Sunday, 20 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस
W 𝕏 f
होम महासमुंद पेपर लीक के विरोध में बागबाहरा में कांग्रेस का प्…
बागबाहरा में कांग्रेस का पेपर लीक विरोध प्रदर्शन
बागबाहरा में कांग्रेस का पेपर लीक विरोध प्रदर्शन
महासमुंद

पेपर लीक के विरोध में बागबाहरा में कांग्रेस का प्रदर्शन, द्वारिकाधीश यादव ने सरकार पर साधा निशाना

बागबाहरा में पेपर लीक मामलों और छात्रों पर पुलिस कार्रवाई के विरोध में कांग्रेस ने प्रदर्शन किया। खल्लारी विधायक द्वारिकाधीश यादव के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार का पुतला दहन कर युवाओं के भविष्य से जुड़े मुद्दों पर नाराजगी जताई। यादव ने पेपर लीक की निष्पक्ष जांच, दोषियों पर कार्रवाई और छात्रों पर हुई पुलिस कार्रवाई की जवाबदेही तय करने की मांग की।

कीर्तिमान डेस्क
प्रकाशित: 23 Jul 2026, 07:58 PM · अपडेट: 10 Sep 2026, 12:30 AM
बागबाहरा
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
देशभर में प्रतियोगी परीक्षाओं के पेपर लीक होने और दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर हुए पुलिस लाठीचार्ज के विरोध में गुरुवार को बागबाहरा में राजनीतिक पारा चढ़ गया। घटनाक्रम के विरोध में महासमुंद जिला कांग्रेस कमेटी और स्थानीय नेताओं ने अशोक होटल के पास जोरदार प्रदर्शन करते हुए केंद्र सरकार का प्रतीकात्मक पुतला फूंका। इस प्रदर्शन की अगुवाई खल्लारी से विधायक और जिला कांग्रेस अध्यक्ष द्वारिकाधीश यादव ने की। उनके साथ बड़ी तादाद में पार्टी कार्यकर्ता और स्थानीय पदाधिकारी मौजूद रहे।

युवाओं के सपनों के साथ खिलवाड़ कर रही सरकार

प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। जनसभा को संबोधित करते हुए विधायक द्वारिकाधीश यादव ने कहा कि देश का युवा आज गहरे असमंजस और निराशा के दौर में है। साल-दो साल मेहनत करके परीक्षा की तैयारी करने वाले अभ्यर्थियों के सपनों पर पेपर लीक की घटनाएं पानी फेर देती हैं। 
उन्होंने तीखा हमला बोलते हुए कहा: भाजपा सरकार न तो नए रोजगार दे पा रही है और न ही परीक्षाएं ईमानदारी से करवा पा रही है। जब यही छात्र अपने हक के लिए शांतिपूर्ण तरीके से आवाज उठाते हैं, तो उन पर लाठियां बरसाई जाती हैं। हद तो तब हो गई जब छात्रों के पक्ष में खड़े हुए नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को हिरासत में ले लिया गया। यह लोकतंत्र पर सीधा प्रहार है।

शिक्षा मंत्री के इस्तीफे और सख्त कार्रवाई की मांग 

विधायक यादव ने केंद्र सरकार से मांग की: 
  • पेपर लीक के मामलों की निष्पक्ष जांच कराई जाए और दोषियों को सख्त सजा दी जाए। 
  • जंतर-मंतर पर छात्रों पर लाठीचार्ज करने वाले जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई तय हो। 
  • नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान तुरंत अपने पद से इस्तीफा दें। 
उन्होंने साफ किया कि कांग्रेस युवाओं के हक की इस लड़ाई को सड़क से लेकर संसद तक जारी रखेगी।

प्रदर्शन में ये नेता रहे शामिल 

विरोध प्रदर्शन के दौरान ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष लखबीर सिंह छाबड़ा, नगर पालिका उपाध्यक्ष देवेश साहू, भूपेंद्र ठाकुर, फिरोज मेमन, समीम खान, विजय बंजारे, फूलसिंह ध्रुव, शैलेष साहू, पोखराज साहू, नवनीत सलूजा, पुष्पेंद्र चंद्राकर, मनीष चंद्राकर, मिथुन आमिर, मयंक शर्मा, ताम्रध्वज बघेल, लोकेश उइके, हितेश खरे, रमेश ठाकुर, मनता यादव, लक्ष्मी ध्रुव, शिवा जगत, महेश नरेडिया, चुम्मन तांडी, उत्तम राणा और मोहन बांधे सहित काफी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? हमारी सुधार नीति देखें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें