Saturday, 01 Aug 2026 भारत
ब्रेकिंग
हाथी का हमला : खेत से लौट रहे किसान की मौत, वन विभाग ने जारी किया अलर्ट खुलासा : भिलाई-दुर्ग में सक्रिय हेरोइन गैंग बेनकाब, पंजाब से होती थी सप्लाई परीक्षा विवाद : भर्ती प्रक्रिया पर भरोसा बहाल करने की मांग, JPSC के खिलाफ छात्रों का सत्याग्रह उदंती नदी में डूबने से युवक की मौत, प्रशासन ने दी सतर्क रहने की सलाह कार्रवाई : सरायपाली में अवैध महुआ शराब तस्करी पर पुलिस का शिकंजा, 25 लीटर शराब और बाइक जब्त उधारी बनी काल... बलरामपुर की दर्दनाक कहानी, एक ही घर से उठीं चार अर्थियां हाथी का हमला : खेत से लौट रहे किसान की मौत, वन विभाग ने जारी किया अलर्ट खुलासा : भिलाई-दुर्ग में सक्रिय हेरोइन गैंग बेनकाब, पंजाब से होती थी सप्लाई परीक्षा विवाद : भर्ती प्रक्रिया पर भरोसा बहाल करने की मांग, JPSC के खिलाफ छात्रों का सत्याग्रह उदंती नदी में डूबने से युवक की मौत, प्रशासन ने दी सतर्क रहने की सलाह कार्रवाई : सरायपाली में अवैध महुआ शराब तस्करी पर पुलिस का शिकंजा, 25 लीटर शराब और बाइक जब्त उधारी बनी काल... बलरामपुर की दर्दनाक कहानी, एक ही घर से उठीं चार अर्थियां
W 𝕏 f
होम सरकारी सूचना प्रभारी सचिव धर्मेंद्र साहू ने विकास कार्यों का क…
मेडिकल कॉलेज सहित विकास योजनाओं का निरीक्षण
मेडिकल कॉलेज सहित विकास योजनाओं का निरीक्षण
सरकारी सूचना

प्रभारी सचिव धर्मेंद्र साहू ने विकास कार्यों का किया जमीनी निरीक्षण, अधिकारियों को दिए निर्देश

दंतेवाड़ा जिले के प्रभारी सचिव धर्मेंद्र साहू ने एक दिवसीय दौरे में निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज, रीपा केंद्र, प्रधानमंत्री आवास, लाइवलीहुड कॉलेज और सक्षम विद्यालय का निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण कार्यों की गुणवत्ता, कौशल विकास, ग्रामीण आजीविका, शिक्षा और रोजगार से जुड़ी योजनाओं की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण कार्य सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

कीर्तिमान डेस्क
कीर्तिमान डेस्क
01 Aug 2026, 04:44 PM
रायपुर
जिले के प्रभारी सचिव धर्मेंद्र साहू ने अपने एक दिवसीय प्रवास के दौरान लगभग 366 करोड़ रुपये की लागत से निर्माणाधीन शासकीय मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण किया। इस दौरान निर्माण एजेंसी के इंजीनियरों ने प्लान चार्ट के माध्यम से उन्हें निर्माण कार्य की प्रगति से अवगत कराया। निरीक्षण के दौरान बताया गया कि शैक्षणिक भवन का फाउंडेशन कार्य, बालक छात्रावास की लगभग 70 प्रतिशत फुटिंग तथा बालिका छात्रावास का फाउंडेशन कार्य प्रगति पर है। 
प्रभारी सचिव ने निर्माण की गुणवत्ता, सुरक्षा मानकों एवं निर्धारित समय-सीमा का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मेडिकल कॉलेज के प्रारंभ होने से दंतेवाड़ा, सुकमा एवं बीजापुर जिले के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध होंगी तथा स्थानीय युवाओं के लिए चिकित्सा शिक्षा के नए अवसर सृजित होंगे

ग्रामीण आजीविका मॉडल की सराहना

प्रभारी सचिव साहू ने रीपा झोडि़यांबाड़म भूमगादी का निरीक्षण कर उसना प्लांट, राइस मिल, पोहा यूनिट, क्लीनिंग रूम एवं मिलेट प्रोसेसिंग यूनिट का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने भूमगादी में तैयार किए जा रहे जैविक उत्पादों के संबंध में जानकारी ली। मौके पर भूमगादी के वर्करों ने बताया कि यहां निर्मित जैविक उत्पादों की बिक्री वर्तमान में देश के लगभग 13 से 14 राज्यों में की जा रही है, जिससे स्थानीय उत्पादों की मांग लगातार बढ़ रही है। इस पर प्रभारी सचिव ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह ग्रामीण आजीविका, स्थानीय संसाधनों के बेहतर उपयोग तथा कामगारों के मेहनत का उत्कृष्ट उदाहरण है। उन्होंने उत्पादन एवं विपणन गतिविधियों को और अधिक विस्तारित करने तथा उत्पादों की गुणवत्ता एवं ब्रांडिंग पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि रीपा झोडि़यांबाड़म ग्रामीण रोजगार, महिला सशक्तिकरण और स्थानीय उद्यमिता को बढ़ावा देने वाला प्रभावी मॉडल है, जिसे और अधिक सशक्त बनाने की आवश्यकता है।

पीएम आवास निर्माण का निरीक्षण

प्रभारी सचिव साहू ने झोडि़यांबाड़म में निर्माणाधीन प्रधानमंत्री आवास का निरीक्षण कर हितग्राही बसंती से मुलाकात की। उन्होंने आवास निर्माण की प्रगति, निर्माण सामग्री की उपलब्धता तथा शासन से प्राप्त सहायता की जानकारी ली। साथ ही उन्होंने हितग्राही से आवास निर्माण के दौरान किसी प्रकार की समस्या या कठिनाइयों के बारे में जानना चाहा। इस पर हितग्राही द्वारा संतोषजनक जानकारी दिए जाने पर उन्होंने समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निर्माण कार्य पूर्ण करने के लिए प्रोत्साहित किया। प्रभारी सचिव ने बसंती से अन्य पात्र हितग्राहियों को भी प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ लेकर शीघ्र आवास निर्माण पूर्ण करने के लिए प्रेरित करने का आग्रह किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी पात्र हितग्राहियों को आवश्यक तकनीकी मार्गदर्शन एवं सहयोग उपलब्ध कराते हुए निर्माण कार्य निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण कराया जाए।

युवाओं को आत्मनिर्भर बनने की प्रेरणा

प्रभारी सचिव साहू ने अपने प्रवास के दौरान लाइवलीहुड कॉलेज पहुंचकर पुनर्वासित युवाओं से मुलाकात की। उन्होंने इलेक्ट्रिशियन,वेल्डिंग सहित विभिन्न ट्रेडों में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे युवाओं से संवाद कर प्रशिक्षण की गुणवत्ता एवं व्यवस्थाओं की जानकारी ली। उन्होंने युवाओं को पूरी लगन से प्रशिक्षण प्राप्त करने और अपने कौशल का बेहतर उपयोग करने के लिए प्रेरित किया। साथ ही अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रशिक्षण पूर्ण होने के बाद युवाओं को रोजगार एवं स्वरोजगार से जोड़ने के लिए प्रभावी पहल सुनिश्चित की जाए। इसके अलावा उन्होने लाइवलीहुड कॉलेज में ही काउंसिल फॉर हैंडलूम एंड हैंडीक्राफ्ट डेवलपमेंट के प्रशिक्षण एवं उत्पादन केंद्र का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने हैंडलूम एवं पावरलूम प्रशिक्षण इकाइयों का अवलोकन किया तथा प्रशिक्षुओं और प्रशिक्षकों से प्रशिक्षण कार्यक्रम, उत्पादन गतिविधियों एवं आजीविका संवर्धन से जुड़े कार्यों की विस्तृत जानकारी प्राप्त की। प्रभारी सचिव ने प्रशिक्षण की गुणवत्ता की सराहना करते हुए कहा कि स्थानीय युवाओं एवं महिलाओं को कौशल विकास के माध्यम से आत्मनिर्भर बनाने के लिए दीर्घकालिक एवं सतत् दृष्टिकोण के साथ कार्य किया जाए। उन्होंने उत्पादों की गुणवत्ता, विपणन, ब्रांडिंग तथा रोजगार के अवसरों के विस्तार पर विशेष ध्यान देने के निर्देश भी दिए। 

शिक्षकों को दिए आवश्यक निर्देश

प्रभारी सचिव ने सक्षम विद्यालय का निरीक्षण कर शैक्षणिक एवं आधारभूत व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने कक्षाओं का अवलोकन करते हुए विद्यार्थियों से संवाद कर उनकी पढ़ाई और सीखने की प्रगति की जानकारी ली। शिक्षकों से शिक्षण गतिविधियों एवं विद्यार्थियों की नियमित उपस्थिति के संबंध में चर्चा करते हुए गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस भ्रमण के दौरान कलेक्टर देवेश कुमार ध्रुव, जिला पंचायत सीईओ एम. भार्गव, अपर कलेक्टर राजेश पात्रे सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे। 
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
गाइए और छा जाइए
कलमकार
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
भारत
विदेश
राजनीति
मनोरंजन
खेल
तकनीक
कारोबार
शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें