Tuesday, 07 Jul 2026 भारत
ब्रेकिंग
दर्दनाक हादसा : आवारा कुत्ते से बचते हुए सूखे कुएं में गिरे 13 हिरण, सभी की मौत सनसनी : शादी से बचने के लिए प्रेमी बना हैवान, 16 वर्षीय प्रेमिका की हत्या कर राजस्थान में दफनाया शव एक्शन : रायगढ़ में कार से देशी कट्टा बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार, तीसरा फरार किडनैपिंग : 6 नाबालिगों ने कैश-जेवर लूटकर बनवाया फर्जी कबूलनामा प्रशासनिक चूक : आंगनबाड़ी से सुपरवाइजर तक नहीं पकड़ी गई गलती, पुरुष को मिलता रहा योजना का पैसा हाईवोल्टेज ड्रामा : शादी की इच्छा जताते ही मचा हंगामा, वन स्टॉप सेंटर के बाहर युवक की चप्पलों से पिटाई दर्दनाक हादसा : आवारा कुत्ते से बचते हुए सूखे कुएं में गिरे 13 हिरण, सभी की मौत सनसनी : शादी से बचने के लिए प्रेमी बना हैवान, 16 वर्षीय प्रेमिका की हत्या कर राजस्थान में दफनाया शव एक्शन : रायगढ़ में कार से देशी कट्टा बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार, तीसरा फरार किडनैपिंग : 6 नाबालिगों ने कैश-जेवर लूटकर बनवाया फर्जी कबूलनामा प्रशासनिक चूक : आंगनबाड़ी से सुपरवाइजर तक नहीं पकड़ी गई गलती, पुरुष को मिलता रहा योजना का पैसा हाईवोल्टेज ड्रामा : शादी की इच्छा जताते ही मचा हंगामा, वन स्टॉप सेंटर के बाहर युवक की चप्पलों से पिटाई
W 𝕏 f
होम कोरबा ग्राहक बनकर पहुंचे बदमाश : राज ज्वेलर्स लूटकांड क…
ज्वेलर्स लूटकांड का खुलासा, दो आरोपी को गिरफ्तार किया
ज्वेलर्स लूटकांड का खुलासा, दो आरोपी को गिरफ्तार किया
कोरबा

ग्राहक बनकर पहुंचे बदमाश : राज ज्वेलर्स लूटकांड का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

कोरबा के कटघोरा स्थित राज ज्वेलर्स में हुई लूट की कोशिश का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है, जबकि तीसरे आरोपी की तलाश जारी है। जांच में सामने आया कि तीनों आरोपी पहले जेल में साथ रह चुके थे और वहीं उन्होंने लूट की साजिश रची थी।

कीर्तिमान डेस्क
कीर्तिमान डेस्क
07 Jul 2026, 03:34 PM
कोरबा
कोरबा जिले के कटघोरा थाना क्षेत्र में हुए चर्चित राज ज्वेलर्स छुरी लूटकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के निर्देशन में कटघोरा थाना पुलिस और साइबर सेल की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है, जबकि मामले का एक आरोपी अब भी फरार है, जिसकी तलाश जारी है। 
मामले में ज्वेलरी कारोबारी राजकुमार अग्रवाल ने 1 जुलाई को कटघोरा थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि दोपहर करीब एक बजे वह अपनी राज ज्वेलर्स दुकान में अकेले मौजूद थे। इसी दौरान बिना नंबर प्लेट की मोटरसाइकिल पर सवार तीन लोग ग्राहक बनकर दुकान पहुंचे। तीनों ने गमछे से अपना चेहरा ढंक रखा था और उनमें से एक महिला के भेष में था। 

अंगूठी दिखाने के बहाने लूटने की कोशिश 

दुकान में पहुंचने के बाद आरोपियों ने चांदी की अंगूठी देखने की बात कही। जैसे ही दुकानदार काउंटर के पास पहुंचे, एक आरोपी ने दुकान का दरवाजा बंद कर दिया। दूसरे आरोपी ने देसी कट्टा निकालकर उनकी छाती पर तान दिया, जबकि तीसरे ने उनकी आंखों में मिर्च पाउडर डालने की कोशिश की और बैग में आभूषण भरने लगा। घटना के दौरान दुकान के बाहर लोगों की भीड़ जमा होने लगी। खुद को घिरता देख तीनों आरोपी घबरा गए और मौके पर ही देसी कट्टा तथा चोरी की मोटरसाइकिल छोड़कर फरार हो गए। इसके बाद पीड़ित ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद मामले की जांच शुरू की गई। जांच के दौरान पुलिस ने 100 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। साइबर तकनीक, तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर तंत्र की मदद से आरोपियों की पहचान की गई। इसके बाद पुलिस ने गोपाल सिंह गोंड (38), निवासी घुचापुर और परदेशी राठिया (40), निवासी जिलगा बरपाली को गिरफ्तार कर लिया। 

दो आरोपी गिरफ्तार, तीसरे की तलाश जारी

पुलिस पूछताछ में सामने आया कि गिरफ्तार दोनों आरोपी और फरार आरोपी विष्णु प्रसाद राठिया, निवासी कोलगा, पहले हत्या, दुष्कर्म और अन्य गंभीर मामलों में जेल जा चुके थे। जेल में ही तीनों की दोस्ती हुई थी। रिहा होने के बाद उन्होंने मिलकर लूट की योजना बनाई और चोरी की मोटरसाइकिल व देसी कट्टे का इस्तेमाल कर वारदात को अंजाम देने पहुंचे। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है। वहीं फरार आरोपी विष्णु प्रसाद राठिया की तलाश के लिए लगातार दबिश दी जा रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही तीसरे आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
गाइए और छा जाइए
कलमकार
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
भारत
विदेश
राजनीति
मनोरंजन
खेल
तकनीक
कारोबार
शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें