Monday, 27 Jul 2026 भारत
ब्रेकिंग
एक्शन : गांजा और नशीली दवाओं के साथ 7 तस्कर गिरफ्तार, लाखों का माल जब्त AI का दुरुपयोग : इंस्टाग्राम पर फोटो वायरल करने की धमकी देकर 5 लाख मांगने वाला गिरफ्तार हादसा : तेज रफ्तार कार की टक्कर से ऑटो पलटा, कई लोग घायल CGPSC भर्ती घोटाला : CBI के बाद ED ने भी कसी जांच की रफ्तार विवाद : 700 में से सिर्फ 18 दुकानदारों को नोटिस, व्यापारियों ने उठाए सवाल बिजली का कहर : खेतों में काम कर रहे किसानों समेत 3 की मौत, कई झुलसे; अस्पताल में डॉक्टर न मिलने से उपजा आक्रोश एक्शन : गांजा और नशीली दवाओं के साथ 7 तस्कर गिरफ्तार, लाखों का माल जब्त AI का दुरुपयोग : इंस्टाग्राम पर फोटो वायरल करने की धमकी देकर 5 लाख मांगने वाला गिरफ्तार हादसा : तेज रफ्तार कार की टक्कर से ऑटो पलटा, कई लोग घायल CGPSC भर्ती घोटाला : CBI के बाद ED ने भी कसी जांच की रफ्तार विवाद : 700 में से सिर्फ 18 दुकानदारों को नोटिस, व्यापारियों ने उठाए सवाल बिजली का कहर : खेतों में काम कर रहे किसानों समेत 3 की मौत, कई झुलसे; अस्पताल में डॉक्टर न मिलने से उपजा आक्रोश
W 𝕏 f
होम बिलासपुर विवाद : 700 में से सिर्फ 18 दुकानदारों को नोटिस, …
बुधवारी बाजार बेदखली नोटिस
बुधवारी बाजार बेदखली नोटिस
🔴 BREAKING बिलासपुर

विवाद : 700 में से सिर्फ 18 दुकानदारों को नोटिस, व्यापारियों ने उठाए सवाल

बिलासपुर के बुधवारी बाजार में रेलवे द्वारा 18 लाइसेंसी दुकानदारों को जारी बेदखली नोटिस को लेकर विवाद गहरा गया है। होटल व्यवसायी संघ का आरोप है कि करीब 700 लाइसेंसधारियों में से केवल 18 व्यापारियों को निशाना बनाना भेदभावपूर्ण है। संघ ने डीआरएम से नोटिस वापस लेने, निष्पक्ष जांच कराने और सभी व्यापारियों के लिए समान नीति लागू करने की मांग की है।

कीर्तिमान डेस्क
कीर्तिमान डेस्क
27 Jul 2026, 11:27 AM
बिलासपुर
बिलासपुर रेलवे स्टेशन के पास स्थित बुधवारी बाजार में लाइसेंसी दुकानदारों को जारी बेदखली नोटिस का मामला अब तूल पकड़ने लगा है। होटल व्यवसायी संघ ने रेलवे प्रशासन पर भेदभावपूर्ण कार्रवाई का आरोप लगाते हुए कहा है कि सैकड़ों लाइसेंसधारियों में से केवल 18 दुकानदारों को निशाना बनाया गया है। संघ का कहना है कि इस कदम से प्रभावित व्यापारियों की आजीविका पर गंभीर संकट खड़ा हो सकता है।
संघ के अनुसार बुधवारी बाजार में करीब 700 छोटे और मध्यम वर्ग के व्यापारी वर्ष 1960 से रेलवे के अस्थायी वाणिज्यिक लाइसेंस के तहत व्यवसाय कर रहे हैं। सभी व्यापारी वर्षों से रेलवे को नियमित राजस्व भी दे रहे हैं। इसके बावजूद केवल 18 दुकानदारों को बेदखली का नोटिस जारी कर उन्हें अनाधिकृत कब्जाधारी बताया गया है, जबकि बाकी 682 लाइसेंसधारियों को लाइसेंस नवीनीकरण और रिकॉर्ड में सुधार का अवसर दिया जा रहा है।

समानता के अधिकार के उल्लंघन का आरोप

व्यापारियों का कहना है कि एक जैसी परिस्थितियों में कारोबार करने वाले लोगों के साथ अलग-अलग व्यवहार किया जा रहा है। होटल व्यवसायी संघ ने इसे संविधान के अनुच्छेद-14 में दिए गए समानता के अधिकार के विपरीत बताते हुए रेलवे प्रशासन से निष्पक्ष जांच की मांग की है। इस संबंध में संघ का प्रतिनिधिमंडल हाल ही में डीआरएम को ज्ञापन भी सौंप चुका है। होटल व्यवसायी संघ ने रेलवे से मांग की है कि 18 दुकानदारों को जारी बेदखली नोटिस तत्काल वापस लिया जाए और सभी लाइसेंसधारियों के लिए एक समान नीति लागू की जाए। संघ का कहना है कि यदि सभी व्यापारी समान नियमों के तहत व्यवसाय कर रहे हैं तो कार्रवाई भी सभी पर समान रूप से होनी चाहिए।

पुनर्वास की व्यवस्था होने पर दुकान हटाने को तैयार

व्यापारियों ने यह भी स्पष्ट किया है कि यदि रेलवे विकास कार्यों के लिए दुकानों को हटाना चाहता है तो पहले प्रभावित लोगों के पुनर्वास की व्यवस्था की जाए। उनका कहना है कि रेलवे यदि वैकल्पिक जमीन उपलब्ध कराए तो वे अपने खर्च पर निर्धारित मानकों के अनुसार नई दुकानें बनाने को तैयार हैं।व्यापारियों ने बताया कि करीब 25 वर्ष पहले भी रेलवे स्टेशन के सामने स्थित दुकानों को हटाया गया था। उस समय रेलवे ने वैकल्पिक जमीन उपलब्ध कराई थी, जिसके बाद व्यापारियों ने अपने खर्च से नई दुकानें बनाकर कारोबार फिर से शुरू किया था। उनका कहना है कि वर्तमान स्थिति में भी इसी मॉडल पर समाधान निकाला जा सकता है।

इन 18 दुकानदारों को मिला बेदखली नोटिस

रेलवे की कार्रवाई जिन प्रतिष्ठानों पर हुई है, उनमें होटल मुल्कराज, होटल एलोरा, शारदा भोजनालय, मिश्रा भोजनालय, लक्ष्मी वैष्णव भोजनालय, होटल मन्नत, होटल अंजता, होटल मारवाड़ी, मारवाड़ी भोजनालय, ताज पान सेंटर, जेजे बूट हाउस एवं भोजनालय, महेश स्वीट्स एंड रेस्टोरेंट, साईं नाश्ता, सोना स्वीट्स, डाली ड्रेस एंड मेडिकल स्टोर, रमेश आटा चक्की तथा बत्त्रेश्वरी इलेक्ट्रिकल्स सहित कुल 18 दुकानें शामिल हैं।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
गाइए और छा जाइए
कलमकार
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
भारत
विदेश
राजनीति
मनोरंजन
खेल
तकनीक
कारोबार
शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें