Thursday, 10 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Chinhat Guest House Suicide: प्रेमी ने लगाई फांसी, 17 दिन से गेस्ट हाउस में ठहरे थे, सुसाइड नोट और मैरिज सर्टिफिकेट बरामद Chhattisgarh Swine Flu Cases: 24 जिलों तक पहुंचा दायरा, रायपुर में सबसे ज्यादा मरीज theft news: बागबाहरा में बढ़ती चोरी की घटनाओं से लोगों में नाराजगी, घर से जेवर चोरी का मामला दर्ज Student Protest Chhattisgarh: डौंडीलोहारा एकलव्य कॉलेज में छात्रों का प्रदर्शन, प्राचार्य हटाने की मांग पर सड़क से कॉलेज गेट तक आंदोलन IRCTC: महाराष्ट्र एफडीए ने आईआरसीटीसी लिंक्ड रसोई और तीन इस्कॉन रेस्तरां के लाइसेंस किए निलंबित Gwalior Car Accident: 125 किमी/घंटा की रफ्तार से आ रही कार मकान में घुसी, एक की मौत और 3 गंभीर Chinhat Guest House Suicide: प्रेमी ने लगाई फांसी, 17 दिन से गेस्ट हाउस में ठहरे थे, सुसाइड नोट और मैरिज सर्टिफिकेट बरामद Chhattisgarh Swine Flu Cases: 24 जिलों तक पहुंचा दायरा, रायपुर में सबसे ज्यादा मरीज theft news: बागबाहरा में बढ़ती चोरी की घटनाओं से लोगों में नाराजगी, घर से जेवर चोरी का मामला दर्ज Student Protest Chhattisgarh: डौंडीलोहारा एकलव्य कॉलेज में छात्रों का प्रदर्शन, प्राचार्य हटाने की मांग पर सड़क से कॉलेज गेट तक आंदोलन IRCTC: महाराष्ट्र एफडीए ने आईआरसीटीसी लिंक्ड रसोई और तीन इस्कॉन रेस्तरां के लाइसेंस किए निलंबित Gwalior Car Accident: 125 किमी/घंटा की रफ्तार से आ रही कार मकान में घुसी, एक की मौत और 3 गंभीर
W 𝕏 f
होम शिक्षा CG व्यापम परीक्षा : 17 हजार अभ्यर्थियों के लिए अल…
CG व्यापम लैब अटेंडेंट परीक्षा 2026
CG व्यापम लैब अटेंडेंट परीक्षा 2026
शिक्षा

CG व्यापम परीक्षा : 17 हजार अभ्यर्थियों के लिए अलर्ट मोड पर प्रशासन, आज होगी प्रयोगशाला परिचारक भर्ती परीक्षा

छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल (CG व्यापम) की प्रयोगशाला परिचारक भर्ती परीक्षा (PSLA-26) 26 जुलाई को 52 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित होगी। परीक्षा में 16,987 अभ्यर्थी शामिल होंगे। जिला प्रशासन ने नोडल अधिकारियों की नियुक्ति कर सुरक्षा, फ्रिस्किंग, पेयजल, बिजली और अन्य मूलभूत सुविधाओं सहित सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

कीर्तिमान डेस्क
कीर्तिमान डेस्क
25 Jul 2026, 10:59 AM
रायपुर

छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल रायपुर द्वारा आयोजित प्रयोगशाला परिचारक भर्ती परीक्षा (PSLA-26) का आयोजन 26 जुलाई 2026, रविवार को जिले के 52 परीक्षा केंद्रों में किया जाएगा। परीक्षा सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:15 बजे तक एक ही सत्र में आयोजित होगी। परीक्षा को लेकर जिला प्रशासन ने सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली हैं ताकि अभ्यर्थियों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े और परीक्षा पूरी तरह शांतिपूर्ण एवं पारदर्शी वातावरण में संपन्न हो सके।

परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा के लिए कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के निर्देश पर कलेक्ट्रेट परिसर स्थित रेडक्रॉस सोसायटी सभाकक्ष में ब्रीफिंग बैठक आयोजित की गई। 

कलेक्ट्रेट में परीक्षा ब्रीफिंग

बैठक की अध्यक्षता अपर कलेक्टर नवीन ठाकुर ने की। उन्होंने सभी केंद्राध्यक्षों, पर्यवेक्षकों और संबंधित अधिकारियों को परीक्षा संचालन से जुड़े दिशा-निर्देशों की विस्तार से जानकारी दी। अधिकारियों को स्पष्ट रूप से बताया गया कि आयोग द्वारा जारी सभी नियमों का अक्षरशः पालन सुनिश्चित किया जाए और किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाए। परीक्षा के सफल संचालन के लिए प्रशासन ने अधिकारियों की जिम्मेदारियां भी तय कर दी हैं। 

नोडल अधिकारियों की नियुक्ति

डिप्टी कलेक्टर उत्तम प्रसाद रजक को परीक्षा का नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है, जबकि विशेष रोजगार कार्यालय, रायपुर के रोजगार अधिकारी केदारनाथ पटेल को सहायक नोडल अधिकारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। दोनों अधिकारी परीक्षा से जुड़ी सभी व्यवस्थाओं की निगरानी करेंगे तथा किसी भी आपात स्थिति में समन्वय स्थापित कर त्वरित समाधान सुनिश्चित करेंगे।इस भर्ती परीक्षा में जिले के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर कुल 16,987 अभ्यर्थी शामिल होंगे। 

17 हजार अभ्यर्थी देंगे परीक्षा

बड़ी संख्या में परीक्षार्थियों की उपस्थिति को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा, यातायात, परीक्षा सामग्री वितरण और निगरानी की विशेष व्यवस्था की है। परीक्षा से संबंधित गोपनीय सामग्री का वितरण 26 जुलाई की सुबह 6:00 बजे जिला कोषालय, कलेक्ट्रेट परिसर रायपुर से किया जाएगा। इसके बाद सुरक्षा व्यवस्था के बीच सामग्री संबंधित परीक्षा केंद्रों तक पहुंचाई जाएगी।

बिजली और बैठक व्यवस्था पर जोर

अपर कलेक्टर नवीन ठाकुर ने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर पेयजल, विद्युत व्यवस्था, पर्याप्त बैठक व्यवस्था, स्वच्छ शौचालय तथा अन्य मूलभूत सुविधाएं पहले से उपलब्ध रहें। उन्होंने कहा कि परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की तकनीकी या प्रशासनिक बाधा नहीं आनी चाहिए। सभी केंद्रों पर समय से पहले व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर आवश्यक कमियों को दूर करने के निर्देश भी दिए गए।

प्रवेश से पहले होगी अनिवार्य फ्रिस्किंग

परीक्षा की निष्पक्षता और पारदर्शिता बनाए रखने के लिए प्रत्येक परीक्षार्थी की परीक्षा केंद्र में प्रवेश से पहले अनिवार्य रूप से फ्रिस्किंग की जाएगी। अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि बिना जांच के किसी भी अभ्यर्थी को परीक्षा कक्ष में प्रवेश न दिया जाए। साथ ही आयोग द्वारा प्रतिबंधित सामग्री, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण और अन्य आपत्तिजनक वस्तुओं पर पूरी तरह प्रतिबंध रहेगा। प्रशासन ने अभ्यर्थियों से भी अपील की है कि वे समय से पहले परीक्षा केंद्र पहुंचें, आवश्यक दस्तावेज साथ रखें और आयोग के सभी दिशा-निर्देशों का पालन करें।

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें