दी

इसके बाद बागबाहरा स्थित निवास पहुंचते ही विधायक यादव को बधाई देने वालों की भीड़ जुटने लगी। महासमुंद जिले के अलग-अलग क्षेत्रों से पहुंचे लोगों ने अपने नेता के प्रति स्नेह और अपनत्व का इजहार करते हुए उन्हें गुलदस्ता भेंट किया, फूलमालाएं पहनाईं तथा शाल, श्रीफल और गमछा भेंट कर जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। कई कार्यकर्ता और समर्थक अलग-अलग आकार के केक लेकर पहुंचे और विधायक से अपने हाथों से केक कटवाकर खुशी साझा की।

परिवार और जनता के साथ मनाया जन्मदिन

विधायक यादव ने अपने परिवार के सदस्यों के साथ-साथ क्षेत्र की जनता और कार्यकर्ताओं के बीच केक काटकर जन्मदिन मनाया। इस दौरान बड़ी संख्या में मौजूद लोगों ने तालियों और शुभकामना संदेशों के साथ उनका उत्साह बढ़ाया। विधायक ने भी बधाई देने पहुंचे प्रत्येक व्यक्ति से आत्मीयता से मुलाकात की और उनके स्नेह के लिए आभार जताया।नेत्रहीन फॉर्च्यून विद्यालय से पहुंचे विद्यार्थियों ने विधायक यादव को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए बधाई गीत प्रस्तुत किए। बच्चों की भावपूर्ण प्रस्तुति ने पूरे कार्यक्रम में विशेष आकर्षण जोड़ दिया। विद्यार्थियों की प्रस्तुति से वातावरण भावुक और खुशनुमा हो गया। विधायक यादव ने बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए उनके प्रति विशेष आभार व्यक्त किया।

क्षेत्रवासियों के लिए रखी गई भोजन की व्यवस्था

जन्मदिन के अवसर पर क्षेत्र से पहुंचे लोगों के लिए दोपहर के भोजन की व्यवस्था भी की गई थी। बड़ी संख्या में लोगों ने भोजन ग्रहण किया। विधायक यादव स्वयं बधाई देने पहुंचे कार्यकर्ताओं, आमजनों और अधिकारियों से मिलते रहे तथा सभी को धन्यवाद देते हुए भोजन ग्रहण करने का आग्रह करते रहे। विधायक यादव के जन्मदिन और स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाओं से बागबाहरा शहर भी सजा नजर आया। शहर के प्रमुख स्थानों पर लगे फ्लैक्स और होर्डिंग लोगों का ध्यान आकर्षित कर रहे थे। वहीं सोशल मीडिया पर भी सुबह से ही विधायक यादव को जन्मदिन की शुभकामनाएं देने का सिलसिला शुरू हो गया, जो पूरे दिन जारी रहा।

जनता के स्नेह को बताया सबसे बड़ा आशीर्वाद

जन्मदिन के अवसर पर विधायक द्वारिकाधीश यादव ने ‘कीर्तिमान’ के माध्यम से महासमुंद जिले एवं विधानसभा क्षेत्र के आमजनों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि प्रत्यक्ष रूप से उनके निवास पहुंचकर, फोन, संदेश और सोशल मीडिया के माध्यम से जन्मदिन की शुभकामनाएं देने वाले प्रत्येक व्यक्ति के प्रति वे हृदय से आभारी हैं। उन्होंने कहा कि जनता का स्नेह, विश्वास और आशीर्वाद ही उन्हें निरंतर क्षेत्र की सेवा करने की प्रेरणा देता है। 15 अगस्त के दिन स्वतंत्रता दिवस की देशभक्ति और जन्मदिन की खुशियों का अनूठा संगम बागबाहरा में देखने को मिला। दिनभर उमड़े जनसैलाब और लोगों की आत्मीय शुभकामनाओं ने विधायक द्वारिकाधीश यादव के जन्मदिन को खास और यादगार बना दिया।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें