Wednesday, 14 Oct 2026 भारत
ब्रेकिंग
Durg University News: विश्वविद्यालय में मिलेंगे पढ़ाई के नए विकल्प AI, कृषि और रक्षा अध्ययन पर फोकस Azam Khan ED Case: जेल में बंद आजम खान की मुश्किलें और बढ़ीं, ED ने दर्ज की नई FIR Durg Crime News: 11 लाख रुपए का विवाद पड़ा भारी, CAF जवान को बंधक बनाकर कराए हस्ताक्षर Air India Hijack Alert: फ्रैंकफर्ट से आ रही एयर इंडिया की फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, हाईजैक अलर्ट के बाद सुरक्षा एजेंसियां सतर्क CGPSC SI Exam: शिक्षक भर्ती के बाद अब सूबेदार और सब-इंस्पेक्टर मुख्य परीक्षा भी टली, अभ्यर्थियों का बढ़ा इंतजार Chhattisgarh Farmers News: धान के दाम 3,358 रुपए करने की मांग, 1700 करोड़ के बोनस पर फंसा पेंच, 27 को मंत्रालय घेराव की चेतावनी Durg University News: विश्वविद्यालय में मिलेंगे पढ़ाई के नए विकल्प AI, कृषि और रक्षा अध्ययन पर फोकस Azam Khan ED Case: जेल में बंद आजम खान की मुश्किलें और बढ़ीं, ED ने दर्ज की नई FIR Durg Crime News: 11 लाख रुपए का विवाद पड़ा भारी, CAF जवान को बंधक बनाकर कराए हस्ताक्षर Air India Hijack Alert: फ्रैंकफर्ट से आ रही एयर इंडिया की फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, हाईजैक अलर्ट के बाद सुरक्षा एजेंसियां सतर्क CGPSC SI Exam: शिक्षक भर्ती के बाद अब सूबेदार और सब-इंस्पेक्टर मुख्य परीक्षा भी टली, अभ्यर्थियों का बढ़ा इंतजार Chhattisgarh Farmers News: धान के दाम 3,358 रुपए करने की मांग, 1700 करोड़ के बोनस पर फंसा पेंच, 27 को मंत्रालय घेराव की चेतावनी
W 𝕏 f
होम › राष्ट्रीय › दान चोरी विवाद : भगवान के धन पर डाका डालने वालों …
दान चोरी मामले में भड़के संत समाज
दान चोरी मामले में भड़के संत समाज
राष्ट्रीय

दान चोरी विवाद : भगवान के धन पर डाका डालने वालों को मिले सीधे फांसी, भड़के संत समाज ने की निष्पक्ष जांच की मांग

अयोध्या के श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में दान राशि में कथित हेरफेर और चोरी के मामले ने तूल पकड़ लिया है। ट्रस्ट के ट्रस्टी महंत दिनेंद्र दास ने दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग करते हुए कहा कि भगवान के चढ़ावे में चोरी करने वालों को फांसी जैसी सख्त सजा मिलनी चाहिए। उन्होंने निष्पक्ष और पारदर्शी जांच की मांग की है।

अप्पू धीवर |  कीर्तिमान न्यूज
प्रकाशित: 04 Jul 2026, 10:38 AM · अपडेट: 02 Oct 2026, 02:29 AM
अयोध्या
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में श्रद्धालुओं की गाढ़ी कमाई और अगाध आस्था के चढ़ावे में सेंधमारी का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है। दान राशि में कथित हेरफेर और चोरी की खबरों ने अयोध्या के संत समाज को झकझोर कर रख दिया है। 
इस पूरे प्रकरण पर श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के ट्रस्टी महंत दिनेंद्र दास ने बेहद तल्ख तेवर अपनाए हैं। उन्होंने साफ शब्दों में कहा है कि प्रभु के चरणों में अर्पित किए गए धन पर हाथ साफ करने वालों के साथ कोई रहम नहीं होना चाहिए, बल्कि ऐसे पापियों को सीधे फांसी की सजा मिलनी चाहिए। 

रामभक्तों के भरोसे का कत्ल

महंत दिनेंद्र दास ने कहा कि देश-दुनिया से आने वाले रामभक्त अपनी अटूट श्रद्धा के साथ मंदिर में पाई-पाई दान करते हैं। यह पैसा किसी निजी व्यक्ति या संस्था का नहीं, बल्कि साक्षात भगवान का है। इसमें से एक रुपया भी इधर-उधर करना सिर्फ एक आर्थिक अपराध या चोरी नहीं है, बल्कि यह दुनिया भर के करोड़ों रामभक्तों के भरोसे का कत्ल है। उन्होंने मांग की है कि इस मामले में ऐसी कार्रवाई होनी चाहिए जो भविष्य के लिए एक नजीर (उदाहरण) बन जाए, ताकि आगे कोई भी किसी धार्मिक स्थल की पवित्रता से खिलवाड़ करने की सोच भी न सके। ट्रस्टी महंत दिनेंद्र दास ने जांच एजेंसियों से बिना किसी दबाव के, पूरी पारदर्शिता और तेजी से इस मामले की परतें खोलने की अपील की है। 

दोषी को बचाने की कोशिश बर्दाश्त नहीं 

उन्होंने कड़े लहजे में कहा कि इस साजिश के पीछे चाहे कितना भी बड़ा या रसूखदार चेहरा क्यों न हो, कानून के हाथ उसकी गर्दन तक पहुंचने चाहिए। किसी भी दोषी को बचाने की कोशिश बर्दाश्त नहीं की जाएगी क्योंकि कानून की नजर में सब बराबर हैं। दान चोरी का यह सनसनीखेज मामला सामने आने के बाद से ही जांच एजेंसियां फुल एक्शन मोड में हैं। पुलिस और खुफिया टीमें लगातार संदिग्धों के ठिकानों पर छापेमारी कर रही हैं। 

घटना को लेकर लोगों में घुसा 

खबरों के मुताबिक, अब तक हुई पूछताछ और कई जगहों पर पड़े छापों में भारी मात्रा में कैश और अहम दस्तावेज बरामद हुए हैं, जिसने इस पूरे घोटाले की गंभीरता को और बढ़ा दिया है। अयोध्या के संतों से लेकर आम श्रद्धालुओं और विभिन्न सामाजिक संगठनों में इस घटना को लेकर गहरा उबाल है। हर तरफ से दोषियों पर रासुका (NSA) जैसी कड़ी धाराओं के तहत कार्रवाई की मांग उठ रही है। 

राम मंदिर इमारत नहीं आस्था का केंद्र

महंत दिनेंद्र दास ने उम्मीद जताई है कि जांच एजेंसियां बहुत जल्द इस पूरे नेक्सस (नेकटाई) का पर्दाफाश करेंगी और असली गुनहगार जेल की सलाखों के पीछे होंगे। उन्होंने याद दिलाया कि राम मंदिर सिर्फ एक इमारत नहीं, बल्कि करोड़ों लोगों के जीवन की आस्था का केंद्र है, और इसकी मर्यादा पर आंच आने देना किसी भी कीमत पर मंजूर नहीं किया जाएगा।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें