Sunday, 20 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस
W 𝕏 f
होम महासमुंद कांग्रेस का प्रदर्शन : राहुल गांधी के समर्थन में …
महासमुंद में कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन
महासमुंद में कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन
महासमुंद

कांग्रेस का प्रदर्शन : राहुल गांधी के समर्थन में सड़क पर उतरी ग्रामीण कांग्रेस, केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन

महासमुंद के कॉलेज चौक मचेवा में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ग्रामीण महासमुंद ने राहुल गांधी सहित कांग्रेस नेताओं पर हुई कार्रवाई के विरोध में प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए इसे लोकतंत्र विरोधी बताया और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे, परीक्षा अनियमितताओं पर संसद में चर्चा तथा प्रदर्शनकारी छात्रों पर दर्ज एफआईआर वापस लेने की मांग की।

कीर्तिमान डेस्क
प्रकाशित: 24 Jul 2026, 08:28 AM · अपडेट: 11 Sep 2026, 12:13 PM
महासमुंद
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश एवं जिला कांग्रेस कमेटी के मार्गदर्शन में गुरुवार को ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ग्रामीण महासमुंद द्वारा कॉलेज चौक मचेवा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी सहित कांग्रेस के अन्य नेताओं एवं सांसदों के खिलाफ हुई कार्रवाई के विरोध में जोरदार प्रदर्शन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ग्रामीण महासमुंद की अध्यक्ष अन्नू चंद्राकर ने किया। 
प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कार्रवाई को लोकतंत्र विरोधी और दमनकारी बताया। वक्ताओं ने कहा कि विपक्ष की आवाज को दबाने का प्रयास लोकतांत्रिक मूल्यों के विपरीत है और इसे किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जा सकता। 

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे सहित कई मांगें उठाईं

राहुल गांधी समर्थन में प्रदर्शन
कांग्रेस नेताओं ने मांग की कि केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान तत्काल इस्तीफा दें। साथ ही परीक्षा में हुई अनियमितताओं और व्यवस्थागत विफलताओं पर संसद में चर्चा कराई जाए तथा नई दिल्ली में प्रदर्शन कर रहे छात्रों एवं प्रदर्शनकारियों के खिलाफ दर्ज एफआईआर और अन्य आपराधिक प्रकरण तत्काल वापस लिए जाएं। ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष अन्नू चंद्राकर ने कहा कि कांग्रेस पार्टी लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के लिए लगातार संघर्ष करती रहेगी। उन्होंने कहा कि जनहित और युवाओं के अधिकारों से जुड़े मुद्दों पर पार्टी सड़क से लेकर सदन तक अपनी आवाज बुलंद करती रहेगी।

बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता रहे मौजूद

प्रदर्शन में अमर चंद्राकर, लीलू साहू, सचिन गायकवाड़, आशीष साहू, गेमन साहू, महेंद्र साहू, रामजी साहू, जीवन मानिकपुरी, सरजू ध्रुव, जितेंद्र टंडन, धनीराम साहू, संतोष निषाद, ओमप्रकाश साहू, हितेश साहू, शत्रुघ्न साहू, किशन देवांगन, राजू सिन्हा, राजू यादव, गौरव चंद्राकर, राजेश कुर्रे, रामदयाल ओगर, मनीराम बंजारे, महेश साहू, संदीप चंद्राकर, निलेश साहू, कोमल वैष्णव, सोहन साहू, संतराम साहू, गोविंद साहू सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी, कार्यकर्ता, युवा और छात्र मौजूद रहे।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? हमारी सुधार नीति देखें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें