Sunday, 13 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Kabirdham News: अंधविश्वास ने छीनी मां की जिंदगी, कबीरधाम में बेटे ने टोनही के शक में मां को उतारा मौत के घाट Mahasamund Fire: इमलीभाटा में फ्रिज-एसी रिपेयरिंग दुकान में लगी भीषण आग, नगर पालिका की भूमिका पर उठे गंभीर सवाल High-voltage drama: शराब के नशे में 150 फीट ऊंचे हाईटेंशन टॉवर पर चढ़ा युवक, 7 घंटे बाद उतारा गया IGKV Raipur Hostel Crisis: जर्जर हॉस्टलों में रहने को मजबूर छात्र, 30% विद्यार्थियों को नहीं मिली जगह Cg News: स्वामी आत्मानंद स्कूल में दर्दनाक हादसा, जर्जर गेट गिरने से 7 साल के मासूम की मौत Jhalap Bagbahara Road Accident: गोद से उछलकर सड़क पर गिरा डेढ़ साल का मासूम, सिर पर आए टांके Kabirdham News: अंधविश्वास ने छीनी मां की जिंदगी, कबीरधाम में बेटे ने टोनही के शक में मां को उतारा मौत के घाट Mahasamund Fire: इमलीभाटा में फ्रिज-एसी रिपेयरिंग दुकान में लगी भीषण आग, नगर पालिका की भूमिका पर उठे गंभीर सवाल High-voltage drama: शराब के नशे में 150 फीट ऊंचे हाईटेंशन टॉवर पर चढ़ा युवक, 7 घंटे बाद उतारा गया IGKV Raipur Hostel Crisis: जर्जर हॉस्टलों में रहने को मजबूर छात्र, 30% विद्यार्थियों को नहीं मिली जगह Cg News: स्वामी आत्मानंद स्कूल में दर्दनाक हादसा, जर्जर गेट गिरने से 7 साल के मासूम की मौत Jhalap Bagbahara Road Accident: गोद से उछलकर सड़क पर गिरा डेढ़ साल का मासूम, सिर पर आए टांके
W 𝕏 f
होम रायपुर संभाग Cg News: स्वामी आत्मानंद स्कूल में दर्दनाक हादसा,…
Hathband school gate accident (Image Source: Keertiman Media)
Hathband school gate accident (Image Source: Keertiman Media)
🔴 BREAKING रायपुर संभाग

Cg News: स्वामी आत्मानंद स्कूल में दर्दनाक हादसा, जर्जर गेट गिरने से 7 साल के मासूम की मौत  

Cg News: राजधानी रायपुर से लगे तिल्दा क्षेत्र के समीप सिमगा तहसील के हथबंद गांव में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। यहां स्वामी आत्मानंद स्कूल के जर्जर मुख्य गेट के गिरने से 7 वर्षीय मासूम बच्चे की मौत हो गई। घटना के बाद स्कूल प्रबंधन की लापरवाही को लेकर सवाल उठने लगे हैं।

कीर्तिमान डेस्क | रोशनी पटेल
13 Sep 2026, 03:50 PM
धरसीवां
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
Cg News: राजधानी रायपुर से लगे तिल्दा क्षेत्र के समीप सिमगा तहसील के हथबंद गांव में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। यहां स्वामी आत्मानंद स्कूल के जर्जर मुख्य गेट के गिरने से 7 वर्षीय मासूम बच्चे की मौत हो गई। घटना के बाद स्कूल प्रबंधन की लापरवाही को लेकर सवाल उठने लगे हैं।
जानकारी के अनुसार, मृतक बच्चे की पहचान शिवम यादव (7 वर्ष) के रूप में हुई है। शिवम यादव पिता नन्हीं यादव, निवासी रतनपुर (बिलासपुर), अपने रिश्तेदारों के यहां हथबंद आया हुआ था। शनिवार को वह स्कूल के मुख्य गेट के पास खेल रहा था, तभी अचानक जर्जर पिलर से लगा लोहे का भारी गेट उसके ऊपर गिर गया।

हादसे में मौके पर हुई बच्चे की मौत

गेट गिरने के बाद आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत बच्चे को बाहर निकाला और बचाने की कोशिश की, लेकिन गंभीर चोटों के कारण उसकी मौत हो गई। घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है और लोगों में स्कूल प्रबंधन के प्रति नाराजगी भी देखी जा रही है।

लंबे समय से गेट की मरम्मत की मांग कर रहे थे ग्रामीण

ग्रामीणों का कहना है कि स्कूल का गेट और पिलर काफी समय से खराब हालत में था। इसकी मरम्मत को लेकर कई बार स्कूल प्रबंधन को जानकारी दी गई थी, लेकिन इस ओर ध्यान नहीं दिया गया। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि अगर समय रहते गेट की मरम्मत कर दी जाती तो यह हादसा टाला जा सकता था। 

घटना ने स्कूलों की सुरक्षा व्यवस्था पर उठाए सवाल

इस हादसे के बाद सरकारी स्कूलों में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। स्कूल परिसर में बच्चों की सुरक्षा के लिए जरूरी इंतजामों और जर्जर भवनों की जांच की मांग भी उठने लगी है।

सिमगा एडीएम ने दिए जांच के आदेश

घटना की जानकारी मिलने के बाद सिमगा एडीएम ने मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं। अब जांच के बाद ही यह स्पष्ट हो पाएगा कि लापरवाही के लिए कौन जिम्मेदार है और आगे क्या कार्रवाई की जाएगी।

जिम्मेदारों पर कार्रवाई की उठ रही मांग

मासूम की मौत के बाद ग्रामीणों और स्थानीय लोगों ने दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। लोगों का कहना है कि स्कूल जैसे स्थानों पर इस तरह की लापरवाही किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं की जा सकती। अब देखना होगा कि प्रशासन इस मामले में क्या कदम उठाता है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें