Thursday, 02 Jul 2026 भारत
W 𝕏 f
होम महासमुंद समाधान का दिया भरोसा : जनचौपाल में विधायक योगेश्व…
ग्रामीणों के बीच विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा
ग्रामीणों के बीच विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा
महासमुंद

समाधान का दिया भरोसा : जनचौपाल में विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं

महासमुंद विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने ग्राम रायतुम और कछारडीह में जनचौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और उनके शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया। इस दौरान उन्होंने सरकारी योजनाओं की जानकारी दी, नवविवाहित बहनों को उपहार तथा नवजात शिशुओं के लिए शिशु किट वितरित कर ग्रामीणों से आत्मीय संवाद भी किया।

कीर्तिमान डेस्क
कीर्तिमान डेस्क
01 Jul 2026, 08:43 AM
महासमुंद
विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने मंगलवार को ग्राम रायतुम और कछारडीह में जनचौपाल लगाकर ग्रामीणों से भेंट कर उनकी समस्याओं एवं आवश्यकताओं को गंभीरता से सुना। इस अवसर पर ग्रामीणों ने सड़क, पेयजल, बिजली जैसी अन्य मूलभूत सुविधाओं से संबंधित अपनी समस्याओं से अवगत कराया। 
विधायक सिन्हा ने ग्रामीणों को उनकी समस्याओं के उचित निराकरण का आश्वासन दिया। उन्होंने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि उनकी मांगों एवं समस्याओं के निराकरण हेतु संबंधित विभागों के अधिकारियों से समन्वय स्थापित कर आवश्यक कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने कहा कि जन चौपाल का उद्देश्य शासन की योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना तथा आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करना है। 

नवविवाहितों और नवजात शिशुओं को दिए उपहार

ग्रामीणों को आश्वासन देते विधायक
इस दौरान ग्रामीणों से आत्मीय संवाद करते हुए विधायक ने शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी दी तथा पात्र हितग्राहियों से इन योजनाओं का लाभ लेने का आग्रह किया। इसके अलावा उन्होंने रायतुम और कछारडीह गांव में नवविवाहित बहनों को उपहार भेंट कर सुखमय दांपत्य जीवन के लिए शुभकामनाएं प्रेषित की। साथ ही नवजात शिशुओं के लिए शिशु किट भी प्रदान किया। 

बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि और ग्रामीण रहे मौजूद

इस अवसर पर भाजपा नेतागण निर्भय नायक, शम्मी सलूजा, कमल कौशिक, देवेंद्र राय, पप्पू पटेल, डोमन यादव, छबिंद्र पटेल, हनी गंभीर, ग्राम कछारडीह सरपंच दिनेश्वर साहू, ग्राम रायतुम सरपंच सोनिया ठाकुर, रायतुम उप सरपंच प्रियंका पटेल, कछारडीह उप सरपंच मालती चक्रधारी सहित भरत ध्रुव, प्रवीण साहू, मनोहरी साहू, संतु यादव, नारायण दीवान, सुरेश प्रधान, रूपधर पटेल, मनोज यादव, सुनील पटेल, टीकाराम पटेल, मोहन साहू, कृपा सेन, प्रवीण साहू, धरम सिन्हा, महेंद्र मरकाम, संजय अग्रवाल, परमेश्वर साहू, नरेंद्र साहू, हीरामन साहू, लीलाराम साहू, मानिक ठाकुर, पुनूराम साहू, बहुर साहू, मंजुलता ठाकुर, विशाखा ठाकुर, ज्ञानती तिवारी, पार्वती साहू, भगवंतिन सिन्हा, कुंती दीवान, झरना निषाद, कृष्णकुमारी ध्रुव, प्रेमा पटेल, कलेश्वरी, अक्ती बाई, महिमा ध्रुव, सुमित्रा ध्रुव, मीना यादव, दीपिका साहू, दुर्गा धृतलहरे, लखन ध्रुव, खिलेश ध्रुव, संतराम यादव, जेलसिंग, भगवान सिंग, दीपक पटेल सहित ग्रामीणजन उपस्थित थें।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
गाइए और छा जाइए
भारत
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
विदेश
राजनीति
मनोरंजन
खेल
तकनीक
कारोबार
शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल
कलमकार
डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें