Sunday, 20 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस
W 𝕏 f
होम महासमुंद छात्रों की आवाज दबाने की कोशिश कर रही भाजपा: गुरम…
गुरमीत चावला
गुरमीत चावला
महासमुंद

छात्रों की आवाज दबाने की कोशिश कर रही भाजपा: गुरमीत चावला

महासमुंद में शहर कांग्रेस अध्यक्ष गुरमीत चावला ने भाजपा पर छात्र आंदोलनों को बदनाम करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि सरकार युवाओं की समस्याओं पर ध्यान देने के बजाय राजनीतिक बयानबाजी कर रही है और छात्रों के मुद्दों पर संवाद करना चाहिए।

कीर्तिमान डेस्क
प्रकाशित: 26 Jul 2026, 07:05 PM · अपडेट: 04 Aug 2026, 02:25 AM
महासमुंद
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
भारतीय जनता पार्टी के जिला प्रवक्ता द्वारा कांग्रेस के छात्र आंदोलन को लेकर दिए गए बयान पर शहर कांग्रेस अध्यक्ष गुरमीत चावला ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने भाजपा के आरोपों को बेबुनियाद बताते हुए कहा कि सरकार अपनी नीतिगत विफलताओं से ध्यान हटाने के लिए छात्र आंदोलनों को राजनीतिक रंग देने की कोशिश कर रही है। गुरमीत चावला ने कहा कि प्रदेश और देश का युवा आज बेरोजगारी, पेपर लीक जैसी घटनाओं और शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता की कमी जैसी समस्याओं से जूझ रहा है। ऐसे में जब छात्र अपने भविष्य और अधिकारों को लेकर लोकतांत्रिक तरीके से आवाज उठाते हैं, तो उनकी समस्याओं का समाधान करने के बजाय भाजपा उन्हें राजनीति से प्रेरित बताकर असली मुद्दों से ध्यान भटकाने का प्रयास कर रही है।

आरएसएस प्रमुख के बयान का किया उल्लेख 

कांग्रेस ने अपने बयान में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) प्रमुख मोहन भागवत के हालिया वक्तव्य का भी हवाला दिया। पार्टी का कहना है कि उन्होंने सत्ता और व्यवस्था को युवाओं की भावनाओं को समझने तथा उनसे संवाद करने की सलाह दी है। कांग्रेस का दावा है कि जब भाजपा के वैचारिक मार्गदर्शक भी युवाओं के साथ संवाद की जरूरत पर जोर दे रहे हैं, तब छात्र आंदोलनों को बदनाम करने वाले बयान राजनीतिक अहंकार को दर्शाते हैं। 

छात्रों के साथ खड़ी रहने का दावा 

शहर कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि देशभर में हुए छात्र प्रदर्शन युवाओं की वास्तविक समस्याओं और उनके आक्रोश का परिणाम हैं। कांग्रेस ने दावा किया कि वह हमेशा छात्रों और युवाओं के अधिकारों की लड़ाई में उनके साथ खड़ी रही है और भविष्य में भी उनका समर्थन जारी रखेगी।

भाजपा से पूछे ये सवाल 

कांग्रेस ने भाजपा पर आरोप लगाया कि वह युवाओं के भविष्य से जुड़े मूल मुद्दों पर जवाब देने से बच रही है। पार्टी का कहना है कि विपक्ष पर आरोप लगाने के बजाय सरकार को यह स्पष्ट करना चाहिए कि भर्ती प्रक्रियाओं में अनियमितताओं, पेपर लीक और युवाओं से जुड़े अन्य मामलों पर ठोस कदम कब उठाए जाएंगे। 

लोकतांत्रिक अधिकारों के सम्मान की मांग 

गुरमीत चावला ने कहा कि लोकतंत्र में विरोध प्रदर्शन और असहमति जताना प्रत्येक नागरिक का संवैधानिक अधिकार है। उन्होंने सरकार से आग्रह किया कि वह दमन और आरोप-प्रत्यारोप की राजनीति छोड़कर छात्रों और युवाओं की मांगों पर गंभीरता से संवाद करे। कांग्रेस का कहना है कि युवाओं के हितों से जुड़े मुद्दों पर उसका संघर्ष आगे भी जारी रहेगा।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? हमारी सुधार नीति देखें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें