Sunday, 20 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Janjgir-Champa News: तेज बारिश के दौरान आकाशीय बिजली की चपेट में आए 6 लोग, तीन की मौत Job Fraud Case: सरगुजा में नौकरी लगाने के नाम पर 5.50 लाख की ठगी, एक आरोपी गिरफ्तार Garhwa News: पनघटवा डैम में नहाने गए चार युवक डूबे, एक की तलाश जारी Bhopal Fake Passport Case: दलाल नसीम का नया कबूलनामा, ग्वालियर-बैतूल तक फैले तार CG Crime News: व्यापारिक कंपनी में निवेश के नाम पर शिक्षिका से 55 लाख की ठगी, स्काउट-गाइड अधिकारी समेत 5 पर FIR Mahasamund News: पुलिस ने पकड़ा 28 किलो गांजा, 18.5 लाख का सामान जब्त Janjgir-Champa News: तेज बारिश के दौरान आकाशीय बिजली की चपेट में आए 6 लोग, तीन की मौत Job Fraud Case: सरगुजा में नौकरी लगाने के नाम पर 5.50 लाख की ठगी, एक आरोपी गिरफ्तार Garhwa News: पनघटवा डैम में नहाने गए चार युवक डूबे, एक की तलाश जारी Bhopal Fake Passport Case: दलाल नसीम का नया कबूलनामा, ग्वालियर-बैतूल तक फैले तार CG Crime News: व्यापारिक कंपनी में निवेश के नाम पर शिक्षिका से 55 लाख की ठगी, स्काउट-गाइड अधिकारी समेत 5 पर FIR Mahasamund News: पुलिस ने पकड़ा 28 किलो गांजा, 18.5 लाख का सामान जब्त
W 𝕏 f
होम सेहत Chhattisgarh Cancer Care: नवा रायपुर की 5000 बेड …
5,000-bed Cancer Care Hub (Image Source: Keertiman Media)
5,000-bed Cancer Care Hub (Image Source: Keertiman Media)
सेहत Featured

Chhattisgarh Cancer Care: नवा रायपुर की 5000 बेड वाली मेडिसिटी बनेगी संजीवनी, सीएम साय ने की बड़ी घोषणाएं

Chhattisgarh Cancer Care: सरकार ने स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। नवा रायपुर में करीब 100 एकड़ क्षेत्र में बनने वाली 5000 बेड की आधुनिक मेडिसिटी राज्य के स्वास्थ्य ढांचे को नई पहचान देगी। रायपुर में आयोजित बीएमसी छत्तीसगढ़ कैंसर कॉन्क्लेव-2026 में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि कैंसर की लड़ाई केवल इलाज तक सीमित नहीं, बल्कि मरीजों का मनोबल बढ़ाना भी जरूरी है। राज्य में अब तक 34 लाख लोगों की स्क्रीनिंग की जा चुकी है और 40 हजार मरीजों का इलाज शुरू किया गया है।

प्रकाशित: 20 Sep 2026, 09:52 AM · 3 मिनट पढ़ने का समय
रायपुर
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
Chhattisgarh Cancer Care: छत्तीसगढ़ में कैंसर जैसी घातक बीमारी को जड़ से हराने और हर मरीज तक बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने के लिए सरकार, डॉक्टरों और समाज ने एक साथ कदम बढ़ाए हैं। नवा रायपुर के करीब 100 एकड़ इलाके में तैयार हो रही 5,000 बिस्तरों की आधुनिक 'मेडिसिटी' आने वाले दिनों में राज्य के स्वास्थ्य ढांचे की नई पहचान बनेगी। शनिवार को रायपुर के मेफेयर में आयोजित चौथे 'बीएमसी छत्तीसगढ़ कैंसर कान्क्लेव-2026' का उद्घाटन करते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने यह बात कही। उन्होंने कहा कि कैंसर की जंग सिर्फ दवाओं और अस्पतालों तक सीमित नहीं है, बल्कि सबसे ज्यादा जरूरत मरीज का हौसला बनाए रखने की है ताकि उसे महसूस हो कि पूरा समाज उसके साथ खड़ा है।

देश-विदेश के 200 से अधिक विशेषज्ञों का जुटाव 

'रेस्टोरिंग बैलेंस टू कैंसर केयर' थीम पर आयोजित इस दो दिवसीय महाजुटान में देश भर से 200 से ज्यादा और 11 अंतरराष्ट्रीय कैंसर विशेषज्ञ हिस्सा ले रहे हैं। ये विशेषज्ञ कैंसर से बचाव, शुरुआती जांच (स्क्रीनिंग), इलाज के आधुनिक तरीकों और शोध पर गहराई से मंथन कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने डॉक्टरों और शोधकर्ताओं से अपील की कि वे ऐसे व्यावहारिक और किफायती तरीके खोजें, जिससे गांव-देहात के गरीब से गरीब व्यक्ति को भी महंगा इलाज आसानी से मिल सके।

34 लाख लोगों की जांच, 40 हजार का शुरू हुआ इलाज 

राज्य सरकार के प्रयासों का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री ने बताया कि 'मुख्यमंत्री स्वस्थ बस्तर अभियान' के तहत अब तक लगभग 34 लाख लोगों की स्क्रीनिंग पूरी की जा चुकी है। जांच के दौरान जिन 40 हजार लोगों में बीमारी के लक्षण या पहचान हुई, उनका तत्काल इलाज शुरू कराया गया है।

पैसों की तंगी के कारण इलाज न रुकने पाए, इसके लिए:

  • आयुष्मान भारत योजना: 5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज।

  • मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना: गंभीर स्थिति में 25 लाख रुपये तक की आर्थिक मदद।

कैंसर मरीजों का बनेगा सेंट्रलाइज्ड डेटाबेस, एचपीवी टीकाकरण पर जोर 

कार्यक्रम में मौजूद प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने एक महत्वपूर्ण नीतिगत फैसला साझा किया। उन्होंने कहा कि राज्य में अब कैंसर को 'नोटिफाइड बीमारी' घोषित किया जाएगा, जिससे हर मरीज की सही जानकारी और डेटाबेस तैयार हो सके। इसके साथ ही, महिलाओं को सर्वाइकल कैंसर से बचाने के लिए एचपीवी (HPV) टीकाकरण अभियान को मिशन मोड पर चलाया जाएगा। स्वास्थ्य विभाग और बालको मेडिकल सेंटर के साझा प्रयास से राज्य में अब तक 500 से अधिक जांच शिविर लगाए जा चुके हैं। इस सम्मेलन में विशेष रूप से महिलाओं के कैंसर और प्रोस्टेट कैंसर के इलाज पर गहन चर्चा की जा रही है। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने आधुनिक चिकित्सा तकनीकों के स्टॉलों का जायजा लिया और सर्वाइकल कैंसर उन्मूलन परियोजना का औपचारिक शुभारंभ किया।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? हमारी सुधार नीति देखें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें