Monday, 15 Jun 2026 भारत
ब्रेकिंग
हादसा :  एमपी के नदी-तालाबों से निकले चार किशोरों के शव, पोस्टमार्टम के बाद घरों में मचा कोहराम कार्रवाई : अवैध मदरसा पर चला बुलडोजर, सरकारी जमीन से हटाया गया कब्जा आतंक : 3 साल की बच्ची पर खूंखार कुत्ते का हमला, चेहरे पर 55 टांके, गंभीर हालत में इंदौर रेफर मानवता शर्मसार : भाई को बांधकर युवती से गैंगरेप, पुलिस ने तीन आरोपियों को पकड़ा बड़ी सफलता : सड़क हादसे और 190 किलो गांजा मामले में फरार मास्टरमाइंड गिरफ्तार टला हादसा : ब्रेक फेल होने से पलटा ऑक्सीजन टैंकर, ड्राइवर की सूझबूझ ने बचाई सैकड़ों जानें हादसा :  एमपी के नदी-तालाबों से निकले चार किशोरों के शव, पोस्टमार्टम के बाद घरों में मचा कोहराम कार्रवाई : अवैध मदरसा पर चला बुलडोजर, सरकारी जमीन से हटाया गया कब्जा आतंक : 3 साल की बच्ची पर खूंखार कुत्ते का हमला, चेहरे पर 55 टांके, गंभीर हालत में इंदौर रेफर मानवता शर्मसार : भाई को बांधकर युवती से गैंगरेप, पुलिस ने तीन आरोपियों को पकड़ा बड़ी सफलता : सड़क हादसे और 190 किलो गांजा मामले में फरार मास्टरमाइंड गिरफ्तार टला हादसा : ब्रेक फेल होने से पलटा ऑक्सीजन टैंकर, ड्राइवर की सूझबूझ ने बचाई सैकड़ों जानें
W 𝕏 f
होम रायपुर क्राइम कंट्रोल ऑपरेशन : 60 संदिग्धों से पूछताछ, अ…
पुलिस का सख्त अभियान, अवैध गतिविधियों पर कड़ा शिकंजा
पुलिस का सख्त अभियान, अवैध गतिविधियों पर कड़ा शिकंजा
रायपुर

क्राइम कंट्रोल ऑपरेशन : 60 संदिग्धों से पूछताछ, अवैध गतिविधियों पर बड़ी कार्रवाई

रायपुर कमिश्नरेट पुलिस ने अपराधों की रोकथाम और कानून-व्यवस्था को मजबूत करने के लिए देर रात से तड़के सुबह तक विशेष सघन अभियान चलाया। इस दौरान 60 संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ की गई, जिनमें 4 नाबालिग भी शामिल थे। 12 संदिग्ध वाहनों की जांच की गई और कुछ स्थानों से गांजा व शराब भी बरामद हुई।

कीर्तिमान डेस्क
कीर्तिमान डेस्क
13 Jun 2026, 10:55 AM
रायपुर

रायपुर कमिश्नरेट पुलिस ने शहर में अपराध नियंत्रण और कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के उद्देश्य से देर रात और तड़के सुबह विशेष अभियान चलाया। इस दौरान 60 संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ की गई और 12 संदिग्ध दोपहिया व चारपहिया वाहनों की जांच भी की गई।

यह अभियान पुलिस आयुक्त डॉ. संजीव शुक्ला, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त अमित तुकाराम कांबले के निर्देश तथा पुलिस उपायुक्त (क्राइम एवं साइबर) स्मृतिक राजनाला की सतत मॉनिटरिंग में चलाया गया। एंटी क्राइम एवं साइबर यूनिट की अलग-अलग टीमों का गठन कर कार्रवाई को अंजाम दिया गया।

रात 3 बजे से सुबह 6 बजे तक सघन जांच

11 और 12 जून की दरम्यानी रात शहर के विभिन्न इलाकों में यह कार्रवाई की गई। इस दौरान अकारण देर रात घूमने वाले व्यक्तियों, संदिग्ध गतिविधियों में शामिल लोगों, अवैध मादक पदार्थ व शराब कारोबारियों तथा असामाजिक तत्वों पर विशेष नजर रखी गई। रात 3 बजे से सुबह 6 बजे तक आकस्मिक चेकिंग अभियान चलाया गया। जांच के दौरान कुल 60 व्यक्तियों को संदिग्ध स्थिति में पाया गया, जिनमें 4 नाबालिग भी शामिल थे। सभी को पूछताछ के लिए एंटी क्राइम एवं साइबर यूनिट कार्यालय लाया गया और उनकी पहचान व गतिविधियों का सत्यापन किया गया।

आर्म्स एक्ट और पुराने मामलों से जुड़े संदिग्ध भी मिले

सत्यापन के दौरान एक व्यक्ति आर्म्स एक्ट से संबंधित मामले में संदिग्ध पाया गया। वहीं मारपीट के पुराने मामलों में संलिप्त दो आरोपी भी मौके पर घूमते हुए मिले, जिनकी जांच आगे बढ़ाई जा रही है। अभियान के दौरान 12 दोपहिया और चारपहिया वाहन बिना नंबर प्लेट या संदिग्ध स्थिति में पाए गए। इन सभी वाहनों की वैधानिक जांच पुलिस द्वारा की जा रही है।

गांजा और शराब बरामद, आरोपी फरार

चेकिंग के दौरान कुछ स्थानों से गांजा की पुड़िया और शराब भी बरामद हुई। हालांकि पुलिस की मौजूदगी देखते ही संबंधित लोग मौके से फरार हो गए। बरामद सामग्री को लेकर जांच प्रक्रिया जारी है। पूछताछ और सत्यापन के बाद सभी व्यक्तियों को कड़ी समझाइश दी गई। नाबालिगों को उनके परिजनों के सुपुर्द कर उन्हें आवश्यक परामर्श भी दिया गया ताकि भविष्य में ऐसी गतिविधियों से दूर रखा जा सके। रायपुर पुलिस ने स्पष्ट किया है कि शहर में अपराध नियंत्रण और असामाजिक तत्वों पर प्रभावी निगरानी बनाए रखने के लिए ऐसे विशेष अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे।

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
भारत
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
विदेश
राजनीति
मनोरंजन
खेल
तकनीक
कारोबार
शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल
कलमकार
आयोजन
डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें