Friday, 04 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Air India flight: 300 फीट अचानक नीचे गिरने लगा विमान, नशे में था पायलट! Bijapur PM Awas Yojana Scam: गरीबों के हक की राशि हड़पने का आरोप, कांग्रेस जांच दल ने गांव पहुंचकर जाना सच Chhattisgarh MBBS Scam: एनआरआई कोटे और फर्जी डिग्रियों का खेल, डेढ़ करोड़ में एमबीबीएस सीट का सौदा Rajnandgaon District Hospital: छत्तीसगढ़ में पहली बार किसी अस्पताल को मिला FSSAI का 5-स्टार ईट राइट कैंपस सम्मान School Roof Leakage: बारिश में बेहाल सरकारी स्कूल, कहीं कमरों में पानी तो कहीं एक कमरे में कई कक्षाएं Mahasamund Ganja Smuggling: उड़ीसा से छत्तीसगढ़ लाया जा रहा गांजा जब्त Air India flight: 300 फीट अचानक नीचे गिरने लगा विमान, नशे में था पायलट! Bijapur PM Awas Yojana Scam: गरीबों के हक की राशि हड़पने का आरोप, कांग्रेस जांच दल ने गांव पहुंचकर जाना सच Chhattisgarh MBBS Scam: एनआरआई कोटे और फर्जी डिग्रियों का खेल, डेढ़ करोड़ में एमबीबीएस सीट का सौदा Rajnandgaon District Hospital: छत्तीसगढ़ में पहली बार किसी अस्पताल को मिला FSSAI का 5-स्टार ईट राइट कैंपस सम्मान School Roof Leakage: बारिश में बेहाल सरकारी स्कूल, कहीं कमरों में पानी तो कहीं एक कमरे में कई कक्षाएं Mahasamund Ganja Smuggling: उड़ीसा से छत्तीसगढ़ लाया जा रहा गांजा जब्त
W 𝕏 f
होम राष्ट्रीय Air India flight: 300 फीट अचानक नीचे गिरने लगा वि…
Air India pilot drug test (Image Source: Keertiman Media)
Air India pilot drug test (Image Source: Keertiman Media)
🔴 BREAKING राष्ट्रीय Featured

Air India flight: 300 फीट अचानक नीचे गिरने लगा विमान, नशे में था पायलट!

Air India flight: फुकेत से दिल्ली आ रही एयर इंडिया की फ्लाइट AI-2379 में 4 अगस्त को तेज एयर टर्बुलेंस के कारण 24 यात्री और क्रू सदस्य घायल हुए थे। जांच के दौरान पायलट-इन-कमांड के ड्रग टेस्ट में साइकोएक्टिव पदार्थ मिला। कंफर्मेटरी टेस्ट में मारिजुआना के सेवन की पुष्टि हुई। हालांकि, AAIB ने स्पष्ट किया है कि सिर्फ इस रिपोर्ट के आधार पर विमान के अचानक नीचे गिरने का कारण तय नहीं किया जा सकता।

कीर्तिमान न्यूज
04 Sep 2026, 01:51 PM
नई दिल्ली
Air India flight: फुकेत से दिल्ली आ रही एयर इंडिया की फ्लाइट में बीते 4 अगस्त को हुई भयानक हलचल और यात्रियों के घायल होने के मामले में एक बेहद चौंकाने वाला खुलासा सामने आया है। जांच के दौरान पता चला है कि विमान उड़ा रहे पायलट-इन-कमांड के शरीर में 'साइकोएक्टिव' पदार्थ (नशीला पदार्थ) मौजूद था। यानी जिस समय आसमान में सैकड़ों यात्रियों की जान जोखिम में थी, उस वक्त पायलट नशे की हालत में था। यह पूरी घटना 4 अगस्त की है, जब एयर इंडिया का एयरबस A320neo विमान (फ्लाइट AI-2379) थाईलैंड के फुकेत से उड़ान भरकर दिल्ली आ रहा था। जब विमान ओडिशा के हवाई क्षेत्र से गुजर रहा था, तभी अचानक वह हवा में करीब 300 फीट नीचे गिर गया। 

सुरक्षित दिल्ली एयरपोर्ट पर लैंड हुआ विमान 

अचानक आए इस तीव्र झटके से विमान के भीतर अफरा-तफरी मच गई। सीट बेल्ट न बंधे होने और सामान गिरने की वजह से कम से कम 24 यात्री और क्रू मेंबर्स चोटिल हो गए। हालांकि, इस भारी उथल-पुथल के बावजूद विमान को सुरक्षित रूप से दिल्ली एयरपोर्ट पर लैंड करा लिया गया था। घटना की गंभीरता को देखते हुए 'विमान दुर्घटना जांच ब्यूरो' (AAIB) ने मामले की जांच शुरू की। 

पायलट का ड्रग टेस्ट आया पॉजिटिव 

दिल्ली उतरने के तुरंत बाद जब पायलट-इन-कमांड का मेडिकल और ड्रग टेस्ट कराया गया, तो शुरुआती स्क्रीनिंग में ही उसके सैंपल में साइकोएक्टिव सब्सटेंस मिला। इसके बाद जब दूसरा कंफर्मेटरी टेस्ट कराया गया, तो उसमें भी नतीजा पॉजिटिव ही आया। जांच रिपोर्ट के मुताबिक, पायलट ने 'मारिजुआना' (वीड/गांजा) का सेवन किया था। हालांकि, जांच एजेंसी AAIB ने यह भी साफ किया है कि महज इस एक रिपोर्ट के आधार पर विमान के नीचे गिरने का अंतिम कारण तय नहीं किया जा सकता। 

सभी पायलटों की ड्रग स्क्रीनिंग शुरू 

हादसे के पीछे के अन्य तकनीकी, ऑपरेशनल और मौसम संबंधी पहलुओं की गहराई से पड़ताल की जा रही है। इस घटना के सामने आते ही एयर इंडिया प्रशासन हरकत में आ गया है। कंपनी ने सुरक्षा मानकों को कड़ा करते हुए अपने सभी पायलटों की ड्रग स्क्रीनिंग शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक, इससे पहले भी दो अन्य पायलट शुरुआती ड्रग टेस्ट में पॉजिटिव पाए जा चुके हैं, जिनकी अंतिम रिपोर्ट आना अभी बाकी है। 

सुरक्षा से कोई समझौता नहीं 

मामले पर रुख साफ करते हुए एयर इंडिया के प्रवक्ता ने कहा कि यात्रियों और क्रू की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। एयरलाइन जांच एजेंसी AAIB को मेंटेनेंस, ऑपरेशनल और फ्लाइट से जुड़े सभी तकनीकी दस्तावेज मुहैया करा रही है ताकि सच सामने आ सके।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें