Tuesday, 30 Jun 2026 भारत
ब्रेकिंग
बड़ा एक्शन : साइबर ठगी की रकम ट्रांसफर करने वाले नेटवर्क का पर्दाफाश, 23 लोगों पर कार्रवाई रफ्तार ने उजाड़ा परिवार : भारी वाहन की टक्कर में एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर रूप से घायल भ्रष्टाचार का खेल : पूर्व संपदा अधिकारी का बड़ा खुलासा, पूर्व महापौर पर 1.15 करोड़ रुपए लेने का आरोप हत्या या आत्महत्या : हसदेव डैम में मिला अज्ञात युवती शव नहीं थम रहा चुनावी गुस्सा : बीरभूम में पूर्व TMC विधायक के पति पर बरसे अंडे, जनता ने घेरा तो पुलिस ने बचाया एक्शन : ओडिशा से रायपुर ले जाया जा रहा था 8.08 किलो गांजा, बस स्टैंड पर पुलिस ने दबोचा बड़ा एक्शन : साइबर ठगी की रकम ट्रांसफर करने वाले नेटवर्क का पर्दाफाश, 23 लोगों पर कार्रवाई रफ्तार ने उजाड़ा परिवार : भारी वाहन की टक्कर में एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर रूप से घायल भ्रष्टाचार का खेल : पूर्व संपदा अधिकारी का बड़ा खुलासा, पूर्व महापौर पर 1.15 करोड़ रुपए लेने का आरोप हत्या या आत्महत्या : हसदेव डैम में मिला अज्ञात युवती शव नहीं थम रहा चुनावी गुस्सा : बीरभूम में पूर्व TMC विधायक के पति पर बरसे अंडे, जनता ने घेरा तो पुलिस ने बचाया एक्शन : ओडिशा से रायपुर ले जाया जा रहा था 8.08 किलो गांजा, बस स्टैंड पर पुलिस ने दबोचा
W 𝕏 f
होम राष्ट्रीय बंद ICU से बढ़ा संकट : स्टाफ नहीं, मरीजों को 70 क…
एक साल से बंद पड़ा ICU मरीजों को हो रही परेशानी
एक साल से बंद पड़ा ICU मरीजों को हो रही परेशानी
राष्ट्रीय

बंद ICU से बढ़ा संकट : स्टाफ नहीं, मरीजों को 70 किमी दूर इलाज की मजबूरी  

मध्य प्रदेश में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं के दावे लगातार किए जाते हैं, लेकिन कटनी जिले की बहोरीबंद विधानसभा की तस्वीर इन दावों से बिल्कुल अलग नजर आती है। यहां करोड़ों रुपये की लागत से तैयार किया गया आधुनिक आईसीयू पिछले करीब एक साल से बंद पड़ा है। कारण सिर्फ इतना है कि इसे चलाने के लिए डॉक्टर, प्रशिक्षित नर्सिंग स्टाफ और टेक्नीशियन की नियुक्ति अब तक नहीं हो सकी है।

कीर्तिमान डेस्क
कीर्तिमान डेस्क
30 Jun 2026, 12:48 PM
मध्यप्रदेश
मध्य प्रदेश में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं के दावे लगातार किए जाते हैं, लेकिन कटनी जिले की बहोरीबंद विधानसभा की तस्वीर इन दावों से बिल्कुल अलग नजर आती है। यहां करोड़ों रुपये की लागत से तैयार किया गया आधुनिक आईसीयू पिछले करीब एक साल से बंद पड़ा है। कारण सिर्फ इतना है कि इसे चलाने के लिए डॉक्टर, प्रशिक्षित नर्सिंग स्टाफ और टेक्नीशियन की नियुक्ति अब तक नहीं हो सकी है। इसका खामियाजा गंभीर मरीजों और उनके परिजनों को भुगतना पड़ रहा है। 
आईसीयू बंद होने की वजह से गंभीर मरीजों को इलाज के लिए करीब 70 किलोमीटर दूर कटनी या जबलपुर रेफर किया जाता है। कई बार मरीजों की हालत इतनी गंभीर होती है कि लंबी दूरी तय करने के दौरान ही उनकी जान पर बन आती है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि आईसीयू समय पर शुरू हो जाता तो कई मरीजों की जान बचाई जा सकती थी।

स्वास्थ्य सेवाओं पर उठे सवाल

कटनी जिला मुख्यालय से लगभग 70 किलोमीटर दूर स्थित बहोरीबंद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में क्षेत्रीय विधायक प्रणय पांडे ने अपने दिवंगत पिता की स्मृति में अत्याधुनिक आईसीयू का निर्माण कराया था। भवन पूरी तरह तैयार है। यहां आधुनिक चिकित्सा उपकरण, बेड, ऑक्सीजन सपोर्ट सहित सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध हैं। इसके बावजूद आईसीयू का उपयोग नहीं हो पा रहा है और पूरा परिसर पिछले एक साल से बंद पड़ा है। 

70 किलोमीटर दूर इलाज की मजबूरी 

आईसीयू के भीतर जीवनरक्षक मशीनें और अन्य जरूरी उपकरण अपनी जगह पर रखे हुए हैं, लेकिन लंबे समय से उपयोग नहीं होने के कारण उन पर धूल जमने लगी है। जिन संसाधनों का इस्तेमाल गंभीर मरीजों की जान बचाने के लिए होना चाहिए था, वे अब निष्क्रिय पड़े हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि सरकारी संसाधनों का इस तरह बेकार पड़े रहना चिंता का विषय है।

स्टाफ की कमी बनी समस्या  

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की नर्सिंग ऑफिसर जानकी हल्दकार ने बताया कि आईसीयू में आवश्यक चिकित्सा सुविधाओं की कोई कमी नहीं है। समस्या केवल प्रशिक्षित स्टाफ और टेक्नीशियन की है। उनका कहना है कि डॉक्टर, नर्सिंग स्टाफ और तकनीकी कर्मचारियों की नियुक्ति नहीं होने के कारण पिछले लगभग एक वर्ष से आईसीयू का संचालन शुरू नहीं हो सका है। क्षेत्र के लोगों का कहना है कि करोड़ों रुपये खर्च कर बनाई गई इस सुविधा का लाभ तभी मिलेगा, जब यहां आवश्यक स्वास्थ्यकर्मियों की नियुक्ति कर आईसीयू को जल्द शुरू किया जाए। 
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
गाइए और छा जाइए
भारत
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
विदेश
राजनीति
मनोरंजन
खेल
तकनीक
कारोबार
शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल
कलमकार
डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें