Monday, 13 Jul 2026 भारत
ब्रेकिंग
बद्रीनाथ धाम चढ़ावा चोरी : मंदिर समिति का PA गिरफ्तार, SIT की बड़ी कार्रवाई खूनी विवाद : थूक की छींट से शुरू हुआ विवाद पहुंचा चाकूबाजी तक, छात्र गंभीर विवाद : राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर सदन में पक्ष-विपक्ष के बीच तीखी बहस, कांग्रेस का प्रस्ताव खारिज तमिलनाडु गो-हत्या विवाद : सुप्रीम कोर्ट ने हाई कोर्ट के आदेश पर लगाई स्टे सनसनी : बाल संप्रेक्षण गृह में गार्ड की हत्या, 4 नाबालिगों पर शक जांच में जुटी पुलिस हत्या या आत्महत्या : भिलाई के AI इंजीनियर श्रेष्ठ मलिक की गुरुग्राम में मौत, गर्लफ्रेंड हत्या के बाद सुसाइड का शक बद्रीनाथ धाम चढ़ावा चोरी : मंदिर समिति का PA गिरफ्तार, SIT की बड़ी कार्रवाई खूनी विवाद : थूक की छींट से शुरू हुआ विवाद पहुंचा चाकूबाजी तक, छात्र गंभीर विवाद : राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर सदन में पक्ष-विपक्ष के बीच तीखी बहस, कांग्रेस का प्रस्ताव खारिज तमिलनाडु गो-हत्या विवाद : सुप्रीम कोर्ट ने हाई कोर्ट के आदेश पर लगाई स्टे सनसनी : बाल संप्रेक्षण गृह में गार्ड की हत्या, 4 नाबालिगों पर शक जांच में जुटी पुलिस हत्या या आत्महत्या : भिलाई के AI इंजीनियर श्रेष्ठ मलिक की गुरुग्राम में मौत, गर्लफ्रेंड हत्या के बाद सुसाइड का शक
W 𝕏 f
होम बिलासपुर खूनी विवाद : थूक की छींट से शुरू हुआ विवाद पहुंचा…
छात्र पर चाकू से हमला
छात्र पर चाकू से हमला
🔴 BREAKING बिलासपुर

खूनी विवाद : थूक की छींट से शुरू हुआ विवाद पहुंचा चाकूबाजी तक, छात्र गंभीर

बिलासपुर के सिरगिट्टी क्षेत्र में थूकने की बात को लेकर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। आरोप है कि पिता-पुत्र ने 15 वर्षीय छात्र को घेरकर चाकू से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है।

कीर्तिमान डेस्क
कीर्तिमान डेस्क
13 Jul 2026, 03:35 PM
बिलासपुर
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के सिरगिट्टी थाना क्षेत्र में मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। क्रिकेट खेलकर घर लौट रहे 15 वर्षीय छात्र पर पिता-पुत्र ने जानलेवा हमला कर दिया। आरोप है कि रास्ते में थूकने की बात को लेकर हुए विवाद के बाद दोनों आरोपियों ने छात्र को घेर लिया। पिता ने जहां उसके हाथ पकड़ लिए, वहीं बेटे ने चाकू से उसके सीने और पेट पर कई वार कर दिए। 
हमले में छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया और उसकी आंत बाहर निकल गई। फिलहाल उसका इलाज सिम्स अस्पताल में जारी है, जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। पुलिस के मुताबिक, महिमा नगर सिरगिट्टी निवासी राम कुमार नायक ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि उनका 15 वर्षीय भांजा शिवम नायक उर्फ शिब्बू शनिवार रात करीब 8:30 बजे अपने दोस्तों देवरथ साहू और शिवा राव के साथ पोचो ग्राउंड से क्रिकेट खेलकर वापस लौट रहा था। इसी दौरान तीनों आदर्श नगर स्थित पानी टंकी के पास पहुंचे। 

पहले गाली-गलौज, फिर किया हमला

आरोप है कि शिवम सड़क किनारे थूक रहा था, तभी वहां से गुजर रहे विभय दास के पैर पर थूक की छींट पड़ गई। इसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। शिकायत के अनुसार, विभय दास ने शिवम से थूक साफ करने को कहा और उसके साथ गाली-गलौज भी की। शिवम ने इसका विरोध किया और अपने दोस्तों के साथ वहां से आगे बढ़ गया। उस समय मामला शांत होता नजर आया, लेकिन कुछ देर बाद आरोपी दोबारा मौके पर पहुंच गए।

पिता ने पकड़े हाथ, बेटे ने चाकू से किए वार

पुलिस को दी गई शिकायत में बताया गया है कि कुछ देर बाद विभय दास अपने पिता विजय कुमार दास के साथ स्कूटी से वहां पहुंचा। दोनों ने शिवम का रास्ता रोक लिया। आरोप है कि विजय कुमार दास ने शिवम के दोनों हाथ पकड़ लिए, जबकि विभय दास ने चाकू निकालकर उसके सीने और पेट पर कई वार कर दिए। गंभीर चोट लगने से छात्र सड़क पर गिर पड़ा और उसकी आंत बाहर निकल आई। घटना के बाद घायल शिवम को तुरंत सिम्स अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों की निगरानी में उसका इलाज चल रहा है। 
वहीं, उसके दोस्त देवरथ ने परिजनों को घटना की जानकारी दी। सूचना मिलने के बाद सिरगिट्टी पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी विभय दास और उसके पिता विजय कुमार दास के खिलाफ मामला दर्ज कर दोनों को हिरासत में ले लिया है। आगे की कार्रवाई जारी है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
गाइए और छा जाइए
कलमकार
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
भारत
विदेश
राजनीति
मनोरंजन
खेल
तकनीक
कारोबार
शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें