Tuesday, 08 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Ganja Smuggling Case: दुर्ग बस स्टैंड पर गांजा बेचते महाराष्ट्र का युवक गिरफ्तार, 2.5 किलो गांजा बरामद Korba Suicide Case: मोबाइल की लत बनी जानलेवा, नेटवर्क नहीं आने से नाराज महिला ने उठाया खौफनाक कदम Ganesh Chaturthi: देश के इन 5 प्रसिद्ध गणेश मंदिरों और उत्सव स्थलों पर दिखेगी बप्पा की भव्यता Chhattisgarh Panchayat Election: उम्र साबित करने के लिए आधार और वोटर ID मान्य नहीं, 10वीं की मार्कशीट ही अंतिम प्रमाण Raipur Murder Case: 1 करोड़ की जमीन बनी हत्या की वजह, दामाद ने ससुर की ले ली जान Chhattisgarh Crime News: शिक्षक के घर से लाखों के गहने और नकदी पार, शक के घेरे में आई घरेलू सहायिका Ganja Smuggling Case: दुर्ग बस स्टैंड पर गांजा बेचते महाराष्ट्र का युवक गिरफ्तार, 2.5 किलो गांजा बरामद Korba Suicide Case: मोबाइल की लत बनी जानलेवा, नेटवर्क नहीं आने से नाराज महिला ने उठाया खौफनाक कदम Ganesh Chaturthi: देश के इन 5 प्रसिद्ध गणेश मंदिरों और उत्सव स्थलों पर दिखेगी बप्पा की भव्यता Chhattisgarh Panchayat Election: उम्र साबित करने के लिए आधार और वोटर ID मान्य नहीं, 10वीं की मार्कशीट ही अंतिम प्रमाण Raipur Murder Case: 1 करोड़ की जमीन बनी हत्या की वजह, दामाद ने ससुर की ले ली जान Chhattisgarh Crime News: शिक्षक के घर से लाखों के गहने और नकदी पार, शक के घेरे में आई घरेलू सहायिका
W 𝕏 f
होम महासमुंद Chhattisgarh Crime News: शिक्षक के घर से लाखों के…
Case of theft at a teacher house (Image Source: AI Photo)
Case of theft at a teacher house (Image Source: AI Photo)
🔴 BREAKING महासमुंद

Chhattisgarh Crime News: शिक्षक के घर से लाखों के गहने और नकदी पार, शक के घेरे में आई घरेलू सहायिका

Chhattisgarh Crime News: महासमुंद जिले के सरायपाली थाना क्षेत्र में शिक्षक होमराज चौधरी के घर से करीब 1.80 लाख रुपये के सोने के जेवर, नकदी और अन्य सामान चोरी होने का मामला सामने आया है। पीड़ित परिवार ने घर में काम करने वाली रसोईया पर चोरी का शक जताते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। आरोप है कि आरोपी ने मौका पाकर घर में प्रवेश किया और सीसीटीवी कैमरा भी बंद कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

कीर्तिमान न्यूज
08 Sep 2026, 11:37 AM
महासमुंद
Chhattisgarh Crime News: महासमुंद जिले के सरायपाली थाना क्षेत्र में चोरी की एक बड़ी घटना सामने आई है। सागर स्टेट (वार्ड नंबर 10) के रहने वाले पेशे से शिक्षक होमराज चौधरी के घर से पिछले छह महीनों के दौरान धीरे-धीरे करीब 1,80,000 रुपये के सोने के जेवरात, नकदी और अन्य सामान पार कर दिए गए। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है। शिकायतकर्ता होमराज चौधरी के अनुसार, पिछले कुछ महीनों से घर से सामान गायब हो रहा था, लेकिन रक्षाबंधन के दौरान जब वे बाहर जाने की तैयारी कर रहे थे और 28 अगस्त को आलमारी में रखे सोने के गहनों व नकदी की जांच की, तब चोरी का खुलासा हुआ। 

अचानक रसोईया के रहन-सहन में बलाव से बढ़ा शक

शुरुआती शक तब गहराया जब घर में पिछले 9-10 महीनों से रसोईया के तौर पर काम कर रही पूजा दास (पति शनि दास, निवासी झिलमिला) के रहन-सहन में अचानक बदलाव देखा गया। शिकायतकर्ता का कहना है कि जो महिला लगातार आर्थिक तंगी का हवाला देकर उनसे पैसे उधार लेती थी, वह अचानक अपने घर के लिए महंगे सामान खरीदने लगी।पीड़ित परिवार का आरोप है कि 27 अगस्त को जब घर के लोग अनुपस्थित थे, तब आरोपी महिला ने ऊपर के तल पर रह रही उनकी बहू के घर की चाबी ली और ताला खोलकर अंदर दाखिल हुई। इस दौरान उसने सीसीटीवी कैमरे का स्विच भी बंद कर दिया था। इस घटना के बाद परिवार का शक यकीन में बदल गया।

पीड़ित द्वारा पुलिस को सौंपी गई सूची के अनुसार गायब हुए सामान में शामिल हैं:

  • लगभग 6 ग्राम सोने की लटकन

  • लगभग 3 ग्राम सोने की अंगूठी

  • पुश्तैनी चंपाकली माला के दो फूल (लगभग 2.5 ग्राम)

  • लगभग 50,000 रुपये नकद

  • 1 गोल्ड पॉलिश चेन (ऊपर के कमरे से)

  • नथिंग (Nothing CMF) ब्रांड का एक मोबाइल फोन

  • अन्य घरेलू सामान

कुल मिलाकर चोरी हुए सामान की अनुमानित कीमत 1.80 लाख रुपये बताई जा रही है।

पुलिस में मामला दर्ज

पीड़ित शिक्षक होमराज चौधरी (पिता भजनलाल चौधरी) ने सरायपाली थाना प्रभारी को लिखित आवेदन देकर आरोपी महिला के खिलाफ नामजद शिकायत दर्ज कराई है और चोरी गए सामान की बरामदगी के साथ-साथ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने आवेदन लेकर मामले को जांच में ले लिया है।

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें