Friday, 06 Nov 2026 भारत
ब्रेकिंग
Express Fire: कर्मभूमि एक्सप्रेस में भीषण आग, पैंट्री कार से उठी लपटें, बाल-बाल बचे यात्री CG News: धनतेरस पर हाईटेंशन तार की चपेट में आया परिवार, पिता-पुत्र की मौत, मां गंभीर Crime News: जगदलपुर में युवती की मौत पर बढ़ा सस्पेंस, मोबाइल चैट गायब होने से उठे नए सवाल Illegal Gambling: बस्तर के जंगल में पुलिस की रेड, मुर्गा लड़ाई की आड़ में जुआ खेल रहे 156 लोग पकड़े गए Patna Encounter: गंगा किनारे पुलिस-अपराधियों के बीच 40 राउंड फायरिंग, 3 बदमाश ढेर, एसएचओ घायल Raigarh News: दीपावली से पहले खाद्य विभाग की कार्रवाई, विजय ट्रेडर्स से 4 खाद्य पदार्थों के सैंपल लिए Express Fire: कर्मभूमि एक्सप्रेस में भीषण आग, पैंट्री कार से उठी लपटें, बाल-बाल बचे यात्री CG News: धनतेरस पर हाईटेंशन तार की चपेट में आया परिवार, पिता-पुत्र की मौत, मां गंभीर Crime News: जगदलपुर में युवती की मौत पर बढ़ा सस्पेंस, मोबाइल चैट गायब होने से उठे नए सवाल Illegal Gambling: बस्तर के जंगल में पुलिस की रेड, मुर्गा लड़ाई की आड़ में जुआ खेल रहे 156 लोग पकड़े गए Patna Encounter: गंगा किनारे पुलिस-अपराधियों के बीच 40 राउंड फायरिंग, 3 बदमाश ढेर, एसएचओ घायल Raigarh News: दीपावली से पहले खाद्य विभाग की कार्रवाई, विजय ट्रेडर्स से 4 खाद्य पदार्थों के सैंपल लिए
W 𝕏 f
होम › महासमुंद › आंगन में मिला शव : महिला की संदिग्ध मौत से सनसनी,…
महिला का संदिग्ध शव मिलने के बाद पुलिस की जांच
महिला का संदिग्ध शव मिलने के बाद पुलिस की जांच
महासमुंद

आंगन में मिला शव : महिला की संदिग्ध मौत से सनसनी, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

बसना के अरेकेल डीपा में एक महिला का शव उसके घर के आंगन में संदिग्ध हालत में मिला, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई। मृतका की पहचान श्रुति दास के रूप में हुई है। शुरुआती जांच में शव के पास उल्टी और खून के निशान पाए गए, जिससे लोगों में आशंका बनी। हालांकि शॉर्ट पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या की पुष्टि नहीं हुई है और बीमारी से मौत की संभावना जताई गई है।

कीर्तिमान डेस्क
प्रकाशित: 30 Jun 2026, 04:35 PM · अपडेट: 06 Nov 2026, 08:16 AM
महासमुंद
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश

नगर के तहसील कार्यालय के समीप अरेकेल डीपा में सोमवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब एक महिला का शव उसके घर की चारदीवारी के अंदर आंगन में संदिग्ध अवस्था में मिला। सुने मकान में महिला का शव मिलने से आसपास के लोगों में हत्या की आशंका जताई जाने लगी थी। महिला उल्टी की थी तथा खून भी बहे थे। शॉर्ट पीएम में डॉक्टर ने हत्या जनित घटना नहीं बताया है। 

घर में अकेली थीं महिला

बीमारी से मृत्यु की आशंका है। वैसे मौत की स्पष्ट जानकारी पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने एवं पुलिस जांच के बाद ही चल पाएगा। फिलहाल बसना पुलिस मर्ग कायम कर मामले की विवेचना करने में जुटी हुई है। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार श्रुति दास पति गोकुल दास उम्र 46 वर्ष निवासी तहसील कार्यालय के पास अरेकेल डीपा अपने बेटे के साथ रहती थी। उसका 25 वर्षीय बेटा फॉकिसील सीलिंग एवं पुट्टी का काम करता है। वह काम के सिलसिले में कल रविवार 28 जून को 7:30 बजे पदमपुर (ओडिशा) गया हुआ था। घर में महिला अकेली थी।

घटना के समय स्थिति

सोमवार को मोहल्ले के लोगों ने महिला को घर के सामने चारदीवारी के अंदर आंगन में मृत अवस्था में पड़ा देखा। इसकी सूचना तत्काल बसना थाना पुलिस को दी गई। तथा उसके बेटे को भी दी गई। उधर घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल की बारीकी से जांच की। महिला ने उल्टी की थी तथा खून भी बहा हुआ था
, जिसके कारण प्रारंभिक तौर पर लोगों में किसी अनहोनी की आशंका बनी हुई थी। पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए बसना चीरघर भेजा।

पुलिस जांच और पोस्टमार्टम

पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। चिकित्सक द्वारा किए गए शॉर्ट पीएम में हत्या जनित घटना नहीं होना बताया गया है। प्रथम दृष्टया महिला की मौत किसी बीमारी अथवा अन्य स्वास्थ्य कारणों से होने की संभावना जताई गई है। हालांकि मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है। फिलहाल बसना पुलिस ने मर्ग कायम कर विवेचना प्रारंभ कर दी है। पुलिस का कहना है कि जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें