Friday, 12 Jun 2026 भारत
ब्रेकिंग
हादसा : पथरिया खदान में 13 वर्षीय बालक की डूबने से मौत, हाथ में मिली कोल्ड ड्रिंक बोतल वारदात : रंगदारी विवाद में 5 युवकों का अपहरण, बीहड़ में बेरहमी से पिटाई सियासी उलटफेर : फूलपाड़ गांव में 450 से अधिक ग्रामीण बीजेपी छोड़ कांग्रेस में शामिल कार्रवाई : बच्चों और पालकों से दुर्व्यवहार मामले में शिक्षिका निलंबित हादसा : पथरिया खदान में 13 वर्षीय बालक की डूबने से मौत, हाथ में मिली कोल्ड ड्रिंक बोतल वारदात : रंगदारी विवाद में 5 युवकों का अपहरण, बीहड़ में बेरहमी से पिटाई सियासी उलटफेर : फूलपाड़ गांव में 450 से अधिक ग्रामीण बीजेपी छोड़ कांग्रेस में शामिल कार्रवाई : बच्चों और पालकों से दुर्व्यवहार मामले में शिक्षिका निलंबित
W 𝕏 f
होम सूरजपुर चिटफंड घोटाले पर शिकंजा : पीएसीएल के दो डायरेक्टर…
पीएसीएल के दो डायरेक्टर गिरफ्तार
पीएसीएल के दो डायरेक्टर गिरफ्तार
सूरजपुर

चिटफंड घोटाले पर शिकंजा : पीएसीएल के दो डायरेक्टर गिरफ्तार, 8 आरोपी सलाखों के पीछे

सूरजपुर पुलिस ने चिटफंड धोखाधड़ी मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए पीएसीएल कंपनी के दो डायरेक्टरों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने निवेशकों को पैसा दोगुना करने का झांसा देकर करोड़ों रुपये की ठगी की थी। जांच के दौरान दोनों आरोपियों को प्रोडक्शन वारंट पर जेल से लाकर पूछताछ की गई। इस मामले में अब तक कुल 8 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। पुलिस आगे की जांच में अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी है।

कीर्तिमान डेस्क
कीर्तिमान डेस्क
12 Jun 2026, 04:46 PM
सूरजपुर

डीआईजी व एसएसपी सूरजपुर प्रशांत कुमार ठाकुर के निर्देश पर चिटफंड कंपनियों के लंबित मामलों के त्वरित निराकरण और फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत सूरजपुर पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। थाना सूरजपुर पुलिस ने धोखाधड़ी और चिटफंड से जुड़े एक पुराने मामले में पीएसीएल कंपनी के दो डायरेक्टरों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों पर निवेशकों से करोड़ों रुपये की ठगी का गंभीर आरोप है।

पीएसीएल कंपनी के डायरेक्टरों ने लोगों को पैसा दोगुना करने का लालच देकर निवेश करवाया था। लेकिन मैच्यूरिटी अवधि पूरी होने के बाद भी निवेशकों को उनकी राशि वापस नहीं की गई, जिससे यह मामला धोखाधड़ी का साबित हुआ।

मामले में दर्ज अपराध और कानूनी कार्रवाई

इस प्रकरण में अपराध क्रमांक 182/2016 दर्ज किया गया है। इसमें धारा 420, 120बी भादसं., 4, 5, 6 ईनामी चिटफंड एवं धन परिचालन स्कीम पाबंदी अधिनियम 1978 तथा पीडीआई एक्ट 2005 की धारा 10 के तहत मामला पंजीबद्ध कर विवेचना की गई। जांच के दौरान पुलिस को जानकारी मिली कि पीएसीएल कंपनी के कुछ डायरेक्टर जिला जेल कवर्धा में बंद हैं। इसके बाद माननीय न्यायालय से प्रोडक्शन वारंट लेकर दो आरोपियों को जेल से तलब किया गया। गिरफ्तार आरोपियों में गुरजंट सिंह गिल उर्फ गुरजन सिंह (82 वर्ष), निवासी एसएएस नगर, मोहाली (पंजाब) और गुरनाम सिंह (77 वर्ष), निवासी जिला रूपनगर (पंजाब) शामिल हैं। पूछताछ में दोनों ने अन्य डायरेक्टरों के साथ मिलकर ठगी की बात स्वीकार की है।

अब तक कुल 8 आरोपी गिरफ्तार

इस मामले में पुलिस पहले ही कंपनी के 6 अन्य डायरेक्टरों—निर्मल सिंह भंगू, त्रिलोचन सिंह, सुखदेव सिंह, जोगेन्दर टाईगर, गुरमीत सिंह और सुब्रत भट्टाचार्य—को गिरफ्तार कर चुकी है। इस तरह अब तक कुल 8 आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके हैं। इस पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी सूरजपुर विमलेश दुबे, एसआई लक्ष्मी प्रसाद गुप्ता, एएसआई संजय सिंह एवं आरक्षक जयप्रकाश सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
भारत
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
विदेश
राजनीति
मनोरंजन
खेल
तकनीक
कारोबार
शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल
कलमकार
आयोजन
डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें