शहर कांग्रेस कमेटी की ओर से कांग्रेस भवन में लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक की पुण्यतिथि श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने तिलक के तैलचित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी और उनके राष्ट्रनिर्माण में दिए गए योगदान को याद किया।
लोकमान्य तिलक के विचार आज भी प्रेरणादायी
कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन के उन महान नेताओं में थे, जिन्होंने देशवासियों के मन में आजादी की अलख जगाई। उनका प्रसिद्ध नारा "स्वराज मेरा जन्मसिद्ध अधिकार है और मैं इसे लेकर रहूंगा आज भी देशभक्ति और आत्मसम्मान का प्रतीक माना जाता है।
डॉ. रश्मि चंद्राकर ने किया संबोधित
पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. रश्मि चंद्राकर ने कहा कि लोकमान्य तिलक केवल स्वतंत्रता सेनानी ही नहीं, बल्कि समाज सुधारक, शिक्षाविद और प्रखर पत्रकार भी थे। उन्होंने शिक्षा और पत्रकारिता के माध्यम से लोगों में राष्ट्रीय चेतना का संचार किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि तिलक के विचारों और आदर्शों को समाज के हर वर्ग तक पहुंचाना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
गणेशोत्सव और शिवाजी उत्सव से जगाई राष्ट्रीय चेतना
मंडल अध्यक्ष खिलावन बघेल ने कहा कि लोकमान्य तिलक ने स्वतंत्रता आंदोलन को जन-जन तक पहुंचाने के लिए सामाजिक और सांस्कृतिक आयोजनों का प्रभावी उपयोग किया। उन्होंने सार्वजनिक गणेशोत्सव और शिवाजी उत्सव की शुरुआत कर लोगों में राष्ट्रभक्ति की भावना को मजबूत किया और अंग्रेजी शासन के खिलाफ समाज को एकजुट करने का कार्य किया।
देश की एकता और अखंडता का लिया संकल्प
श्रद्धांजलि सभा में मौजूद सभी कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने लोकमान्य तिलक के बताए मार्ग पर चलने तथा देश की एकता, अखंडता और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए निरंतर कार्य करने का संकल्प लिया।
इनकी रही प्रमुख उपस्थिति
कार्यक्रम में पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. रश्मि चंद्राकर, जिला कोषाध्यक्ष सेवनलाल चंद्राकर, जिला प्रभारी महामंत्री लक्ष्मण पटेल, मंडल अध्यक्ष खिलावन बघेल, शहर महामंत्री निर्मल जैन, भरत ठाकुर, सोनम रामटेके, हीरा बंजारे, हुलास गिरि गोस्वामी, अमन चंद्राकर, राशी महिलांग, अमर चंद्राकर, वीरेंद्र चंद्राकर, प्रदीप चंद्राकर, अनीश राजवानी, मेहुल सूचक, गोपी तारक, मनोहर ठाकुर, प्रकाश अजमानी, कपिल साहू, अनुराग चंद्राकर, खेमराज ध्रुव, सन्नी महानंद, राजेश मुकर्जी, राहुल लालवानी, लीलू साहू, बसंत चंद्राकर, गंगा बाग, भानु सोनी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।