Saturday, 19 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस
W 𝕏 f
होम राज्य सरकार शिक्षा से बनेगा विकसित छत्तीसगढ़ : दुर्ग में सीएम…
शिक्षा सुविधाओं का होगा विस्तार
शिक्षा सुविधाओं का होगा विस्तार
राज्य सरकार

शिक्षा से बनेगा विकसित छत्तीसगढ़ : दुर्ग में सीएम साय का ऐलान, शिक्षा सुविधाओं का होगा विस्तार

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दुर्ग के जामगांव (एम) में राज्य स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव 2026-27 में कहा कि शिक्षा का लक्ष्य केवल अंक नहीं, बल्कि बच्चों में नैतिकता, वैज्ञानिक सोच और राष्ट्रभावना का विकास करना है। उन्होंने विद्यार्थियों को पाठ्य सामग्री, गणवेश, साइकिल वितरित कर शिक्षा व्यवस्था में किए जा रहे सुधारों की जानकारी दी।

कीर्तिमान डेस्क
प्रकाशित: 21 Jul 2026, 11:56 AM · अपडेट: 10 Sep 2026, 12:43 AM
रायपुर
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल परीक्षा में अच्छे अंक हासिल करना नहीं, बल्कि बच्चों में नैतिक मूल्य, वैज्ञानिक सोच, सामाजिक संवेदनशीलता और राष्ट्रभावना का विकास करना है। गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, आधुनिक संसाधन और समान अवसर उपलब्ध कराकर प्रदेश की नई पीढ़ी को भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार किया जा रहा है। मुख्यमंत्री दुर्ग जिले के जामगांव (एम) स्थित स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय में आयोजित राज्य स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव 2026-27 को संबोधित कर रहे थे। 
कार्यक्रम की शुरुआत में मुख्यमंत्री साय ने पहली बार स्कूल पहुंचने वाले बच्चों का तिलक लगाकर और मुंह मीठा कराकर स्वागत किया। उन्होंने बच्चों को मन लगाकर पढ़ाई करने, बड़े सपने देखने और अपने ज्ञान व संस्कारों से परिवार और प्रदेश का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया। 

विद्यार्थियों को मिली शैक्षणिक सामग्री

मुख्यमंत्री ने कक्षा पहली, छठवीं और नवमीं के चयनित विद्यार्थियों को निःशुल्क पाठ्य-पुस्तकें, गणवेश और स्कूल बैग वितरित किए। वहीं कक्षा नवमीं की छात्राओं को साइकिल
सीएम साय ने कहा- शिक्षा से बनेगा विकसित छत्तीसगढ़
देकर उन्हें आगे की पढ़ाई जारी रखने के लिए प्रोत्साहित किया। राष्ट्रीय साधन सह प्रावीण्य छात्रवृत्ति परीक्षा 2025-26 में बेहतर प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को मुख्यमंत्री ने सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि प्रतिभा किसी परिस्थिति की मोहताज नहीं होती, जरूरत केवल सही अवसर और मार्गदर्शन की होती है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार शिक्षा व्यवस्था को आधुनिक और समावेशी बनाने की दिशा में लगातार काम कर रही है। स्कूलों में स्मार्ट क्लास, समय पर किताबें और गणवेश वितरण, पौष्टिक आहार, पालक-शिक्षक बैठक और न्योता भोज जैसे प्रयासों से बच्चों के सर्वांगीण विकास का वातावरण तैयार किया जा रहा है। 

शिक्षा व्यवस्था में सुधार का दावा

सीएम साय ने कहा कि युक्तियुक्तकरण के बाद शिक्षा व्यवस्था में बड़ा सुधार हुआ है। अब प्रदेश का कोई भी स्कूल शिक्षक विहीन नहीं है। बस्तर के जगरगुंडा जैसे क्षेत्रों में एजुकेशन हब विकसित कर दूरस्थ इलाकों के बच्चों तक बेहतर सुविधाएं पहुंचाई जा रही हैं। मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रदेश में वर्तमान में 15 मेडिकल कॉलेज संचालित हैं। इसके अलावा 24 नालंदा परिसर विकसित किए गए हैं और दिल्ली में पढ़ाई करने वाले विद्यार्थियों के लिए 200 सीटों की छात्रावास सुविधा उपलब्ध कराई गई है। मुख्यमंत्री ने दुर्ग जिले के लिए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं। इनमें शिक्षा विभाग के लिए आधुनिक कम्पोजिट कार्यालय भवन, दुर्ग शहर में सर्वसुविधायुक्त ऑडिटोरियम, फुटबॉल मैदान सह एथलेटिक्स ट्रैक और नीट-जेईई की तैयारी करने वाले विद्यार्थियों के लिए 100-100 सीटर छात्र-छात्रा छात्रावास शामिल हैं। 

मेधावी छात्रों का सम्मान

मुख्यमंत्री ने विद्यालय की खगोल विज्ञान प्रयोगशाला का निरीक्षण किया और विद्यार्थियों द्वारा बनाए गए अंतरिक्ष विज्ञान से जुड़े मॉडलों की सराहना की। उन्होंने कहा कि वैज्ञानिक सोच और नवाचार ही भविष्य के भारत की पहचान होंगे। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने विद्यालय परिसर में 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत पौधरोपण किया। इसके बाद मुख्यमंत्री ने विद्यार्थियों के साथ न्योता भोज में हिस्सा लिया और उनसे पढ़ाई व भविष्य की योजनाओं को लेकर बातचीत की। कार्यक्रम में छात्रवृत्ति परीक्षा में राज्य स्तर पर बेहतर प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। मुख्यमंत्री ने प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली पायल रजनी, सातवां स्थान पाने वाले नैतिक आमटे और दसवां स्थान प्राप्त करने वाली श्रद्धा इंदौरिया को सम्मानित किया। 

कंप्यूटर शिक्षा और सुविधाओं का विस्तार

स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने कहा कि सरकार गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को प्राथमिकता दे रही है। स्कूलों में कंप्यूटर शिक्षा का विस्तार, बालिकाओं के लिए नए शौचालय निर्माण और भाषा व गणितीय दक्षता बढ़ाने के लिए विशेष अभियान चलाए जा रहे हैं। कार्यक्रम में दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर, साजा विधायक ईश्वर साहू, स्कूल शिक्षा सचिव डॉ. कमलप्रीत सिंह, संभाग आयुक्त सत्यनारायण राठौर, कलेक्टर अभिजीत सिंह सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारी, अभिभावक और बड़ी संख्या में विद्यार्थी मौजूद रहे।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें