Thursday, 05 Nov 2026 भारत
ब्रेकिंग
Kanker News: तीन साल पुराने माओवादी केस में फैसला, तीनों आरोपियों को 10-10 साल की सजा Cyber Fraud: महिला के बैंक खाते से 5.58 लाख रुपए पार, APK फाइल के जरिए बनाया शिकार POCSO Act: नाबालिग को शादी का झांसा देकर ले गया पश्चिम बंगाल, पुलिस ने आरोपी को पकड़ा Student Death Case: 12वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत, किराए के मकान में मिला शव, जांच में जुटी पुलिस Bastar Police: ओडिशा से यूपी तक गांजा तस्करी का खेल, बस्तर में 7 आरोपी गिरफ्तार Cyber Fraud: मोबाइल बैंकिंग सिखाने के बहाने बुजुर्ग से 5.46 लाख की ठगी, बैंक कर्मचारी बनकर लिया OTP Kanker News: तीन साल पुराने माओवादी केस में फैसला, तीनों आरोपियों को 10-10 साल की सजा Cyber Fraud: महिला के बैंक खाते से 5.58 लाख रुपए पार, APK फाइल के जरिए बनाया शिकार POCSO Act: नाबालिग को शादी का झांसा देकर ले गया पश्चिम बंगाल, पुलिस ने आरोपी को पकड़ा Student Death Case: 12वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत, किराए के मकान में मिला शव, जांच में जुटी पुलिस Bastar Police: ओडिशा से यूपी तक गांजा तस्करी का खेल, बस्तर में 7 आरोपी गिरफ्तार Cyber Fraud: मोबाइल बैंकिंग सिखाने के बहाने बुजुर्ग से 5.46 लाख की ठगी, बैंक कर्मचारी बनकर लिया OTP
W 𝕏 f
होम › रायपुर › रचा इतिहास : दो लोगों को मिला नया जीवन, एम्स रायप…
दो मरीजों को मिला नया जीवन
दो मरीजों को मिला नया जीवन
रायपुर

रचा इतिहास : दो लोगों को मिला नया जीवन, एम्स रायपुर में मानवता की मिसाल

एम्स रायपुर में 12 वर्षीय सुमना कुंडू के अंगदान से दो मरीजों को नया जीवन मिला। सोटो छत्तीसगढ़ और एम्स के समन्वय से उनकी दोनों किडनियों का सफल प्रत्यारोपण 15 वर्षीय किशोर और 45 वर्षीय पुरुष में किया गया, जो लंबे समय से डायलिसिस पर थे।

कीर्तिमान डेस्क
प्रकाशित: 08 Jun 2026, 02:54 PM · अपडेट: 31 Oct 2026, 05:13 PM
रायपुर
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश

एम्स रायपुर में महज 12 वर्ष की उम्र में दुनिया को अलविदा कहने वाली सुमना कुंडू ने अपने अंगदान के माध्यम से मानवता की ऐसी मिसाल पेश की है, जिसने दो परिवारों की जिंदगी बदल दी। भले ही सुमना अब इस दुनिया में नहीं हैं, लेकिन उनका योगदान उन्हें हमेशा लोगों के दिलों में अमर बनाए रखेगा।

सोटो छत्तीसगढ़ और एम्स रायपुर के समन्वय से सुमना कुंडू की एक किडनी 15 वर्षीय किशोर को दी गई, जो पिछले तीन वर्षों से डायलिसिस पर निर्भर था। वहीं दूसरी किडनी 45 वर्षीय व्यक्ति को प्रत्यारोपित की गई, जो पिछले पांच वर्षों से डायलिसिस की समस्या से जूझ रहा था।

 गंभीर बीमारी से जूझ रही थीं सुमना

सुमना लंबे समय से पिक्नोडाइसोस्टोसिस और इंट्राक्रेनियल हाइपरटेंशन जैसी गंभीर बीमारियों से संघर्ष कर रही थीं। वह लगातार जीवन के लिए संघर्ष कर रही थीं, लेकिन 29 मई को तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें एम्स रायपुर में भर्ती कराया गया।दोनों प्रत्यारोपण सफल रहे हैं और डॉक्टरों के अनुसार मरीजों की स्थिति में तेजी से सुधार देखा जा रहा है। डॉक्टरों ने उन्हें बचाने के लिए हर संभव प्रयास किया। आईसीयू में 9 दिनों तक वेंटिलेटर सपोर्ट पर इलाज चला, लेकिन स्थिति में सुधार नहीं हो सका और अंततः उन्होंने दम तोड़ दिया।

 परिवार का बड़ा निर्णय, बनीं दो जिंदगियों की वजह

डॉक्टरों ने जब परिवार को अंगदान के बारे में समझाया, तो परिवार ने बेहद भावुक लेकिन साहसी निर्णय लिया। उन्होंने कहा कि यदि उनकी बेटी किसी और की जिंदगी बचा सकती है, तो यह सबसे बड़ी श्रद्धांजलि होगी। इसी निर्णय ने दो लोगों को नया जीवन दे दिया।

मानवता के इस महान योगदान के सम्मान में सुमना कुंडू को गार्ड ऑफ ऑनर देकर अंतिम विदाई दी गई। यह क्षण पूरे चिकित्सा समुदाय और परिवार के लिए भावुक और प्रेरणादायक रहा।

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें