Sunday, 20 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस
W 𝕏 f
होम महासमुंद पूर्व विधायक उदय मुदलियार की जयंती पर श्रद्धांजलि…
महासमुंद में उदय मुदलियार को श्रद्धांजलि
महासमुंद में उदय मुदलियार को श्रद्धांजलि
महासमुंद

पूर्व विधायक उदय मुदलियार की जयंती पर श्रद्धांजलि सभा, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया नमन

महासमुंद कांग्रेस भवन में झीराम घाटी के शहीद पूर्व विधायक उदय मुदलियार की जयंती पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने पुष्पांजलि अर्पित कर उनके जनसेवा, संगठन के प्रति समर्पण और बलिदान को याद करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

कीर्तिमान डेस्क
प्रकाशित: 01 Aug 2026, 11:09 AM · अपडेट: 04 Aug 2026, 06:52 PM
महासमुंद
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
झीराम घाटी नक्सली हमले में शहीद हुए पूर्व विधायक उदय मुदलियार की जयंती पर शनिवार को महासमुंद शहर कांग्रेस कमेटी की ओर से कांग्रेस भवन में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उनके तैलचित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और उनके योगदान को स्मरण किया।

माल्यार्पण और मौन रखकर दी श्रद्धांजलि 

कार्यक्रम की शुरुआत उदय मुदलियार के चित्र पर माल्यार्पण के साथ हुई। इसके बाद उनकी स्मृति में दो मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए गए। इस अवसर पर मौजूद वक्ताओं ने उनके राजनीतिक जीवन, जनसेवा और संगठन के प्रति समर्पण को याद करते हुए कहा कि उन्होंने हमेशा आम जनता की आवाज को मजबूती से उठाया। उनका बलिदान प्रदेश और कांग्रेस संगठन के लिए हमेशा प्रेरणास्रोत बना रहेगा। 

जनसेवा के प्रति समर्पण को किया याद 

श्रद्धांजलि सभा का संचालन मंडल अध्यक्ष खिलावन बघेल ने किया। उन्होंने कहा कि उदय मुदलियार ने जनता की सेवा को अपना जीवन समर्पित किया और अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए सर्वोच्च बलिदान दिया। उनकी जन्म जयंती पर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लेने की बात कही गई।

कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता रहे मौजूद 

कार्यक्रम में पूर्व जिला अध्यक्ष डॉ. रश्मि चंद्राकर, दाऊलाल चंद्राकर, संजय शर्मा, शहर महामंत्री निर्मल जैन, खिलावन साहू, अन्नू चंद्राकर, भरत ठाकुर, सोमेश दवे, ढेलू निषाद, अमन चंद्राकर, देवेश शर्मा, राजेश जैन, तबरेज खान, सोनम रामटेके, नितेंद्र बैनर्जी, हीरा बंजारे, प्रदीप चंद्राकर, वीरेंद्र चंद्राकर, अनीश राजवानी, शकील खान, गोविंद साहू, मनोहर ठाकुर, प्रकाश अजमानी, गोपी पाटकर, अनुराग चंद्राकर, बसंत चंद्राकर, लक्ष्मी सोनी, रवि साहू, मोती साहू, नुकेश महंत, भानु सोनी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने शहीद पूर्व विधायक उदय मुदलियार को श्रद्धांजलि अर्पित कर उनके योगदान को याद किया।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? हमारी सुधार नीति देखें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें