Saturday, 19 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस
W 𝕏 f
होम महासमुंद साजिश नाकाम : सरिया दिखाकर मेडिकल संचालक को लूटने…
लूट की कोशिश करने वाले गिरफ्तार
लूट की कोशिश करने वाले गिरफ्तार
महासमुंद

साजिश नाकाम : सरिया दिखाकर मेडिकल संचालक को लूटने निकले तीन आरोपी गिरफ्तार

सिंघोड़ा पुलिस ने मेडिकल दुकान संचालक से लूट की कोशिश के मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने एक माह पहले वारदात की योजना बनाई थी और मेडिकल संचालक का पीछा कर लोहे का सरिया दिखाकर लूटने का प्रयास किया था। पुलिस ने उनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल, लोहे का सरिया और दो मोबाइल फोन जब्त किए हैं।

प्रकाशित: 01 Jul 2026, 07:19 AM · अपडेट: 07 Jul 2026, 04:14 AM
महासमुंद
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
सिंघोड़ा पुलिस ने मेडिकल दुकान संचालक से लूट की साजिश को विफल करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त एक मोटरसाइकिल, लोहे का सरिया तथा दो मोबाइल फोन जब्त किए हैं। 
तीनों आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। पुलिस के अनुसार मौलीखार निवासी वेदप्रसाद प्रधान ने 28 जून को थाना सिंघोड़ा में रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह छुईपाली स्थित अपने भाई की मेडिकल दुकान से रात करीब 8 बजे घर लौट रहा था। मौलीखार मोड़ के पास एक मोटरसाइकिल पर सवार तीन युवकों ने उसका पीछा किया और बोईरमाल के पास ओवरटेक कर वाहन रोकने का प्रयास किया। 

आरोपियों से की गई पूछताछ

आरोपियों ने लोहे का सरिया दिखाकर हमला करने और लूटपाट की कोशिश की, लेकिन वह किसी तरह वाहन तेज गति से चलाकर मौके से निकल गया और परिजनों को सूचना दी। प्रकरण दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की। पूछताछ और मुखबिर से मिली जानकारी के आधार पर खरनियाबहाल निवासी करूणा प्रधान (25), मौलीखार निवासी रितुराज प्रधान (19) और खीरसागर भोई (22) को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। 

कर रहे थे कई दिनों से रेकी 

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उन्होंने एक माह पहले मेडिकल दुकान संचालक को लूटने की योजना बनाई थी, क्योंकि वह प्रतिदिन दुकान की बिक्री की राशि लेकर घर लौटता था। घटना के दिन तीनों ने छुईपाली में मिलकर योजना के अनुसार पीछा किया और वाहन रोककर लूट का प्रयास किया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ पहले से दर्ज अपराध क्रमांक 69/2026 के तहत कार्रवाई करते हुए उन्हें 29 जून को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया। मामले में प्रयुक्त मोटरसाइकिल, एक लोहे का सरिया और दो मोबाइल फोन जब्त किए गए हैं। मामले की आगे की विवेचना जारी है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें