Sunday, 20 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस
W 𝕏 f
होम बिलासपुर बिलासपुर में 9वीं की छात्रा ने की आत्महत्या, मोबा…
बिलासपुर छात्रा आत्महत्या मामला, पुलिस जांच
बिलासपुर छात्रा आत्महत्या मामला, पुलिस जांच
बिलासपुर

बिलासपुर में 9वीं की छात्रा ने की आत्महत्या, मोबाइल की चाहत बनी मौत की वजह

बिलासपुर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में मोबाइल खराब होने के बाद उसे सुधरवाने में देरी से नाराज 9वीं कक्षा की छात्रा वंशिका पाण्डेय ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

कीर्तिमान डेस्क
प्रकाशित: 02 Aug 2026, 04:39 PM · अपडेट: 13 Sep 2026, 10:11 PM
बिलासपुर
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर में सिविल लाइन थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां मोबाइल खराब होने के बाद उसे ठीक करवाने में हुई देरी से नाराज 9वीं कक्षा की छात्रा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, मगरपारा मरारगली निवासी मनोज कुमार पाण्डेय इलेक्ट्रिशियन का काम करते हैं। और उनकी बेटी वंशिका पाण्डेय अम्बेडकर स्कूल में कक्षा 9वीं में पढ़ाई कर रही थी।

पिता से मोबाइल सुधरवाने की कही थी बात

जानकारी के मुताबिक, वंशिका का मोबाइल खराब हो गया था। जिसके बाद 1 अगस्त को उसने अपने पिता से मोबाइल ठीक करवाने की बात कही और जल्द सुधरवाने की जिद करने लगी। पिता ने उसे समझाते हुए कहा कि सैलरी मिलने के बाद मोबाइल सुधरवा देंगे। इसके बाद वह काम के लिए घर से निकल गए।  

गुस्से में छात्रा ने उठाया खौफनाक कदम

पिता के घर से जाने के बाद वंशिका ने कमरे में जाकर पंखे के हुक से साड़ी का फंदा बनाया और आत्महत्या कर ली। कुछ समय बाद उसके चचेरे भाई की नजर उस पर पड़ी, जिसके बाद घर में हड़कंप मच गया 

अस्पताल में डॉक्टरों ने किया मृत घोषित 

घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों ने साड़ी काटकर छात्रा को नीचे उतारा और इलाज के लिए सिम्स अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। आपको बता दें कि घटना के बाद से परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।

आत्महत्या की वजह तलाश रही पुलिस

घटना की सूचना मिलने के बाद सिविल लाइन थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, शुरुआती जानकारी में मोबाइल को लेकर विवाद की बात सामने आई है, लेकिन आत्महत्या के पीछे की वास्तविक वजहों का पता जांच पूरी होने के बाद ही चल सकेगा।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? हमारी सुधार नीति देखें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें