Sunday, 20 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस
W 𝕏 f
होम बिलासपुर विवाद : बेकरी संचालक पर थूक लगाकर सामान बेचने का …
बेकरी विवाद वीडियो
बेकरी विवाद वीडियो
बिलासपुर

विवाद : बेकरी संचालक पर थूक लगाकर सामान बेचने का आरोप, वायरल वीडियो से मचा हंगामा

बिलासपुर के सिरगिट्टी थाना क्षेत्र में बेकरी संचालक पर थूक लगाकर सामान बेचने का आरोप लगा है। वायरल वीडियो के बाद हिंदू संगठनों ने विरोध करते हुए पिता-बेटे को पकड़कर पुलिस के हवाले किया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और वीडियो की सत्यता व लगाए गए आरोपों की पुष्टि की जा रही है।

कीर्तिमान डेस्क
प्रकाशित: 21 Jul 2026, 10:15 AM · अपडेट: 12 Sep 2026, 03:28 AM
बिलासपुर
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के सिरगिट्टी थाना क्षेत्र में एक बेकरी शॉप संचालक पर खाने-पीने के सामान में थूक लगाने का आरोप लगा है। इस घटना से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद इलाके में तनाव की स्थिति बन गई। वीडियो सामने आने के बाद कुछ हिंदू संगठनों के कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे और जमकर विरोध प्रदर्शन किया। जानकारी के अनुसार, वायरल वीडियो में एक व्यक्ति को बेकरी में सामान तैयार करते हुए दिखाया गया है। हिंदू संगठनों का आरोप है कि वीडियो में दिख रहा व्यक्ति खाने की चीजों पर थूक लगाकर उन्हें ग्राहकों को बेच रहा था। वीडियो के सामने आने के बाद लोगों में नाराजगी फैल गई और बड़ी संख्या में लोग दुकान के बाहर जमा हो गए।

पिता-बेटे को पकड़कर पुलिस के हवाले किया

मामले की जानकारी मिलते ही हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने दुकान संचालक और उसके बेटे को पकड़ लिया। इसके बाद दोनों को सिरगिट्टी थाना पुलिस के हवाले कर दिया गया। पुलिस ने दोनों से पूछताछ शुरू कर दी है और वायरल वीडियो की जांच की जा रही है।

दुकान संचालक की पहचान को लेकर भी विवाद

हिंदू संगठनों ने आरोप लगाया है कि दुकान संचालक खुद को हिंदू बताकर दुकान चला रहे थे, जबकि उनकी पहचान मुस्लिम समुदाय से जुड़ी है। संगठन के लोगों ने इस मामले में सख्त कार्रवाई की मांग की है। हालांकि, पुलिस का कहना है कि पहचान को लेकर लगाए गए आरोपों की भी जांच की जा रही है।

जांच के बाद होगी कार्रवाई

सिरगिट्टी थाना पुलिस के मुताबिक, अभी तक ऐसा कोई ठोस प्रमाण नहीं मिला है, जिससे आरोप पूरी तरह साबित हो सके। पुलिस ने कहा है कि वायरल वीडियो की तकनीकी जांच कराई जा रही है और सभी तथ्यों की पुष्टि के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। मामले को देखते हुए पुलिस ने सतर्कता बढ़ा दी है। अधिकारियों का कहना है कि किसी भी तरह की अफवाह या माहौल खराब करने वाली गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि जांच पूरी होने से पहले किसी निष्कर्ष पर न पहुंचें और शांति बनाए रखें।

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? हमारी सुधार नीति देखें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें