Friday, 11 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Amazon Warehouse Raipur: सिलतरा के गोदाम में कर्मचारियों ने लगाए गंभीर आरोप, वॉशरूम में कैमरा लगाने की शिकायत Elephant Rescue: रायगढ़ के जंगल में हाथियों के दल से बिछड़ा 2 साल का शावक, वन विभाग कर रहा निगरानी Raipur Cyber Crime: शेयर ट्रेडिंग में मुनाफे का झांसा देकर रायपुर के कारोबारी से 96 लाख की ठगी Raipur Spa Center Raid: देवेंद्र नगर के स्पा सेंटर में पुलिस कार्रवाई, दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज Amazon Warehouse Raipur: सिलतरा के गोदाम में कर्मचारियों ने लगाए गंभीर आरोप, वॉशरूम में कैमरा लगाने की शिकायत Elephant Rescue: रायगढ़ के जंगल में हाथियों के दल से बिछड़ा 2 साल का शावक, वन विभाग कर रहा निगरानी Raipur Cyber Crime: शेयर ट्रेडिंग में मुनाफे का झांसा देकर रायपुर के कारोबारी से 96 लाख की ठगी Raipur Spa Center Raid: देवेंद्र नगर के स्पा सेंटर में पुलिस कार्रवाई, दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज
W 𝕏 f
होम शिक्षा CG Vyapam Recruitment : व्यापमं में 69 सब ऑडिटर प…
विज्ञापन
विज्ञापन
शिक्षा Featured

CG Vyapam Recruitment : व्यापमं में 69 सब ऑडिटर पदों पर भर्ती, 22 मई तक करें आवेदन

छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापमं) ने सब ऑडिटर के 69 पदों पर भर्ती निकाली है। आवेदन प्रक्रिया 22 मई 2026 तक चलेगी। कॉमर्स ग्रेजुएट उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आरक्षित वर्गों को आयु में छूट मिलेगी और चयन सूची 1 वर्ष तक वैध रहेगी।

कीर्तिमान ब्यूरो
कीर्तिमान ब्यूरो
05 May 2026, 10:39 AM
रायपुर
जल्द आ रहा है सारांश सुनने की सुविधा जल्द उपलब्ध होगी

छत्तीसगढ़ में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापमं) ने कार्यालय आयुक्त सहकारिता एवं पंजीयक, सहकारी संस्थाएं के अंतर्गत सब ऑडिटर (उप अंकेक्षक) के 69 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और अभ्यर्थी 22 मई 2026 शाम 5 बजे तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

पदों का वर्गवार बंटवारा

  • अनारक्षित (UR) – 29 पद
  • अनुसूचित जाति (SC) – 8 पद
  • अनुसूचित जनजाति (ST) – 22 पद
  • अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) – 10 पद

आवेदन और करेक्शन डेट

  • आवेदन शुरू: 29 अप्रैल 2026
  • अंतिम तिथि: 22 मई 2026 (शाम 5 बजे तक)
  • करेक्शन विंडो: 23 से 25 मई 2026

आयु सीमा (01 जनवरी 2026 के अनुसार)

  • न्यूनतम आयु: 21 वर्ष
  • अधिकतम आयु: 30 वर्ष
  • छत्तीसगढ़ के स्थानीय निवासियों के लिए अधिकतम आयु: 35 वर्ष

आरक्षित वर्गों को छूट:

  • SC/ST/OBC (नॉन क्रीमी लेयर): 5 वर्ष
  • महिला अभ्यर्थी (छत्तीसगढ़ निवासी): 10 वर्ष तक छूट
  • अन्य नियमों के तहत छूट लागू
  • किसी भी स्थिति में अधिकतम आयु 45 वर्ष से अधिक नहीं

शैक्षणिक योग्यता

  • किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से वाणिज्य (Commerce) में स्नातक अनिवार्य

चयन और अन्य नियम

  • भर्ती प्रक्रिया छत्तीसगढ़ अधीनस्थ सहकारी सेवा भर्ती नियम 2015 के तहत होगी
  • आरक्षण नियम राज्य सरकार के प्रावधानों के अनुसार लागू होंगे
  • चयन सूची जारी होने के बाद 1 वर्ष तक वैध रहेगी

कैसे करें आवेदन

उम्मीदवार व्यापमं की आधिकारिक वेबसाइट https://vyapamcg.cgstate.gov.in/ के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करते समय सभी जानकारी सावधानीपूर्वक भरें, क्योंकि सुधार का मौका केवल 23 से 25 मई तक ही मिलेगा।

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें