Friday, 26 Jun 2026 भारत
ब्रेकिंग
नक्सल नेटवर्क पर बड़ी चोट : जंगलों से हथियार, विस्फोटक और 24 लाख रुपये बरामद जेल में  लापरवाही :  मोबाइल पर बात करते VIDEO वायरल, सुरक्षा व्यवस्था पर बड़ा सवाल ऑनर किलिंग : दरोगा ने भांजी के प्रेमी को तलवार से काटा, फिर खुद को मारी गोली आंदोलन : अवैध रेत कारोबार पर रोक लगाने के लिए ग्रामीणों ने किया चक्काजाम नाबालिग से दरिंदगी : इंस्टाग्राम पर मैसेज भेजकर नदी किनारे बुलाया, फिर की हैवानियत, आरोपी गिरफ्तार काल बना कोयला ट्रक : ताशा पार्टी के पिकअप से आमने-सामने की भिड़ंत, 7 कलाकारों की मौके पर ही मौत नक्सल नेटवर्क पर बड़ी चोट : जंगलों से हथियार, विस्फोटक और 24 लाख रुपये बरामद जेल में  लापरवाही :  मोबाइल पर बात करते VIDEO वायरल, सुरक्षा व्यवस्था पर बड़ा सवाल ऑनर किलिंग : दरोगा ने भांजी के प्रेमी को तलवार से काटा, फिर खुद को मारी गोली आंदोलन : अवैध रेत कारोबार पर रोक लगाने के लिए ग्रामीणों ने किया चक्काजाम नाबालिग से दरिंदगी : इंस्टाग्राम पर मैसेज भेजकर नदी किनारे बुलाया, फिर की हैवानियत, आरोपी गिरफ्तार काल बना कोयला ट्रक : ताशा पार्टी के पिकअप से आमने-सामने की भिड़ंत, 7 कलाकारों की मौके पर ही मौत
W 𝕏 f
होम शिक्षा CBSE Result : छात्रों के लिए बड़ी राहत, खुद देख स…
CBSE Result का बड़ा फैसला
CBSE Result का बड़ा फैसला
शिक्षा

CBSE Result : छात्रों के लिए बड़ी राहत, खुद देख सकेंगे अपनी उत्तर पुस्तिका

सीबीएसई ने बोर्ड परीक्षा परिणामों में पारदर्शिता बढ़ाने के लिए नई व्यवस्था शुरू की है। अब जिन छात्रों के अंकों में वेरिफिकेशन के बाद भी कोई बदलाव नहीं हुआ, वे संबंधित क्षेत्रीय कार्यालय में जाकर अपनी उत्तर पुस्तिका का प्रत्यक्ष निरीक्षण कर सकेंगे।

कीर्तिमान डेस्क
कीर्तिमान डेस्क
26 Jun 2026, 10:36 AM
रायपुर

सीबीएसई ने बोर्ड परीक्षा परिणामों को लेकर छात्रों की शंकाओं के समाधान के लिए एक नई पहल की है। पहली बार बोर्ड ने ऐसी व्यवस्था शुरू की है, जिसके तहत वे विद्यार्थी अपनी उत्तर पुस्तिका की प्रत्यक्ष जांच कर सकेंगे, जिनके अंकों में सत्यापन (वेरिफिकेशन) के बाद भी कोई बदलाव नहीं हुआ।

बोर्ड द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार यह सुविधा केवल उन्हीं छात्रों को मिलेगी, जिन्होंने पहले अंकों के वेरिफिकेशन के लिए आवेदन किया था और जांच के बाद उनके परिणाम में किसी प्रकार का संशोधन नहीं हुआ। ऐसे विद्यार्थी अब संबंधित सीबीएसई क्षेत्रीय कार्यालय में जाकर अपनी उत्तर पुस्तिका का भौतिक निरीक्षण कर सकेंगे। इसके लिए पूरी जानकारी  दिशा-निर्देश और समय-सारिणी जल्द जारी की जाएगी।

कॉपी जांच की प्रक्रिया जारी

अब तक वेरिफिकेशन प्रक्रिया पूरी होने के बाद छात्रों के पास अपनी उत्तर पुस्तिका को दोबारा देखने का कोई अवसर नहीं होता था। नई व्यवस्था लागू होने से विद्यार्थियों को मूल्यांकन प्रक्रिया को समझने और अपनी शंकाएं दूर करने का अतिरिक्त मौका मिलेगा। बोर्ड का मानना है कि इससे परीक्षा मूल्यांकन प्रणाली में पारदर्शिता बढ़ेगी और छात्रों का भरोसा भी मजबूत होगा। 

छात्रों की शिकायतों को मिलेगा समाधान

इस फैसले से खासतौर पर उन छात्रों को राहत मिलने की उम्मीद है, जिन्हें लगता है कि उनकी कॉपी की जांच के दौरान कोई गलती हुई हो सकती है। अब वे सीधे बोर्ड कार्यालय में जाकर अपनी उत्तर पुस्तिका की जांच कर सकेंगे और संतोषजनक जानकारी प्राप्त कर पाएंगे।

12वीं के री-चेकिंग के नतीजे लगातार जारी

वहीं, सीबीएसई ने कक्षा 12वीं के री-इवैल्यूएशन परिणाम भी जारी करने की प्रक्रिया तेज कर दी है। बोर्ड ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर जानकारी देते हुए बताया कि प्राप्त आवेदनों में से 87 प्रतिशत से अधिक के नतीजे घोषित किए जा चुके हैं बाकी मामलों पर काम जारी है और जल्द ही बाकी विद्यार्थियों के संशोधित परिणाम भी जारी कर दिए जाएंगे।

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
भारत
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
विदेश
राजनीति
मनोरंजन
खेल
तकनीक
कारोबार
शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल
कलमकार
आयोजन
डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें