Saturday, 20 Jun 2026 भारत
ब्रेकिंग
बिखर गया परिवार : बंद खदान में डूबने से युवक की मौत परिजनों ने किया हंगामा कार्रवाई : एमडी पाउडर के साथ जनपद सदस्य के पति समेत दो गिरफ्तार जंगल में पसरा मातम :  प्रतापपुर में तीन भालुओं की रहस्यमयी मौत, ग्राउंड पर पहुंची डॉक्टरों की स्पेशल टीम खुलासा : रेत खदान विवाद से जुड़े तिहरे हत्याकांड में चार और आरोपी पहुंचे पुलिस की शरण में खूनी बवाल : जनरल कोच में चढ़ने के विवाद में गई युवक की जान विवाद : राजस्व टीम का विरोध करने पर 21 लोगों पर शिकंजा, 12 जेल भेजे गए बिखर गया परिवार : बंद खदान में डूबने से युवक की मौत परिजनों ने किया हंगामा कार्रवाई : एमडी पाउडर के साथ जनपद सदस्य के पति समेत दो गिरफ्तार जंगल में पसरा मातम :  प्रतापपुर में तीन भालुओं की रहस्यमयी मौत, ग्राउंड पर पहुंची डॉक्टरों की स्पेशल टीम खुलासा : रेत खदान विवाद से जुड़े तिहरे हत्याकांड में चार और आरोपी पहुंचे पुलिस की शरण में खूनी बवाल : जनरल कोच में चढ़ने के विवाद में गई युवक की जान विवाद : राजस्व टीम का विरोध करने पर 21 लोगों पर शिकंजा, 12 जेल भेजे गए
W 𝕏 f
होम रायपुर बदलाव : घर बैठे सुधरे जमीनी कागजात, 8 हजार से अधि…
बस्तर में फौती नामांतरण से रिकॉर्ड अपडेट
बस्तर में फौती नामांतरण से रिकॉर्ड अपडेट
रायपुर

बदलाव : घर बैठे सुधरे जमीनी कागजात, 8 हजार से अधिक आदिवासी परिवारों को मिला हक 

आंकड़ों में सफलता पिछले 4 वर्षों के लंबित मामलों को खंगालने पर कुल 17,405 मृतकों की सूची में से 8,651 मामले ऐसे मिले जहाँ नामांतरण होना बाकी था। प्रशासन ने मुस्तैदी दिखाते हुए रिकॉर्ड समय में 8,241 मामलों का पूरी तरह निराकरण कर दिया है

कीर्तिमान डेस्क
कीर्तिमान डेस्क
20 Jun 2026, 04:03 PM
रायपुर

किसी भी परिवार के मुखिया का साया सिर से उठ जाना एक बड़ा आघात होता है, लेकिन मुसीबत तब और बढ़ जाती है जब सालों बाद भी जमीन-जायदाद के सरकारी दस्तावेजों में उनका ही नाम चलता रहे। बस्तर के आदिवासी अंचलों में यह एक ऐसी समस्या थी, जिससे हजारों ग्रामीण जूझ रहे थे। मामूली से काम के लिए भी लोगों को दफ्तरों की खाक छाननी पड़ती थी। इस कड़वे सच को बदलते हुए बस्तर जिला प्रशासन ने खुद आगे बढ़कर एक ऐसी मुहिम शुरू की, जिसने ग्रामीणों की बरसों पुरानी चिंता को एक झटके में दूर कर दिया है।

611 गांवों का सर्वे

प्रशासन की टीमों ने बस्तर जिले के 611 गांवों में सघन सर्वे किया। ग्राम सचिवों के आंकड़ों के मुताबिक, पिछले चार वर्षों में कुल 17,405 लोगों की मृत्यु दर्ज हुई थी। जब इन आंकड़ों को जमीन के रिकॉर्ड से मिलाया गया, तो चौंकाने वाली बात सामने आई कि 8,651 मामलों में फौती नामांतरण की सख्त जरूरत थी, जो सालों से पेंडिंग पड़े थे। इस अभियान की सबसे बड़ी खूबसूरती यह रही कि ग्रामीणों को सरकारी दफ्तरों की चौखट पर एड़ियां नहीं रगड़नी पड़ीं। 

तहसीलवार आंकड़े

जिले की विभिन्न तहसीलों में मिले आंकड़ों के अनुसार काम की रफ्तार बेहद संतुलित रही:

  • तोकापाल: 1,454 मामले सुलझाए गए

  • बकावंड: 1,142 परिवारों को मिला हक

  • जगदलपुर: 1,057 रिकॉर्ड अपडेट हुए

  • बस्तर: 1,019 मामलों का निपटारा

  • भानपुरी: 959 मामले हल किए गए

  • लोहंडीगुड़ा: 799 परिवारों को राहत

  • नानगुर: 518 मामले क्लियर हुए

  • करपावंड: 504 रिकॉर्ड दुरुस्त हुए

  • दरभा: 452 मामले निपटाए गए

  • बास्तानार: 337 परिवारों का हुआ नामांतरण

8,241 परिवारों की जमीन के रिकॉर्ड दुरुस्त

इस भागीरथी प्रयास के परिणाम उम्मीद से कहीं ज्यादा बेहतर रहे हैं। अब तक कुल 8,651 मामलों में से 8,241 का फौती नामांतरण सफलतापूर्वक पूरा किया जा चुका है। यानी हजारों परिवारों की जमीन अब उनके नाम पर आ चुकी है। अब सिर्फ 410 मामले ऐसे बचे हैं जिन पर तेजी से काम चल रहा है और जल्द ही इन्हें भी निपटा लिया जाएगा।

जगदलपुर और लोहंडीगुड़ा ने रच दिया इतिहास

क्षेत्रवार प्रगति की बात करें तो बकावंड, करपावंड, नानगुर और बास्तानार जैसे इलाकों में टीम ने कमाल का काम किया है। वहीं जगदलपुर और लोहंडीगुड़ा जैसी तहसीलों ने तो मिसाल कायम करते हुए अपने यहाँ के लगभग शत-प्रतिशत पात्र मामलों का निपटारा कर दिया है। सूबे के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि सरकार का असल काम केवल नीतियां बनाना नहीं, बल्कि यह देखना है कि उसका लाभ समाज के आखिरी व्यक्ति तक पहुंचे।

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
भारत
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
विदेश
राजनीति
मनोरंजन
खेल
तकनीक
कारोबार
शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल
कलमकार
आयोजन
डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें