नगर के तहसील कार्यालय के समीप अरेकेल डीपा में सोमवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब एक महिला का शव उसके घर की चारदीवारी के अंदर आंगन में संदिग्ध अवस्था में मिला। सुने मकान में महिला का शव मिलने से आसपास के लोगों में हत्या की आशंका जताई जाने लगी थी। महिला उल्टी की थी तथा खून भी बहे थे। शॉर्ट पीएम में डॉक्टर ने हत्या जनित घटना नहीं बताया है।
घर में अकेली थीं महिला
बीमारी से मृत्यु की आशंका है। वैसे मौत की स्पष्ट जानकारी पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने एवं पुलिस जांच के बाद ही चल पाएगा। फिलहाल बसना पुलिस मर्ग कायम कर मामले की विवेचना करने में जुटी हुई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार श्रुति दास पति गोकुल दास उम्र 46 वर्ष निवासी तहसील कार्यालय के पास अरेकेल डीपा अपने बेटे के साथ रहती थी। उसका 25 वर्षीय बेटा फॉकिसील सीलिंग एवं पुट्टी का काम करता है। वह काम के सिलसिले में कल रविवार 28 जून को 7:30 बजे पदमपुर (ओडिशा) गया हुआ था। घर में महिला अकेली थी।
घटना के समय स्थिति
सोमवार को मोहल्ले के लोगों ने महिला को घर के सामने चारदीवारी के अंदर आंगन में मृत अवस्था में पड़ा देखा। इसकी सूचना तत्काल बसना थाना पुलिस को दी गई। तथा उसके बेटे को भी दी गई। उधर घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल की बारीकी से जांच की। महिला ने उल्टी की थी तथा खून भी बहा हुआ था, जिसके कारण प्रारंभिक तौर पर लोगों में किसी अनहोनी की आशंका बनी हुई थी। पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए बसना चीरघर भेजा।पुलिस जांच और पोस्टमार्टम
पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया
गया। चिकित्सक द्वारा किए गए शॉर्ट पीएम में हत्या जनित घटना नहीं होना बताया गया
है। प्रथम दृष्टया महिला की मौत किसी बीमारी अथवा अन्य स्वास्थ्य कारणों से होने
की संभावना जताई गई है। हालांकि मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम
रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की
जांच कर रही है। फिलहाल बसना पुलिस ने मर्ग कायम कर विवेचना प्रारंभ कर दी है।
पुलिस का कहना है कि जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की
जाएगी।