Wednesday, 16 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Youth Attack Case: प्रेम प्रसंग बना विवाद की वजह, 17 वर्षीय किशोर पर कैंची से हमले का आरोप Road Accident: यात्री बस की चपेट में आया बाइक सवार, 5 किलोमीटर तक घसीटने के बाद हुई मौत Raipur Crime News: 8 साल की बच्ची से दुष्कर्म की कोशिश का आरोप, आरोपी गिरफ्तार Jheeram Attack: 13 साल बाद 10 दोषियों की सजा पर आज फैसला, NIA कोर्ट में सबकी नजरें State Tax Exam Cancelled : गड़बड़ियों के चलते रद्द हुई परीक्षा, विभाग ने जारी किया आदेश Swine Flu Cases : 24 नए मरीजों के साथ बढ़ा स्वाइन फ्लू का आंकड़ा, जानिए किन जिलों में मिले केस Youth Attack Case: प्रेम प्रसंग बना विवाद की वजह, 17 वर्षीय किशोर पर कैंची से हमले का आरोप Road Accident: यात्री बस की चपेट में आया बाइक सवार, 5 किलोमीटर तक घसीटने के बाद हुई मौत Raipur Crime News: 8 साल की बच्ची से दुष्कर्म की कोशिश का आरोप, आरोपी गिरफ्तार Jheeram Attack: 13 साल बाद 10 दोषियों की सजा पर आज फैसला, NIA कोर्ट में सबकी नजरें State Tax Exam Cancelled : गड़बड़ियों के चलते रद्द हुई परीक्षा, विभाग ने जारी किया आदेश Swine Flu Cases : 24 नए मरीजों के साथ बढ़ा स्वाइन फ्लू का आंकड़ा, जानिए किन जिलों में मिले केस
W 𝕏 f
होम राज्य सरकार Vishwakarma Jayanti: छत्तीसगढ़ के श्रमिकों को मिल…
Image Source: Keertiman Media
Image Source: Keertiman Media
राज्य सरकार

Vishwakarma Jayanti: छत्तीसगढ़ के श्रमिकों को मिलेगा सम्मान, राजधानी में CM साय करेंगे महासम्मेलन का शुभारंभ

Vishwakarma Jayanti: रायपुर में 17 सितंबर को विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर राज्य स्तरीय श्रमिक महासम्मेलन होगा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सहित कई मंत्री और जनप्रतिनिधि कार्यक्रम में शामिल होंगे।

कीर्तिमान डेस्क | धनेश्वरी साहू
16 Sep 2026, 04:05 PM
रायपुर
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
Vishwakarma Jayanti: भगवान विश्वकर्मा जयंती के पावन अवसर पर 17 सितंबर को राजधानी रायपुर में राज्य स्तरीय श्रमिक महासम्मेलन का भव्य आयोजन किया जाएगा। श्रमिकों के सम्मान, उनके योगदान को रेखांकित करने और श्रम शक्ति के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने के उद्देश्य से आयोजित इस महासम्मेलन में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता वाणिज्य एवं उद्योग, सार्वजनिक उपक्रम, वाणिज्यिक कर (आबकारी) एवं श्रम मंत्री लखनलाल देवांगन करेंगे।
सरदार बलबीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम, बूढ़ापारा, रायपुर में दोपहर 12 बजे से आयोजित होने वाला यह महासम्मेलन प्रदेश के श्रमवीरों के सम्मान का महत्वपूर्ण अवसर होगा। निर्माण से लेकर उद्योग, कृषि, सेवा और विभिन्न क्षेत्रों में अपने परिश्रम से प्रदेश के विकास में योगदान देने वाले श्रमिक इस आयोजन के केंद्र में रहेंगे।

श्रमवीरों के योगदान को मिलेगा सम्मान

भगवान विश्वकर्मा जयंती श्रम, कौशल, निर्माण और सृजन की शक्ति का प्रतीक है। इस अवसर पर आयोजित श्रमिक महासम्मेलन के माध्यम से श्रम के सम्मान और श्रमिकों के महत्व का संदेश प्रदेशभर में पहुंचाया जाएगा। श्रमिकों की मेहनत और कौशल से ही विकास की मजबूत नींव तैयार होती है। छत्तीसगढ़ के विकास में श्रम शक्ति की इसी महत्वपूर्ण भूमिका को यह आयोजन रेखांकित करेगा।

CM साय सहित कई जनप्रतिनिधियों की होगी मौजूदगी

कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, उपमुख्यमंत्री अरुण साव, उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा और मंत्री केदार कश्यप विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। इनके साथ मंत्री रामविचार नेताम, दयालदास बघेल, श्याम बिहारी जायसवाल, ओ.पी. चौधरी, लक्ष्मी राजवाड़े, टंकराम वर्मा, गजेन्द्र यादव, गुरु खुशवंत साहेब, राजेश मूणत, मोतीलाल साहू, पुंदर मिश्रा, अनुज शर्मा, इंद्र कुमार साहू, डॉ. रामप्रताप सिंह, योगेश दत्त मिश्रा और किशोर महानंद सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहेंगे। महासम्मेलन में महापौर मीनल चौबे तथा जिला पंचायत अध्यक्ष नवीन अग्रवाल की भी सहभागिता रहेगी।

छत्तीसगढ़ के श्रमिकों को समर्पित आयोजन

विश्वकर्मा जयंती के इस विशेष अवसर पर आयोजित श्रमिक महासम्मेलन केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि प्रदेश के श्रमवीरों के परिश्रम, कौशल और छत्तीसगढ़ के विकास में उनके अमूल्य योगदान के प्रति सम्मान और कृतज्ञता का सार्वजनिक अभिव्यक्तिकरण होगा।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें