Cleanliness Drive: शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय देवरी में रेडक्रॉस जूनियर्स की ओर से एक दिवसीय विशेष स्वच्छता एवं जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान विद्यार्थियों ने न केवल विद्यालय परिसर की सफाई की, बल्कि सामाजिक सरोकारों से जुड़ने का संकल्प भी लिया। कार्यक्रम की शुरुआत में Red Cross Juniors ने श्रमदान करते हुए पूरे विद्यालय परिसर की साफ-सफाई की। इसके बाद विद्यार्थियों की एक विशेष क्लास ली गई, जिसमें उन्हें रेडक्रॉस के इतिहास, उसके उद्देश्यों और झंडा गीत के संबंध में विस्तार से जानकारी प्रदान की गई।
रक्तदान महादान का दिया संदेश
प्राचार्य डोमन सिंह टंडन के मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम में उन्होंने स्वयं विद्यार्थियों को संबोधित किया। प्राचार्य ने कहा कि रक्तदान से बड़ा कोई दान नहीं है, क्योंकि यह सीधे तौर पर किसी इंसान की जिंदगी बचाता है। उन्होंने सभी जूनियर्स को निर्देश दिया कि वे अपने आसपास और समाज में लोगों को रक्तदान के प्रति जागरूक करने के लिए आगे आएं।
सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय रहने की अपील
कार्यक्रम का संचालन Red Cross प्रभारी एवं व्याख्याता परस राम सिन्हा द्वारा किया गया। इस अवसर पर वरिष्ठ व्याख्याता नेशलाल धृतलहरे ने भी विचार रखे। उन्होंने कहा कि Red Cross से जुड़ना विद्यार्थियों में सेवा भावना विकसित करता है। उन्होंने छात्रों को स्कूल की हर गतिविधि में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने के लिए प्रेरित किया।
शिक्षक और छात्र रहे उपस्थित
इस आयोजन को सफल बनाने में विद्यालय परिवार का सराहनीय योगदान रहा। इस दौरान व्याख्याता नीलू सोनी, आशीष कुमार दीवान, भोज राम ध्रुव, बी.एल. टंडन, सहायक शिक्षक देवानन्द चंद्राकर, उद्देश्याम यादव, मौसमी चंद्राकर और कार्तिक यादव उपस्थित रहे। साथ ही रेडक्रॉस जूनियर्स धनेश्वरी सेन, ट्विंकल महिलांग, मंदाकिनी श्रीवास, सुनीता ठाकुर, माधुरी टंडन, भेषकुमारी, चांदनी चंद्राकर, डिम्पल यादव, भारती, कुसुम, रीना, सुष्मिता सहित विद्यालय के अन्य छात्र-छात्राएं बड़ी संख्या में मौजूद रहे।
