Friday, 04 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Ganja Smuggling: महासमुंद से 3 गांजा तस्कर गिरफ्तार, ओडिशा से धरमजयगढ़ ले जा रहे थे 27 किलो गांजे की खेप Chhattisgarh Swine Flu: रायपुर और दुर्ग बने नए हॉटस्पॉट, अब तक 176 मामले आए सामने CJP protest violence: पॉडकास्ट में हमला कबूलने के बाद घिरे आरोपी स्वतंत्र भारद्वाज, पुलिस ने दिया 72 घंटे में गिरफ्तारी का आश्वासन Gariaband Teacher Case: स्कूल में शराब पीने का वीडियो वायरल, सहायक शिक्षक को शो कॉज नोटिस Air India flight: 300 फीट अचानक नीचे गिरने लगा विमान, नशे में था पायलट! Bijapur PM Awas Yojana Scam: गरीबों के हक की राशि हड़पने का आरोप, कांग्रेस जांच दल ने गांव पहुंचकर जाना सच Ganja Smuggling: महासमुंद से 3 गांजा तस्कर गिरफ्तार, ओडिशा से धरमजयगढ़ ले जा रहे थे 27 किलो गांजे की खेप Chhattisgarh Swine Flu: रायपुर और दुर्ग बने नए हॉटस्पॉट, अब तक 176 मामले आए सामने CJP protest violence: पॉडकास्ट में हमला कबूलने के बाद घिरे आरोपी स्वतंत्र भारद्वाज, पुलिस ने दिया 72 घंटे में गिरफ्तारी का आश्वासन Gariaband Teacher Case: स्कूल में शराब पीने का वीडियो वायरल, सहायक शिक्षक को शो कॉज नोटिस Air India flight: 300 फीट अचानक नीचे गिरने लगा विमान, नशे में था पायलट! Bijapur PM Awas Yojana Scam: गरीबों के हक की राशि हड़पने का आरोप, कांग्रेस जांच दल ने गांव पहुंचकर जाना सच
W 𝕏 f
होम रायपुर Chhattisgarh Police: 5 हजार के स्पेशल रिस्पांस अल…
Police Special Response Allowance (Image Source: AI Photo)
Police Special Response Allowance (Image Source: AI Photo)
रायपुर

Chhattisgarh Police: 5 हजार के स्पेशल रिस्पांस अलाउंस का इंतजार, भत्तों के नए फॉर्मूले पर पीएचक्यू में फंसा फैसला

Chhattisgarh Police: आरक्षक से निरीक्षक स्तर तक करीब 70 हजार पुलिसकर्मियों को हर महीने ₹5 हजार का विशेष रिस्पांस अलाउंस देने का प्रस्ताव है। समिति ने 8 में से 6 मौजूदा भत्ते खत्म कर नए भत्ते की सिफारिश की है। प्रस्ताव फिलहाल PHQ की समीक्षा में है।

कीर्तिमान न्यूज
04 Sep 2026, 03:44 PM
रायपुर
Chhattisgarh Police: आरक्षक से लेकर निरीक्षक (इंस्पेक्टर) स्तर तक के करीब 70 हजार पुलिसकर्मियों की जेब पर जल्द ही बड़ा असर पड़ सकता है। राज्य के जवानों को हर महीने 5,000 रुपये का 'विशेष रिस्पांस अलाउंस' देने की तैयारी तो है, लेकिन इस पर अंतिम मुहर लगना बाकी है। पुलिसकर्मियों के वेतन और भत्तों की समीक्षा के लिए बनी कमेटी ने इस नए भत्ते की सिफारिश की है, पर फाइल फिलहाल पुलिस मुख्यालय (PHQ) की टेबल पर अटकी हुई है। कमेटी ने पुलिस विभाग में सालों से चली आ रही भत्तों की उलझन को सुलझाने का एक नया तरीका निकाला है। 

एकमुश्त मिलेगा विशेष रिस्पांस अलाउंस 

प्रस्ताव यह है कि फिलहाल मिल रहे 8 अलग-अलग भत्तों में से 6 को पूरी तरह खत्म कर दिया जाए। इनकी जगह जवानों को एकमुश्त 'विशेष रिस्पांस अलाउंस' दिया जाए। इससे कागजी लिखापढ़ी कम होगी और जवानों को सीधे तौर पर आर्थिक लाभ दिखेगा। अब पुलिस महकमे के साथ-साथ कर्मचारी संगठनों की नजरें भी सरकार पर टिकी हैं। पुलिस संगठनों का साफ कहना है कि इसे बिना किसी देरी के तुरंत लागू किया जाना चाहिए। 

सैलरी और अलाउंस का गहराई से अध्ययन 

कर्मचारी संगठनों ने अपनी मांग के पीछे वाजिब वजहें भी गिनाई हैं। उनका कहना है कि पुलिसकर्मियों को मिलने वाले कई भत्ते सालों से रिवाइज ही नहीं हुए हैं। सबसे बड़ी चिंता की बात यह है कि बेहद कठिन और नक्सल प्रभावित इलाकों में तैनात जवानों को भी पुरानी दरों पर ही भुगतान हो रहा है, जो आज के समय के हिसाब से काफी कम है। समीक्षा समिति ने देश के अन्य राज्यों में पुलिस को मिलने वाली सैलरी और अलाउंस का गहराई से अध्ययन किया, जिसके बाद ही छत्तीसगढ़ के लिए यह नया ड्राफ्ट तैयार किया गया है।

चार दौर की होगी मैराथन बैठक

बता दें कि पुलिसकर्मियों की माली हालत और भत्तों की समीक्षा के लिए 21 फरवरी 2025 को अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (कल्याण) की अगुवाई में एक कमेटी का गठन किया गया था। इस कमेटी में पुलिस हेडक्वार्टर और छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल (CAF) के आला अफसर शामिल थे। कमेटी ने जल्दबाजी में फैसला लेने के बजाय 25 फरवरी, 9 अप्रैल, 6 मई और 19 जून 2025 को कुल चार दौर की मैराथन बैठकें कीं। 

अलाउंस जल्द मिलने की उम्मीद 

पूरी जांच-परख के बाद ही यह सिफारिश तैयार की गई है। फिलहाल यह प्रस्ताव पुलिस मुख्यालय की समीक्षा में फंसा है। राज्य के 70 हजार जवान अब बस इस उम्मीद में हैं कि फाइल आगे बढ़े, शासन से मंजूरी मिले और उनकी सैलरी में यह 5 हजार रुपये का रिस्पांस अलाउंस जल्द से जल्द जुड़कर आने लगे।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें