Wednesday, 14 Oct 2026 भारत
ब्रेकिंग
Durg Crime News: 11 लाख रुपए का विवाद पड़ा भारी, CAF जवान को बंधक बनाकर कराए हस्ताक्षर Air India Hijack Alert: फ्रैंकफर्ट से आ रही एयर इंडिया की फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, हाईजैक अलर्ट के बाद सुरक्षा एजेंसियां सतर्क CGPSC SI Exam: शिक्षक भर्ती के बाद अब सूबेदार और सब-इंस्पेक्टर मुख्य परीक्षा भी टली, अभ्यर्थियों का बढ़ा इंतजार Chhattisgarh Farmers News: धान के दाम 3,358 रुपए करने की मांग, 1700 करोड़ के बोनस पर फंसा पेंच, 27 को मंत्रालय घेराव की चेतावनी CJP Leaders Detained: जंतर-मंतर पर तिरंगा फहराने को लेकर हंगामा, आशुतोष रांका और सौरव दास समेत कई गिरफ्तार Raipur Cyber Fraud: ऑनलाइन रिफंड के चक्कर में जालसाजों ने लगाया चूना, 513 रुपए वापस पाने के लिए शख्स ने गंवाए 97 हजार Durg Crime News: 11 लाख रुपए का विवाद पड़ा भारी, CAF जवान को बंधक बनाकर कराए हस्ताक्षर Air India Hijack Alert: फ्रैंकफर्ट से आ रही एयर इंडिया की फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, हाईजैक अलर्ट के बाद सुरक्षा एजेंसियां सतर्क CGPSC SI Exam: शिक्षक भर्ती के बाद अब सूबेदार और सब-इंस्पेक्टर मुख्य परीक्षा भी टली, अभ्यर्थियों का बढ़ा इंतजार Chhattisgarh Farmers News: धान के दाम 3,358 रुपए करने की मांग, 1700 करोड़ के बोनस पर फंसा पेंच, 27 को मंत्रालय घेराव की चेतावनी CJP Leaders Detained: जंतर-मंतर पर तिरंगा फहराने को लेकर हंगामा, आशुतोष रांका और सौरव दास समेत कई गिरफ्तार Raipur Cyber Fraud: ऑनलाइन रिफंड के चक्कर में जालसाजों ने लगाया चूना, 513 रुपए वापस पाने के लिए शख्स ने गंवाए 97 हजार
W 𝕏 f
होम › शिक्षा › CGPSC SI Exam: शिक्षक भर्ती के बाद अब सूबेदार और …
SI and Platoon Commander Main Exam Postponed (Image Source: AI Photo)
SI and Platoon Commander Main Exam Postponed (Image Source: AI Photo)
🔴 BREAKING शिक्षा Featured

CGPSC SI Exam: शिक्षक भर्ती के बाद अब सूबेदार और सब-इंस्पेक्टर मुख्य परीक्षा भी टली, अभ्यर्थियों का बढ़ा इंतजार

CGPSC SI Exam: छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) ने सूबेदार, सब-इंस्पेक्टर (SI) और प्लाटून कमांडर भर्ती परीक्षा-2024 की मुख्य परीक्षा अपरिहार्य कारणों से स्थगित कर दी है। परीक्षा पहले 2 से 4 नवंबर 2026 तक आयोजित होनी थी। आयोग जल्द ही नई तारीखों की घोषणा करेगा। प्रारंभिक परीक्षा में सफल हुए 7,301 अभ्यर्थियों को अब मुख्य परीक्षा के नए शेड्यूल का इंतजार है।

अप्पू धीवर |  कीर्तिमान न्यूज
प्रकाशित: 14 Oct 2026, 11:09 AM · 3 मिनट पढ़ने का समय
रायपुर
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
CGPSC SI Exam: छत्तीसगढ़ में पुलिस विभाग में अफसर बनने की तैयारी कर रहे हजारों युवाओं को एक बार फिर झटका लगा है। शिक्षक भर्ती प्रक्रिया पर रोक लगने के ठीक बाद, अब छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) ने सूबेदार, उप निरीक्षक (SI) संवर्ग और प्लाटून कमांडर भर्ती परीक्षा-2024 की मुख्य परीक्षा को भी स्थगित कर दिया है। मंगलवार को आयोग की ओर से जारी एक आधिकारिक सूचना में बताया गया कि आगामी तिथियों में प्रस्तावित मुख्य परीक्षा फिलहाल टाल दी गई है। हालांकि, इसके पीछे आयोग ने सिर्फ "अपरिहार्य कारणों" का हवाला दिया है, लेकिन किसी विस्तृत वजह का खुलासा नहीं किया है। इस फैसले के बाद परीक्षा में शामिल होने वाले 7 हजार से अधिक अभ्यर्थियों का इंतजार और लंबा हो गया है।

दो बार बदल चुकी हैं तारीखें, नई तिथि का इंतजार 

यह पहला मौका नहीं है जब इस परीक्षा की तारीखों में फेरबदल हुआ हो। इससे पहले मुख्य परीक्षा 24, 25 और 26 अक्टूबर को आयोजित की जानी प्रस्तावित थी। लेकिन उसी दौरान 25 अक्टूबर को प्रस्तावित शिक्षक भर्ती परीक्षा के कारण इसकी तिथियों को संशोधित कर 2, 3 और 4 नवंबर तय किया गया था। अब आयोग ने नवंबर में होने वाले इस शेड्यूल को भी निरस्त कर दिया है। नई तारीखों को लेकर आयोग ने केवल इतना कहा है कि आगामी तिथियों का ऐलान जल्द ही पृथक से किया जाएगा।

शिक्षक भर्ती पर हाईकोर्ट की रोक से बिगड़ा समीकरण 

प्रदेश में इन दिनों परीक्षाओं के स्थगन और कानूनी अड़चनों का सिलसिला जारी है। अभी हाल ही में 10 अक्टूबर को हाईकोर्ट के आदेश के बाद शिक्षक भर्ती परीक्षा और CGPSC-2025 की प्रक्रिया पर रोक लगाई गई थी। याचिका दाखिल होने के बाद अदालत के रुख को देखते हुए शासन को परीक्षा टालनी पड़ी थी, जिसके विरोध में बिलासपुर में गुस्साए अभ्यर्थियों ने सड़कों पर उतरकर कैंडल मार्च निकाला था और अपना विरोध दर्ज कराया था।

12 जुलाई को हुई थी प्री-परीक्षा, 4 अगस्त को आया था नतीजा 

गौरतलब है कि CGPSC ने सूबेदार, सब-इंस्पेक्टर और प्लाटून कमांडर के कुल 341 पदों के लिए 12 जुलाई 2026 को प्रारंभिक (Pre) परीक्षा का आयोजन किया था। प्रदेश के सभी 33 जिलों में बने 183 परीक्षा केंद्रों पर यह परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई थी। इसके बाद 4 अगस्त को आयोग ने प्रारंभिक परीक्षा के परिणाम घोषित किए थे, जिसमें कुल 7,301 अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा (Mains) के लिए योग्य पाया गया था। यही सफल अभ्यर्थी अब मुख्य परीक्षा की नई तारीखों का इंतजार कर रहे हैं।

रिजल्ट में अजीबोगरीब नामों को लेकर छिड़ा था सियासी संग्राम 

4 अगस्त को जब प्री-परीक्षा का परिणाम जारी हुआ था, तो सफल अभ्यर्थियों की सूची को लेकर प्रदेश की राजनीति में हड़कंप मच गया था। सोशल मीडिया पर वायरल हुई सूची में ‘NEWS’, ‘SPACE RANI’, ‘HE RAM’ और ‘BHAKT PRAHLAD’ जैसे नाम देखकर लोग हैरान रह गए थे। इस मुद्दे को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राज्य सरकार पर तंज कसते हुए चयन प्रक्रिया की पारदर्शिता पर गंभीर सवाल खड़े किए थे। वहीं कांग्रेस पार्टी ने पूरी भर्ती प्रक्रिया की निष्पक्ष जांच की मांग उठाई थी। हालांकी, विवाद गहराने पर CGPSC ने सफाई दी थी कि रोल नंबर सूची में जो नाम दिख रहे हैं, वे अभ्यर्थियों द्वारा ऑनलाइन फॉर्म भरते समय दिए गए क्रेडेंशियल्स के आधार पर ही हैं। बाद में 'NEWS' नाम से चयनित अभ्यर्थी 'न्यूज़ कुमार प्रधान' समेत कुछ अन्य उम्मीदवारों ने खुद सामने आकर अपने दस्तावेजों का हवाला देते हुए वीडियो जारी किया और अपने नाम की सच्चाई सामने रखी थी।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें