Monday, 15 Jun 2026 भारत
ब्रेकिंग
हादसा :  एमपी के नदी-तालाबों से निकले चार किशोरों के शव, पोस्टमार्टम के बाद घरों में मचा कोहराम कार्रवाई : अवैध मदरसा पर चला बुलडोजर, सरकारी जमीन से हटाया गया कब्जा आतंक : 3 साल की बच्ची पर खूंखार कुत्ते का हमला, चेहरे पर 55 टांके, गंभीर हालत में इंदौर रेफर मानवता शर्मसार : भाई को बांधकर युवती से गैंगरेप, पुलिस ने तीन आरोपियों को पकड़ा बड़ी सफलता : सड़क हादसे और 190 किलो गांजा मामले में फरार मास्टरमाइंड गिरफ्तार टला हादसा : ब्रेक फेल होने से पलटा ऑक्सीजन टैंकर, ड्राइवर की सूझबूझ ने बचाई सैकड़ों जानें हादसा :  एमपी के नदी-तालाबों से निकले चार किशोरों के शव, पोस्टमार्टम के बाद घरों में मचा कोहराम कार्रवाई : अवैध मदरसा पर चला बुलडोजर, सरकारी जमीन से हटाया गया कब्जा आतंक : 3 साल की बच्ची पर खूंखार कुत्ते का हमला, चेहरे पर 55 टांके, गंभीर हालत में इंदौर रेफर मानवता शर्मसार : भाई को बांधकर युवती से गैंगरेप, पुलिस ने तीन आरोपियों को पकड़ा बड़ी सफलता : सड़क हादसे और 190 किलो गांजा मामले में फरार मास्टरमाइंड गिरफ्तार टला हादसा : ब्रेक फेल होने से पलटा ऑक्सीजन टैंकर, ड्राइवर की सूझबूझ ने बचाई सैकड़ों जानें
W 𝕏 f
होम सरकारी सूचना उद्देश्य : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आईएएस प्…
सीएम साय और प्रशिक्षु IAS की मुलाकात।
सीएम साय और प्रशिक्षु IAS की मुलाकात।
सरकारी सूचना

उद्देश्य : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आईएएस प्रशिक्षुओं को दिया सुशासन का मंत्र 

मुलाकात और उद्देश्य: छत्तीसगढ़ कैडर के तीन प्रशिक्षु IAS अधिकारी (गोकुल आर. के., वी. यशवंत नायक और ईशांत जायसवाल) अपनी जिला व्यावहारिक ट्रेनिंग पर रवाना होने से पहले मुख्यमंत्री निवास में सीएम विष्णु देव साय से मिले और उनका मार्गदर्शन लिया।

कीर्तिमान न्यूज
15 Jun 2026, 02:38 PM
रायपुर

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के तीन प्रशिक्षु अधिकारियों ने सौजन्य मुलाकात की। छत्तीसगढ़ प्रशासन अकादमी, निमोरा में प्रशिक्षण ले रहे इन युवा अधिकारियों ने अपनी मैदानी पोस्टिंग से ठीक पहले मुख्यमंत्री से भेंट कर उनका आशीर्वाद और बहुमूल्य मार्गदर्शन प्राप्त किया।

मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री साय ने तीनों प्रशिक्षु अधिकारियों को सिविल सेवा परीक्षा में सफलता और छत्तीसगढ़ कैडर मिलने पर बधाई दी। उन्होंने अधिकारियों में जोश भरते हुए कहा कि प्रशासनिक सेवा केवल एक करियर नहीं, बल्कि जनसेवा का सबसे प्रभावी माध्यम है।

संवेदनशीलता और निष्पक्षता जरूरी

मुख्यमंत्री ने युवा अफसरों को जमीनी हकीकत से रूबरू होने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि किताबी ज्ञान और प्रशिक्षण के दौरान सीखे गए नियमों का वास्तविक महत्व तभी है, जब उनका उपयोग समाज के अंतिम व्यक्ति के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए हो। उन्होंने अधिकारियों से पूरी संवेदनशीलता, निष्पक्षता और समर्पण के साथ काम करने तथा सीधे जनता के बीच जाकर उनकी समस्याओं को समझने और सुलझाने का आह्वान किया।

छत्तीसगढ़ की अनूठी पहचान

छत्तीसगढ़ की भौगोलिक और सामाजिक संरचना पर चर्चा करते हुए मुख्यमंत्री साय ने कहा कि हमारा राज्य असीम संभावनाओं से परिपूर्ण है। यहाँ के लोग बेहद सरल, सहज और मेहनती हैं। उन्होंने अफसरों को राज्य की बढ़ती कनेक्टिविटी, पर्यटन के नए आयामों, नक्सल उन्मूलन की दिशा में मिल रही सफलताओं और विकास की विकास यात्रा से अवगत कराया। साथ ही, छत्तीसगढ़ की समृद्ध सांस्कृतिक विविधता और जनजातीय परंपराओं के संरक्षण पर अपने अनुभव साझा किए।

सरगुजा तक के जमीनी अनुभव

प्रशिक्षु अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को बताया कि फील्ड ट्रेनिंग के दौरान उन्हें बस्तर संभाग के सुकमा व बीजापुर और सरगुजा संभाग के जशपुर, सरगुजा व कोरिया जिलों का दौरा करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने बस्तर की आराध्य देवी मां दंतेश्वरी के दर्शन किए और स्थानीय जनजीवन, संस्कृति, विकास कार्यों व प्रशासनिक व्यवस्थाओं को करीब से देखा। 

अनुभवों का आदान-प्रदान

इस अनौपचारिक बातचीत में प्रशिक्षु अधिकारियों ने प्रशासनिक सेवा की तैयारी के अपने सफर, चुनौतियों और प्रेरणादायक प्रसंगों को साझा किया। वहीं, मुख्यमंत्री ने भी अपने लंबे सार्वजनिक जीवन और जनसेवा के अनुभवों का उदाहरण देते हुए युवाओं को प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि एक अच्छा प्रशासक वही है जो जीवनभर सीखता रहे, जमीन से जुड़ा रहे और हमेशा मानवीय दृष्टिकोण अपनाकर काम करे।

जिला प्रशिक्षण पर रवाना

उल्लेखनीय है कि वर्ष 2024 बैच के ये तीनों होनहार अधिकारी वर्तमान में छत्तीसगढ़ प्रशासन अकादमी, निमोरा में संस्थागत प्रशिक्षण ले रहे हैं। छत्तीसगढ़ कैडर के ये अधिकारी जल्द ही अपनी व्यावहारिक ट्रेनिंग के लिए जिलों में तैनात किए जाएंगे। जिला प्रशिक्षण पर रवाना होने से ठीक पहले मुख्यमंत्री से मिली यह सीख उनके करियर की मजबूत नींव साबित होगी

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
भारत
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
विदेश
राजनीति
मनोरंजन
खेल
तकनीक
कारोबार
शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल
कलमकार
आयोजन
डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें