Wednesday, 16 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Youth Attack Case: प्रेम प्रसंग बना विवाद की वजह, 17 वर्षीय किशोर पर कैंची से हमले का आरोप Road Accident: यात्री बस की चपेट में आया बाइक सवार, 5 किलोमीटर तक घसीटने के बाद हुई मौत Raipur Crime News: 8 साल की बच्ची से दुष्कर्म की कोशिश का आरोप, आरोपी गिरफ्तार Jheeram Attack: 13 साल बाद 10 दोषियों की सजा पर आज फैसला, NIA कोर्ट में सबकी नजरें State Tax Exam Cancelled : गड़बड़ियों के चलते रद्द हुई परीक्षा, विभाग ने जारी किया आदेश Swine Flu Cases : 24 नए मरीजों के साथ बढ़ा स्वाइन फ्लू का आंकड़ा, जानिए किन जिलों में मिले केस Youth Attack Case: प्रेम प्रसंग बना विवाद की वजह, 17 वर्षीय किशोर पर कैंची से हमले का आरोप Road Accident: यात्री बस की चपेट में आया बाइक सवार, 5 किलोमीटर तक घसीटने के बाद हुई मौत Raipur Crime News: 8 साल की बच्ची से दुष्कर्म की कोशिश का आरोप, आरोपी गिरफ्तार Jheeram Attack: 13 साल बाद 10 दोषियों की सजा पर आज फैसला, NIA कोर्ट में सबकी नजरें State Tax Exam Cancelled : गड़बड़ियों के चलते रद्द हुई परीक्षा, विभाग ने जारी किया आदेश Swine Flu Cases : 24 नए मरीजों के साथ बढ़ा स्वाइन फ्लू का आंकड़ा, जानिए किन जिलों में मिले केस
W 𝕏 f
होम राज्य सरकार Chhattisgarh News : निर्माण श्रमिकों को राहत, गां…
Camps for workers launched at the panchayat level. (Image Source: CGDPR)
Camps for workers launched at the panchayat level. (Image Source: CGDPR)
राज्य सरकार

Chhattisgarh News : निर्माण श्रमिकों को राहत, गांव में ही होंगे ई-केवाईसी और पंजीयन के काम

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल के निर्देश पर मनेन्द्रगढ़, खड़गवां और भरतपुर विकासखंड में निर्माण श्रमिकों के लिए ग्राम पंचायत स्तर पर शिविर लगाए जा रहे हैं। इन शिविरों में श्रमिकों का ई-केवाईसी, पंजीयन, नवीनीकरण, संशोधन और विभिन्न योजनाओं के आवेदन लिए जाएंगे। अभियान 30 सितंबर 2026 तक चलेगा।

कीर्तिमान डेस्क | धनेश्वरी साहू
16 Sep 2026, 02:08 PM
रायपुर
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
Chhattisgarh News: जिले के पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के लिए राहत की खबर है। अब उन्हें पंजीयन, नवीनीकरण, संशोधन और ई-केवाईसी जैसी प्रक्रियाओं के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा। छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल के निर्देश पर ग्राम पंचायत स्तर पर शिविर लगाकर श्रमिकों की ई-केवाईसी और विभिन्न योजनाओं से जुड़े आवेदन लिए जाएंगे। मनेन्द्रगढ़, खड़गवां और भरतपुर विकासखंड में शिविरों का संशोधित कार्यक्रम जारी किया गया है। 
यह अभियान 30 सितंबर 2026 तक चलेगा। शिविरों में पंजीकृत श्रमिकों के पंजीयन और नवीनीकरण के साथ पंजीयन में संशोधन, विभिन्न योजनाओं से संबंधित आवेदन तथा ई-केवाईसी की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। इससे श्रमिकों को विभागीय योजनाओं का लाभ लेने में सुविधा होगी।

तीनों विकासखंडों में तय हुआ शेड्यूल

मनेन्द्रगढ़ विकासखंड में 10 से 30 सितंबर तक अलग-अलग ग्राम पंचायतों में शिविर लगाए जा रहे हैं। 15 सितंबर को छिपछिपी और भौंता, 16 सितंबर को डुगला, बिझियाटोला, केवटी, बुलाकीटोला और केल्हारी तथा 17 सितंबर को रोजी, डिहुली, बिरौडांड, शिवगढ़ और बड़काबहेरा में शिविर होंगे। 21 सितंबर को सोनहरी, गरुड़डोल, बाला, महाई और केलुआ तथा 22 सितंबर को सिरियाखोह और हरितनापुर में शिविर निर्धारित हैं। इसके बाद 23 से 30 सितंबर तक अन्य निर्धारित पंचायतों में क्रमवार शिविर लगाए जाएंगे। 

गांव में ही होंगे श्रमिकों के काम
खड़गवां-भरतपुर में 30 सितंबर तक श्रमिक शिविर

खड़गवां विकासखंड में 9 सितंबर से शिविर शुरू हो चुके हैं। 15 सितंबर को अखराडांड, 16 सितंबर को सुंदरपुर, देवाडांड, सलका, लकड़ापारा और गिद्धमुड़ी तथा 17 सितंबर को छोटेकेलुआ, आमाडांड, जड़हरी और कदरेवा में शिविर लगाए जाएंगे। 21 से 30 सितंबर तक भी निर्धारित ग्राम पंचायतों में शिविर जारी रहेंगे। भरतपुर विकासखंड में 11 से 30 सितंबर तक शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। 15 सितंबर को भगवानपुर, घाघरा और एतवार, 16 सितंबर को जनुआ, बेलनगांव, चरखर, मेहदौली और डोंगरीटोला, 21 सितंबर को देवगढ़, हरई, कुंवारी, पतवाही और ओहनिया तथा 22 सितंबर को हरचौका और चिड़ौला में शिविर होंगे। 23 से 30 सितंबर तक अन्य पंचायतों में निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार शिविर लगाए जाएंगे।

सुबह 10 बजे पहुंचेंगे अधिकारी-कर्मचारी

श्रम विभाग ने संबंधित अधिकारी-कर्मचारियों को निर्धारित तिथि पर सुबह 10 बजे शिविर स्थल पर पहुंचना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। शिविर से पहले ग्राम पंचायत में मुनादी और अन्य माध्यमों से व्यापक प्रचार-प्रसार करने तथा संबंधित श्रमिकों की ई-केवाईसी सूची उपलब्ध कराने को कहा गया है, ताकि अधिक से अधिक श्रमिक शिविर का लाभ उठा सकें। शिविर में प्राप्त और निराकृत आवेदनों की जानकारी 48 घंटे के भीतर विभागीय पोर्टल पर दर्ज करनी होगी। शिविरों के फोटो अपलोड की कार्रवाई के लिए श्रम कल्याण अधिकारी अनिल साहू को जानकारी देने के निर्देश भी दिए गए हैं। 

खड़गवां-भरतपुर में पंचायत स्तर पर शिविर जारी
30 सितंबर तक मिलेगा शिविर का लाभ

शिविरों के सुचारू संचालन के लिए जिला एवं जनपद पंचायत के अधिकारियों, ग्राम पंचायत सचिव, सरपंच, जनसंपर्क अधिकारी, ई-डिस्ट्रिक्ट मैनेजर तथा अन्य संबंधित अधिकारियों को आवश्यक सहयोग की जिम्मेदारी दी गई है। साथ ही सीएससी/वीएलई की उपलब्धता और तकनीकी कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। श्रमिकों के लिए संदेश साफ हैकृई-केवाईसी, पंजीयन और नवीनीकरण का काम अब गांव में ही शिविर के माध्यम से कराया जा सकेगा। 30 सितंबर तक चलने वाले इस अभियान में निर्धारित तिथि पर संबंधित शिविर में पहुंचकर प्रक्रिया पूरी की जा सकती है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें